व्हाट्सएप को फेसबुक में कब खरीदा? - vhaatsep ko phesabuk mein kab khareeda?

वॉट्स्ऐप कमलेश कुमार

व्हाट्सएप को फेसबुक में कब खरीदा? - vhaatsep ko phesabuk mein kab khareeda?
विकासकर्ता WhatsApp Inc.
मौलिक संस्करण 2009
स्थिर संस्करण

2.12.330 (एंड्राइड) / 2.12.9 (आईओएस)

/ अक्टूबर 24, 2015; 7 वर्ष पहले (एंड्राइड) / अक्टूबर 14, 2015; 7 वर्ष पहले (आईओएस)
प्रोग्रामिंग भाषा Erlang
प्रचालन तंत्र

  • आई ओ एस
  • एंड्रॉइड
  • ब्लैकबेरी ओ एस
  • ब्लैकबेरी 10
  • विंडोज़ फोन
  • नोकिया सीरीज 40
  • सिम्बियन
  • तिज़ेन
  • फायरफॉक्स ओ एस

भाषा बहुभाषी
प्रकार इन्स्टेंट मेसेजिंग
लाइसेंस फ्रीमियम
जालस्थल www.whatsapp.com

वॉट्स्ऐप मेसेंजर (अंग्रेज़ी: WhatsApp Messenger[1]) या वॉट्स्ऐप एक प्रकार का त्वरित संदेश भेजने और प्राप्त करने वाला मोबाइल ऐप है, जिसे अमेरिकी कंपनी, फेसबूक ने खरीदा है। इसमें लोग अपने मोबाइल के द्वारा पाठ्य संदेश के साथ साथ आवाज, छवि और जी पी एस के द्वारा अपना पता भी भेज सकते हैं। इसके द्वारा वॉइस और वीडियो कौल भी किया जा सकता है, जिस में इंटरनेट का डेटा इस्तेमाल होता है। इस ऐप को डेस्कटॉप कंप्यूटर पर भी चलाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए अपने वाट्सएप वाले मोबाइल को भी इंटरनेट से जोड़ना होता है। यह अकाउंट बनाने के लिए लोगों के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता है और कॉण्टैक्ट लिस्ट के द्वारा सभी वॉट्स्ऐप का उपयोग करने वालों की सूची भी अपने एप में दिखा देता है।

जनवरी 2018 में फेसबूक के नेतृत्व में व्हाट्सएप ने एक नया व्यापार ऐप "वॉट्स्ऐप बिज़्नस" शुरू किया। इसके द्वारा कंपनी अपने ग्राहक से सीधे व्हाट्सएप के ज़रिये बात कर सकती है।

इस एप को माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया में स्थित वॉट्स्ऐप आइ॰एन॰सी ने बनाया था, जिसे फरवरी 2014 में फेसबुक ने लगभग $1930 करोड़ डॉलर (लगभग ₹1.5 लाख करोड़ रुपये) में खरीद लिया। 2015 में ये दुनिया का सबसे लोकप्रिय एप बन गया। फरवरी 2020 तक इससे 200 करोड़ लोग जुड़ चुके थे। यह कई जगहों में लोगों के एक दूसरे से बात करने का मुख्य साधन बन गया, जिसमें लैटिन अमेरिका, भारतीय उपमहाद्वीप और यूरोप व अफ्रीका का बहुत बड़ा भाग शामिल है।[2][1][3]

इतिहास[संपादित करें]

2009–2014[संपादित करें]

