वर्तमान में भारत के रक्षा सचिव कौन है - vartamaan mein bhaarat ke raksha sachiv kaun hai

वर्तमान में भारत के रक्षा सचिव कौन है - vartamaan mein bhaarat ke raksha sachiv kaun hai

Highlights

  • अरमाने गिरिधर को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया गया
  • रक्षा सचिव के रूप में वह 31 अक्टूबर से पद संभालेंगे
  • रक्षा विभाग के स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया

Defence Secretary: केंद्र सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए अरमाने गिरिधर को नए रक्षा सचिव नियुक्त किया है। वह 31 अक्टूबर से पद संभालेंगे। गिरिधर वर्तमान में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव हैं। उन्हें रक्षा विभाग के विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, और मौजूदा अजय कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद रक्षा सचिव के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार नागेंद्र नाथ सिन्हा 31 दिसंबर को इस्पात सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान में भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त विवेक जोशी को वित्त मंत्रालय में सचिव, वित्तीय सेवा के रूप में नियुक्त किया गया है। अमृत लाल मीणा 31 अक्टूबर को सचिव, कोयला मंत्रालय और संजय मल्होत्रा 30 नवंबर से सचिव, राजस्व का पदभार ग्रहण करेंगे।

भूपिंदर सिंह भल्ला 31 अक्टूबर को सचिव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा संजय कुमार 30 नवंबर को सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता का पदभार ग्रहण करेंगे। इसी तरह, केंद्र ने मीता आर लोचन को सचिव, युवा मामले और अलका उपाध्याय को सचिव, सड़क परिवहन और राजमार्ग के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। मनोज गोविल को कॉर्पोरेट मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है। डीओपीटी के आदेश के अनुसार, शैलेश कुमार सिंह 1 दिसंबर से ग्रामीण विकास सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

रक्षा मंत्रालय

वर्तमान में भारत के रक्षा सचिव कौन है - vartamaan mein bhaarat ke raksha sachiv kaun hai

श्री गिरिधर अरमाने ने रक्षा सचिव का पदभार संभाला

Posted On: 01 NOV 2022 1:00PM by PIB Delhi

आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री गिरिधर अरमाने ने 01 नवंबर, 2022 को रक्षा सचिव का पद ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पहले श्री अरमाने ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया और वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को नमन किया। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को नमन किया।

श्री अरमाने ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के दौरान कहा, "हम इन बहादुरों से प्रेरणा लेते हैं और भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध देश बनाने के उनके सपने को पूरा करने की दिशा में काम करने का वादा करते हैं।"

आईएएस में अपने 32 वर्षों के अनुभव में श्री अरमाने ने केंद्र सरकार के साथ-साथ आंध्र प्रदेश सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों को संभाला है। अपने वर्तमान कार्यभार से पहले श्री अरमाने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव थे।

इससे पहले वह कैबिनेट सचिवालय में अपर सचिव थे। कैबिनेट सचिवालय के अलावा श्री अरमाने ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अन्वेषण प्रभाग को देखा और बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण में निरीक्षण के प्रभारी कार्यकारी निदेशक थे।

आंध्र प्रदेश सरकार में श्री अरमाने ने शहरी विकास विभाग में प्रधान सचिव के अलावा एपी राज्य वित्त निगम के प्रबंध निदेशक और सचिव (वित्त विभाग) के रूप में कार्य किया। उन्होंने चित्तूर और खम्मम जिलों के कलेक्टर और डीएम का पद भी संभाला।

श्री अरमाने ने जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में बी टेक और आईआईटी, मद्रास से एम टेक किया। वह काकतीय विश्वविद्यालय, वारंगल से अर्थशास्त्र में एमए हैं।

*********

एमजी/एएम/एबी/डीवी

(Release ID: 1872653) Visitor Counter : 249


भारत के रक्षा वित्त सचिव कौन है 2022?

वर्तमान रक्षा सचिव अजय कुमार हैं।

रक्षा मंत्रालय के कितने विभाग है?

रक्षा मंत्रालय चार विभागों का मिला जुला रूप है। इसमें रक्षा विभाग (डीओडी), रक्षा उत्पाद विभाग (डीडीपी), रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआर एंड डी) और पूर्व सैनिकों के कल्याण और वित्त प्रभाग के विभाग शामिल हैं।

दिल्ली के रक्षा मंत्री कौन है?

कौन क्या है.

निम्न में से कौन भारत की रक्षा सेवाओं से सम्बन्धित सभी मामलों के लिए प्रत्यक्ष रूप से संसद के प्रति उत्तरदायी है?

राजनाथ सिंह भारत के वर्तमान रक्षामंत्री हैं। वह भारत की रक्षा सेवाओं से संबंधित सभी मामलों के लिए संसद के लिए प्रत्यक्ष रूप से उत्तरदायी है।