आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाएं? - aankhon kee roshanee badhaane ke lie kaun sa phal khaen?

World Sight Day 2021 in hindi : आंखों की तेज रोशनी के लिए खाएं ये 5 फल, 1 किलोमीटर दूर का भी देखने में मिलेगी मदद

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाएं? - aankhon kee roshanee badhaane ke lie kaun sa phal khaen?

1 / 6

फल खाकर बढ़ाएं आंखों की रोशनी

World Sight Day 2021 in hindi : इस बात को सभी जानते हैं कि अगर आपका खान-पान सही नहीं होगा तो आपका संपूर्ण स्वास्थ्य ही बिगड़ने लगेगा। आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में आपकी आंखें भी एक अहम हिस्सा निभाती हैं। खराब खान-पान आपकी आखों (Best fruits for eyesight) पर गंभीर प्रभाव डालता है और आपको आंखों को कमजोर बनाने का काम करता है। आपकी आंखों को आपकी डाइट से विशेष प्रकार के पोषण की जरूरत होती है ताकि वह अपना काम सही तरीके से कर सके। क्या आप जानते हैं कि बाजार में बिकने वाले कुछ फल आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने (Best fruits for eyesight) के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप भी कंप्यूटर और लैपटॉप पर बहुत ज्यादा देर तक काम करते हैं या फिर आपको पहले से ही बहुत कम दिखाई देता है तो आपको इन 5 फलों का सेवन तुरंत शुरू कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फल, जो आपकी आंखं की रोशनी बढ़ाने का काम करते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाएं? - aankhon kee roshanee badhaane ke lie kaun sa phal khaen?

2 / 6

संतरा

संतरा खट्टे फलों या यूं कहें कि सिट्रस फलों की सूची में पहले स्थान पर होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो मोतियाबिंद से लड़ने में मदद करती है और आपकी आंखों को पूर्ण रूप से हाइड्रेट रखती है। दरअसल संतरे में पानी की पर्याप्त मात्रा होती है इसलिए आंखों की रोशनी के लिए ये फल बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।  Also Read - खूनी या बादी ये 5 दवाएं बवासीर में बिना साइड-इफेक्ट्स पहुंचाती है आराम! जानें पाइल्स की बेस्ट Homeopathic दवाएं

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाएं? - aankhon kee roshanee badhaane ke lie kaun sa phal khaen?

3 / 6

आड़ू

साधारण से दिखने वाला ये फल बीटा-कैरोटीन से भरा होता है, जो आपकी आंखों को जल्दी बूढ़ा होने से रोकता है। आड़ू में जिंक, कॉपर, विटामिन सी और ई जैसे अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो सब साथ मिलकर आंखों के रेटिना को होने वाली क्षति को रोकने में मदद करती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाएं? - aankhon kee roshanee badhaane ke lie kaun sa phal khaen?

4 / 6

एवोकाडो

ल्यूटिन और जेक्सैनाथिन की प्रचुर मात्रा लिए एवोकाडो रात में न दिखाई देने जैसी समस्या को सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा इस फल के सेवन से हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलती है।  Also Read - Spirulina Health Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए स्पिरुलिना है एक नेचुरल उपाय, जानें डायबिटीज में स्पिरुलिना के सेवन के तरीके

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाएं? - aankhon kee roshanee badhaane ke lie kaun sa phal khaen?

5 / 6

पपीता

ढेर सारे मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम से भरपूर पपीता आपकी आंखों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन फल है, जो आंखी की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ आपकी आंखों को होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाएं? - aankhon kee roshanee badhaane ke lie kaun sa phal khaen?

6 / 6

आम

फलों का राजा आम आपकी आंखों के लिए किसी बेहतरीन फल से कम नहीं है। विटामिन ए से समृद्ध आम आपकी आंखों की सतह पर होने वाले इंफेक्शन और बैक्टीरिया को हटाने का काम करता है। विटामिन ए की कमी आपकी आंखों में रूखेपन और धुंधलेपन का कारण बन सकती है, जो आपकी आखों की सेहत को बिगाड़ सकती है।  Also Read - चीन में मंकीपॉक्स का पहला केस आने से हड़कंप, स्वास्थ्य अधिकारियों ने दिया विदेशियों को न छूने का आदेश

आंखों के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा है?

संतरा जितना आप की स्किन के लिए फायदेमंद है आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए उतना ही मददगार भी है. संतरा खट्टे फलों की लिस्ट में पहले नंबर पर है क्योंकि उसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है. ऑरेंज आपकी आंखों को पूरी तरह हाइड्रेटेड रखता है साथ ही मोतियाबिंद की बीमारी से भी बचने में मदद कर सकता है.

कौन सी सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है?

हरी पत्तेदार सब्जियां ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें विटामिन सी भी पाया जाता है। इसलिए पालक, पत्तागोभी, बथुआ आदि सब्जियों के सेवन से आंखों की रौशनी बढ़ती है।

आंखों की रोशनी तेज करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

खट्टे फल जैसे संतरा और नींबू, आदि आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करने में मदद कर सकते हैं. बादाम और अखरोट - ये नट्स मिनरल जिंक और विटामिन ई से भरपूर होते हैं. इन्हें खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है.

आंखों की रोशनी तेज करने के लिए क्या क्या खाना चाहिए?

आइए जानते हैं किन चीजों को डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी को बरकरार रख सकते हैं..
आंवला आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है. ... .
गाजर गाजर आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है. ... .
पत्तेदार हरी सब्जियां ... .
मछली ... .