धात्विक और अधात्विक खनिज क्या है? - dhaatvik aur adhaatvik khanij kya hai?

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

धात्विक खनिज और अधात्विक खनिज

धात्विक खनिज अधात्विक खनिज
(i) धात्विक खनिज में धातु कच्चे रूप में होती हैl

(ii) उदाहरण क लिए लोहा अयस्क, बॉक्साइट, मैंगनीजl

(i) अधात्विक खनिज में धातु नहीं होतीl

(ii) उदाहरण के लिए चूना पत्थर अभ्रक और जिप्समl

2535 Views

निम्न के लिए आप ऊर्जा के किन स्रोतों का सुझाव देंगे-

(क) ग्रामीण क्षेत्रों

(ख) तटीय क्षेत्रों

(ग) शुष्क प्रदेशों

(क) ग्रामीण क्षेत्रों- बायोगैस

(ख) तटीय क्षेत्रों- पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा

(ग) शुष्क प्रदेशों- पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा

747 Views

प्राकृतिक गैस संसाधनों से संपन्न दो प्रदेशों के नाम बताइए l

प्राकृतिक गैस संसाधनों से संपन्न दो प्रदेशों के नाम निम्नलिखित है-

(i) मुंबई के कुछ अपतटीय क्षेत्र ,

(ii) कृष्णा-गोदावरी डेल्टा l

736 Views

प्रतिदिन आपके उपयोग में आने वाली तीन सामान्य खनिजों के नाम बताइए l

प्रतिदिन हमारे उपयोग में आने वाली तीन सामान्य खनिजों के नाम निम्नलिखित है-

(i) एल्यूमिनियम

(ii) लौह

(iii) नमक l

2161 Views

पाँच तरीके दीजिये जिनसे कि आप घर पर ऊर्जा बचा सकते हैं ?

निम्नलिखित तरीकों से हम घर पर ऊर्जा बचा सकती है-

(i) सौर ऊर्जा का उपयोग करना,

(ii) आवश्यकता न हो तो पंखे, लाइट आदि बंद करके,

(iii) दिन के समय खिड़कियाँ खोल कर, जिससे रौशनी और हवा अंदर आ सके,

(iv) खाना पकाने के लिए प्रेशर कुकर का उपयोग करके,

(v) खाना पकाने से पहले सब्जियों को धोकर व काटकर कर l

761 Views

अयस्क क्या है? धात्विक खनिज के अयस्क सामान्यतः कहाँ पाए जाते हैं ?

खनिजों का खनन करने वाले शैल अयस्क कहलाते हैl धात्विक खनिज के अयस्क सामान्यतः आग्नेय और कायांतरित शैल समूहों में पाए जाते हैl

1163 Views

Dileep Vishwakarma

(i) धात्विक खनिजों को गलाने पर धातु प्राप्त होती है, किन्तु अधात्विक खनिजों के गलाने पर नहीं। (ii) धात्विक खनिज कठोर एवं चमकीले होते हैं, जबकि अधात्विक खनिजों में यह विशेषता नहीं पायी जाती। (iii) इन्हें (धात्विक) पीटकर तार बनाया जा सकता है, किन्तु अधात्विक को पीटने पर वह चूर-चूर हो जाते हैं।

Gagan Mishra

) धात्विक खनिजों को गलाने पर धातु प्राप्त होती है, किन्तु अधात्विक खनिजों के गलाने पर नहीं। (ii) धात्विक खनिज कठोर एवं चमकीले होते हैं, जबकि अधात्विक खनिजों में यह विशेषता नहीं पायी जाती। (iii) इन्हें (धात्विक) पीटकर तार बनाया जा सकता है, किन्तु अधात्विक को पीटने पर वह चूर-चूर हो जाते हैं।

खनिज संसाधन

प्रश्न:1 खनिज की परिभाषा लिखिए।

उत्तर: प्राकृतिक रूप में उपलब्ध एक समरूप पदार्थ जिसकी एक निश्चित आंतरिक संरचना होती है उसे खनिज कहते हैं।

प्रश्न:2 धात्विक खनिज से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: जिन खनिजों से धातु प्राप्त होती है उन्हें धात्विक खनिज कहते हैं; जैसे लौह अयस्क, बॉक्साइट, आदि।

प्रश्न:3 अधात्विक खनिज से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:जिन खनिजों से अधातु प्राप्त होते हैं उन्हें अधात्विक खनिज कहते हैं; जैसे अभ्रक, चूना पत्थर, आदि।

प्रश्न:4 आग्नेय और रूपांतरित चट्टानों में खनिज किस रूप में मौजूद रहते हैं?

उत्तर: आग्नेय और रूपांतरित चट्टानों में खनिजों के छोटे जमाव शिराओं के रूप में पाये जाते हैं। इन चट्टानों में खनिजों के बड़े जमाव परत के रूप में पाये जाते हैं। जब खनिज पिघली हुई अवस्था या गैसीय अवस्था में होती है तो खनिजों का निर्माण आग्नेय और रूपांतरित चट्टानों में होता है। इस अवस्था में खनिज दरारों से होते हुए भूमि की ऊपरी सतह तक पहुँच जाते हैं। उदाहरण: टिन, जस्ता, लेड, आदि।

प्रश्न:5 अवसादी चट्टानों में खनिज किस रूप में पाये जाते हैं?

उत्तर: इस प्रकार की चट्टानों में खनिज परतों में पाये जाते है। उदाहरण: कोयला, लौह अयस्क, जिप्सम, पोटाश लवण और सोडियम लवण, आदि।

धात्विक और अधात्विक क्या है?

) धात्विक खनिजों को गलाने पर धातु प्राप्त होती है, किन्तु अधात्विक खनिजों के गलाने पर नहीं। (ii) धात्विक खनिज कठोर एवं चमकीले होते हैं, जबकि अधात्विक खनिजों में यह विशेषता नहीं पायी जाती। (iii) इन्हें (धात्विक) पीटकर तार बनाया जा सकता है, किन्तु अधात्विक को पीटने पर वह चूर-चूर हो जाते हैं।

धात्विक खनिज में क्या क्या होता है?

धात्विक खनिज वे खनिज पदार्थ जिनमें धातु अंशों की प्रधानता पाई जाती है। उन्हें धात्विक खनिज कहते हैं। लोहा अयस्क, मैग्नीज-अयस्क, क्रोमाइट, पाइराइट, टंगस्टन,निकिल एवं कोबाल्ट सामान्यतः धात्विक खनिज हैं।

धात्विक खनिज का उदाहरण क्या है?

Solution : जिन खनिजों से धातु प्राप्त होती है उन्हें धात्विक खनिज कहते हैं, जैसे लौह अयस्क, बॉक्साइट, आदि।

अधातु खनिज क्या है?

इनमें धातुएँ नहीं होती हैं और ये या तो मूल रूप से कार्बनिक होते हैं जैसे जीवाश्म ईंधन या मूल में अकार्बनिक जैसे संगमरमर, अभ्रक, चूना पत्थर और ग्रेफाइट, आदि। ​

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग