10 महीने का बच्चा क्या क्या खा सकता है? - 10 maheene ka bachcha kya kya kha sakata hai?

आपका बेबी अब 10 महीने का हो चुका है। खाने और पोषण को लेकर उसकी जरूरत अब बदल गई है इसलिए अब आपको भी उसकी डाइट में कुछ बदलाव करने शुरू कर देने चाहिए। 10 महीने का शिशु घुटनों के बल चलना, थोड़े-बहुत शब्‍द बोलना या खेलना शुरू कर देता है। इतना बड़ा बच्‍चा बहुत एक्टिव होता है इसलिए उसे एनर्जी की जरूरत पहले से ज्‍यादा होती। आपको 10 महीने के बेबी के लिए डाइट चार्ट बनाना चाहिए और उसे उसके हिसाब से ही खाना खिलाना चाहिए।

इस आर्टिकल में हम आपको 10 मंथ के बेबी के लिए हफ्तेभर के भोजन चार्ट के बारे में बता रहे हैं।

सोमवार का खाना

बच्‍चे को सुबह सबसे पहले ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं। नाश्‍ते में उसे नरम डोसा और सादा सांभर खिलाना है। इसके कुछ देर बाद स्टिव्‍ड एप्‍पल खिलाएं और फिर लंच में दाल पालक में भिगोकर रोटी खिलाएं। शाम को बच्‍चे को ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं और रात को डिनर में अंडे की जर्दी या पनीर का पुलाव खिलाएं।

​मंगलवार का डाइट चार्ट

10 महीने का बच्चा क्या क्या खा सकता है? - 10 maheene ka bachcha kya kya kha sakata hai?

आज बेबी को सबसे पहले ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं। फिर नाश्‍ते में ओट्स-एप्‍पल की स्‍मूदी खिलाएं। इसके कुछ देर बार केला मैश कर के खिलाएं। लंच में बाजरे और मूंग दाल की खिचड़ी खिलाएं। शाम को ब्रेस्‍ट मिल्‍क पिलाएं और रात को डिनर में बाजरे की खिचड़ी खिलाएं।

फोटो साभार : istock

​बुधवार का खाना

10 महीने का बच्चा क्या क्या खा सकता है? - 10 maheene ka bachcha kya kya kha sakata hai?

बुधवार को सुबह बेबी को ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं। इसके बाद नाश्‍ते में उसे मल्‍टीग्रेन चीला खिलाएं। अब थोड़ी देर बाद बच्‍चे को केला मैश कर के खिलाएं।

लंच में बेबी को फ्रेंच बींस और मटर का दलिया खिलाएं। शाम को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में टमाटर और कद्दू का सूप पिलाएं।

फोटो साभार : istock

​बृहस्‍पतिवार का भोजन

10 महीने का बच्चा क्या क्या खा सकता है? - 10 maheene ka bachcha kya kya kha sakata hai?

आज सुबह बेबी को ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं। अब नाश्‍ते में सेवईयों का उपमा बनाकर खिलाएं। इसके कुछ देर बाद पपीता मैश कर के खिलाएं। लंच में अंडे की जर्दी या पनीर का पुलाव बनाकर खिलाएं।

शाम के समय ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं और रात को डिनर मे आटे और केले का शीरा बनाकर खिलाना है।

फोटो साभार : TOI

​शुक्रवार की डाइट चार्ट

10 महीने का बच्चा क्या क्या खा सकता है? - 10 maheene ka bachcha kya kya kha sakata hai?

शुक्रवार को सुबह ब्रेस्‍ट मिल्‍क पिलाना है और नाश्‍ते में आलू पनीर मैश कर के खिलाएं। इसके कुछ देर बाद आम या पपीता मैश कर के खिलाएं। लंच में गाजर और मूंग दाल सूप में रोटी भिगोकर खिलाएं। शाम को ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं और फिर रात को इडली के साथ सादा सांभर खिलाएं।

फोटो साभार : TOI

​शनिवार का खाना

10 महीने का बच्चा क्या क्या खा सकता है? - 10 maheene ka bachcha kya kya kha sakata hai?

शनिवार के दिन सुबह बेबी को ब्रेस्‍टफीडिंग पिलाएं। अब नाश्‍ते में बेबी को उबले हुए अंडे की जर्दी या होममेड पनीर खिलाएं। इसके कुछ देर बाद स्टिव्‍स नाशपाती या चुकंदर को उबालकर खिलाएं। लंच में बेबी को फ्रेंच बींस और मटर का दलिया खिलाएं। शाम को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में ओट्स और सेब का दलिया खिलाएं।

फोटो साभार : TOI

​रविवार का आहार

10 महीने का बच्चा क्या क्या खा सकता है? - 10 maheene ka bachcha kya kya kha sakata hai?

आज सुबह आपको बेबी को ब्रेस्‍टफीडिंग करवानी है और फिर नाश्‍ते में घी या मक्‍खन के साथ सफेद ढ़ोकला खिलाएं। नाश्‍ते के कुछ देर बाद शिशु को स्टिव्‍ड एप्‍पल खिलाएं और लंच में रागी और साबुत मूंग दाल का सूप पिलाएं। शाम को बेबी को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और फिर डिनर में पालक की खिचड़ी खिलाएं।

फोटो साभार : TOI

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

10 महीने के बच्चे को क्या खिलाया जा सकता है?

बच्‍चे को सुबह सबसे पहले ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं। नाश्‍ते में उसे नरम डोसा और सादा सांभर खिलाना है। इसके कुछ देर बाद स्टिव्‍ड एप्‍पल खिलाएं और फिर लंच में दाल पालक में भिगोकर रोटी खिलाएं। शाम को बच्‍चे को ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं और रात को डिनर में अंडे की जर्दी या पनीर का पुलाव खिलाएं।

9 से 10 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं?

आप बेबी को ब्रोकली, आलू, बैंगन, फूलगोभी आदि मैश कर के खिलाएं। आप बेबी को अंडा, चिकन और मछली भी खिला सकते हैं। बच्‍चे को कच्‍चा मीट न खिलाएं। शिशु का पाचन तंत्र अभी भी विकसित हो रहा होता है इसलिए उसे खूब पानी पिलाएं।

10 मंथ के बेबी का वेट कितना होना चाहिए?

इसके मुताबिक 10 महीने का शिशु अगर लड़का है तो उसका औसत वजन 9.8 किलोग्राम और अगर लड़की है तो उसका औसत वजन 9 किलोग्राम के आसपास होना चाहिए। अगर शिशु की हाइट या लंबाई की बात करें तो 10 महीने का शिशु अगर बेबी बॉय है तो उसकी औसत हाइट 73 सेंटीमीटर और अगर बेबी गर्ल है तो औसत हाइट 71.5 सेंटीमीटर के आसपास होनी चाहिए

बच्चों को ताकत के लिए क्या खिलाना चाहिए?

बच्चों को ताकत के लिए क्या खिलाना चाहिए?.
1 - आंवले का सेवन बच्चों की डाइट में आंवले या आंवले के मुरब्बे को जोड़ें। ... .
2 - बादाम का सेवन बच्चों की डाइट में बादाम जोड़ना भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ... .
3 - पनीर का सेवन ... .
4 - हरी सब्जियों का सेवन ... .
5 - दाल का सेवन.