जनवरी २००९ में जेन कूम ने एप्पल का एक आईफोन खरीदा। इस फोन से जेन कूम को एप के जबर्दस्त लोकप्रिय हो सकने की संभावनाओं का अंदाजा लग गया। इसी दौरान जेन कूम अपने रूसी मूल के दोस्त एलेक्स फिशमैन के पश्चिमी सैन जोस स्थित घर गए। फिशमैन रूसी मूल के दोस्तों को हर सप्ताह पिज़्ज़ा खाने और फिल्म देखने के लिए आमंत्रित करते थे। कई बार इस महफिल में ४० लोग तक आ जाते थे। फिशमैन के रसोईघर में जेन कूम और फिशमैन चाय पीते हुए एप पर घंटों चर्चा करते थे। इसी बातचीत के दौरान वॉट्सएप जैसा एक नया एप बनाने के विचार ने जन्म लिया। दिलचस्प वॉट्सएप्प, दिलचस्प मालिक वॉट्सएप्प को उक्रेन के ३७ साल के जन कूम ने अमेरिका के ४४ साल के ब्रायन एक्टन के साथ मिल कर शुरू किया था। बाद में एक और 'वेंचर कैपिटलिस्ट', जिम गोएट्ज भी इसमें शामिल हो गए। जेन कूम कंपनी के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) हैं। मशहूर व्यावसायिक पत्रिका 'फोर्ब्स' के मुताबिक वॉट्सएप्प के मुख्य कार्यकारी जन कूम के पास इस कंपनी की ४५ फीसदी हिस्सेदारी है। हाल ही मे व्हाट्सप्प ने व्हाट्सप्प पे की शुरुआत की हैं।

फेसबूक का भाग (2014–वर्तमान)[संपादित करें]

19 फरवरी 2014 को फेसबुक ने कहा कि वो वाट्सएप को $19 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹1.5 लाख करोड़) में खरीदने वाला है। इसके ठीक एक साल पहले वाट्सएप का मूल्य $1.5 बिलियन आंका गया था। यह फेसबुक का उस समय तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण था। फेसबुक को एलेन एंड को ने $4 बिलियन नगद और $12 बिलियन फेसबुक के शेयर के रूप में और मॉर्गन स्टेनली के कहने पर वाट्सएप के संस्थापक कुम और एक्टोन को $3 बिलियन डॉलर का प्रतिबंधित स्टॉक इकाई प्रदान किया गया। यह भी निर्धारित किया गया कि कर्मचारी स्टॉक बंद होने के चार साल बाद समाप्त हो जाएगा। इस खरीददारी की घोषणा के अगले ही दिन वाट्सएप चलना बंद हो गया और इससे सोशल मीडिया पर फेसबुक के प्रति गुस्सा फुट पड़ा।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. ↑ अ आ "19 अरब डॉलर में फेसबुक का हुआ वॉट्स-ऐप". अमर उजाला. 21 फ़रवरी 2014. मूल से 8 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 नवंबर 2015.
  2. 19 अरब डॉलर मे फेसबुक का हुआ वॉट्स-ऐप |हिंदी टेक ट्रिक Hinditechtrick | 21 फ़रवरी 2014| https://hinditechtrick.blogspot.com/2014/02/tech-newssns-popular-site-facebook-19.html
  3. "19 अरब डॉलर में फेसबुक ने खरीदा, वाट्स-एप". One India Hindi. 20 फ़रवरी 2पुेमसकर014. मूल से 8 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 नवंबर 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • Sandes, India's answer to WhatsApp, being tested by govt officials: report
  • List of WhatsApp Alternatives

फेसबुक ने व्हाट्सएप को कब खरीदा था?

इस एप को माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया में स्थित वॉट्स्ऐप आइ॰एन॰सी ने बनाया था, जिसे फरवरी 2014 में फेसबुक ने लगभग $1930 करोड़ डॉलर (लगभग ₹1.5 लाख करोड़ रुपये) में खरीद लिया। 2015 में ये दुनिया का सबसे लोकप्रिय एप बन गया।

WhatsApp कितने देशों में चलता है?

180 देशों में 2 अरब से भी ज़्यादा लोग, अपने दोस्तों और परिवारजनों के संपर्क में रहने के लिए WhatsApp1 का इस्तेमाल करते हैं. WhatsApp फ़्री2 ऐप है, जो कि दुनिया भर में फ़ोन पर उपलब्ध है. इससे मैसेज भेजना और कॉल करना बहुत ही आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद है.

WhatsApp के सीईओ कौन है 2022?

कौम के जाने के बाद, व्हाट्सएप ने मैट इडेमा को अपना नया सीईओ नियुक्त किया।

व्हाट्सएप कौन से देश की कंपनी है?

व्हाट्सएप के मालिक मार्क जुकरबर्ग भी अमेरिका के मूल निवासी हैं जिन्होंने व्हाट्सएप को फरवरी 2014 में $19billion में व्हाट्सएप के founders Jan Koum और Brian Acton से खरीदा था इस तरह से व्हाट्सएप अमेरिका देश की कंपनी है।