8 तारीख को क्या होता है? - 8 taareekh ko kya hota hai?

अंकज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंकों का जीवन पर पूर्ण रूप से प्रभाव होता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में यह अनुभव करता है कि कोई अंक उसके लिए भाग्यशाली है तो कोई दुर्भाग्यशाली है। आपको बता दें कि व्यक्ति का मूलांक और भाग्यांक ही व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। इन अंकों के स्वामी ग्रहों की प्रकृति व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित करती हैं। आइये आज जानते हैं मूलांक 8 के बारे में खास बातें…

शनि का अंक होता है 8
ज्योतिष में शनि को रहस्य का प्रतीक माना गया है। अंक ज्योतिष में इनका प्रभाव 8 अंक पर है जो व्यक्ति महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 8 होता है। वहीं जिन व्यक्तियों का जन्म तारीख, महीना और वर्ष तीनों का योग 8 होता है वो इनका भाग्यांक अंक होता है।

मुसीबत में भी साथ खड़े रहते हैं इन 5 राशियों के लोग

जानिए कैसा होता मूलांक 8 वालों का स्वभाव
मूलांक 8 और भाग्यांक से प्रभावित व्यक्ति बहुत ही रहस्यमयी होते हैं। ये प्रत्येक विषय को पूर्ण गहनता से सोचते और विचारते हैं। साथ ही इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। ये किसी भी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठते हैं। इन लोगों को अपने आपको हर परिस्थिति में ढालने की आदत होती है। ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। वहीं 8 अंक वाले व्यक्तियों को पूर्ण सफलता बहुत मेहनत करने के बाद ही मिलती है।

कौन सा व्यापार रहता है 8 अंक वालों को फलदायी
मूलांक 8 वाले व्यक्तियों को अधिकतर शनि ग्रह से संबंधित व्यापार करना चाहिए। ये लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे की वस्तुओं से संबंधित व्यापार करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।

मई के महीने में कौन सा कलर आपके लिए रहेगा लकी, अभी से जान लीजिए

करें ये उपाय
आठ अंक वाले लोग कर्म प्रधान होते हैं। भाग्य इनका कई बार साथ नहीं देता। इन लोगों को अपने भाग्य को चमकदार बनाने के लिए प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। पक्षियों को दाना डालना चाहिए। काले श्वान को घी लगी रोटी खिलानी चाहिए।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 08 Nov 2022 12:14 AM IST

Chandra Grahan 2022, Lunar Eclipse 2022 Date, Chandra Grahan Kab Hai: साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद देव दिवाली के दिन यानी 08 नवंबर को लगने जा रहा है। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था। 08 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि भी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हालांकि चंद्र ग्रहण और प्रदोष काल में पूजा का शुभ देखते हुए देव दीपावली 07 नवंबर को ही मनाई गई है। तो चलिए जानते हैं चंद्रग्रहण की तिथि, समय और सूतक काल...

Chhath Puja 2022: चार दिन तक चलने वाले छठ के महापर्व में किस दिन क्या होता है? जानिए हर दिन का महत्व

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब है
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

शहर कब से शुरू शहर कब से शुरू
दिल्ली 5.28 नोएडा 5.30
अमृतसर 5.32 लखनऊ 5.16
भोपाल 5.36 लुधियाना 5.34
जयपुर 5.37 शिमला     5.20
मुंबई 6.01 कोलकाता 4.52
रायपुर 5.21 पटना 5.00
इंदौर 5.43 देहरादून 5.22
उदयपुर 5.49 गांधीनगर 5.55

चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल 
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है। ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। 

कहां-कहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है। 
 

चंद्र ग्रहण कब लगता है?
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। वैसे तो चंद्र और सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष में शास्त्र में भी इसका बहुत अधिक महत्व माना गया है। 

8 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं?

मूलांक 8 के अधिकांश लोग इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम करते देखे जा सकते हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। इस मूलांक के लोग रहस्यमयी होते हैं

कौन से महीने के बच्चे भाग्यशाली होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं

जन्म तारीख से भविष्य कैसे जाने?

Date of Birth se bhavishya jane: अंक ज्‍योतिष में जन्‍म की तारीख के जोड़ यानी कि मूलांक के आधार पर जातक की पर्सनालिटी, भविष्‍य के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं. अंक ज्‍योतिष में 1 से लेकर 9 तक के मूलांक होते हैं. जैसे किसी भी महीने की 4, 13 या 22 तारीख को जन्‍मे व्‍यक्ति का मूलांक 4 होगा.

5 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं?

5 मूलांक वालों यानि 5, 14 या 23 तारीख में जन्म लेने वाले लोगों की बड़ी कमियों में से एक यह भी है कि अहंकार काफी करते हैं और दिखावे के चक्कर में बेफिजूली का खर्च कर बैठते हैं और बाद में काफी आर्थिक नुकसान कर बैठते हैं. अत: 5 मूलांक वालों को अहंकार और दिखावे से बचना चाहिए.