श्रीलंका की राजधानी कौन सी है - shreelanka kee raajadhaanee kaun see hai

Dark Mode

Show

श्रीलंका की राजधानी कहां है? अगर आप केवल कोलंबो सोच रहे हैं तो गलत है जवाब… इसकी कहानी सदियों पुरानी है

दरअसल, 14वीं शताब्दी में श्रीलंका में सिंहली साम्राज्य के शासनकाल के दौरान श्रीजयवर्धनापुरा कोटे शहर ही देश की राजधानी था. करीब 200 साल तक यह राजधानी ही रहा.

TV9 Bharatvarsh | Edited By:

Updated on: Jul 13, 2022, 11:59 AM IST

श्रीलंका की राजधानी कौन सी है - shreelanka kee raajadhaanee kaun see hai

श्रीलंका इस समय बुरे आर्थिक संकट से गुजरने और राजनीतिक अस्थिरता की वजह से चर्चा में है. यहां का शहर कोलंबो, विरोध प्रदर्शन से लेकर तमाम राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है. कोलंबो, वह शहर है, जिसे हम श्रीलंका की राजधानी के तौर पर जानते हैं. लेकिन क्या यह पूरा सच है? मतलब अगर आपसे पूछा जाए कि श्रीलंका की राजधानी कहां है तो आपका जवाब क्या होगा? निश्चित तौर पर आप कोलंबो का नाम लेंगे! लेकिन रुकिए, यह पूरा सच नहीं है. क्या है पूरा माजरा, आइए जानते हैं.

1 / 5

श्रीलंका की राजधानी कौन सी है - shreelanka kee raajadhaanee kaun see hai

दरअसल, श्रीलंका उन कुछ देशों में से शामिल है, जिनकी दो राजधानियां हैं. श्रीलंका में भी दो शहरों को राजधानी का दर्जा प्राप्त है. एक राजधानी है, कोलंबो (Colombo) और दूसरी श्रीजयवर्धनापुरा कोटे(Sri Jayawardenepura Kotte). श्रीजयवर्धनापुरा कोटे श्रीलंका की प्रशासनिक राजधानी है तथा कोलंबो श्रीलंका की व्यापारिक राजधानी है. दोनों ही शहरों का राजनीतिक और व्यापारिक महत्व रहा है. इसलिए दोनों ही शहरों को राजधानी होने का गौरव प्राप्त है.

2 / 5

श्रीलंका की राजधानी कौन सी है - shreelanka kee raajadhaanee kaun see hai

आपको जो बात नई लग रही है, वह कहानी सदियों पुरानी है. दरअसल, 14वीं शताब्दी में श्रीलंका में सिंहली साम्राज्य के शासनकाल के दौरान श्रीजयवर्धनापुरा कोटे शहर ही देश की राजधानी था. करीब 200 साल तक यह राजधानी ही रहा. फिर 16वीं शताब्दी में पु​र्तगाली आए और यहां ​अ​पना शासन जमा लिया. सिंहली साम्राज्य की ओर से विरोध और आक्रमण किया जाता रहा. ऐसे में पुर्तगाली अपना व्यापार नहीं बढ़ा पा रहे थे. सो उन्होंने राजधानी बदलकर कोलंबो कर लिया.

3 / 5

श्रीलंका की राजधानी कौन सी है - shreelanka kee raajadhaanee kaun see hai

श्रीजयवर्धनापुरा कोटे को बदलकर राजधानी कोलंबो करने के पीछे की एक बड़ी वजह ये भी थी कि ऐतिहासिक तौर पर व्यापार की दृष्टि से कोलंबो का दबदबा ज्यादा था. खपुर्तगालियों के बाद 1796 के आसपास श्रीलंका पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा जमा लिया. ब्रिटिश सरकार ने भी कोलंबो को ही राजधानी के तौर पर बरकरार रखा. 1948 में ब्रिटिश यहां से गए और श्रीलंका स्वतंत्र राष्ट्र बना. इसकी राजधानी तब भी नहीं बदली गई.

4 / 5

श्रीलंका की राजधानी कौन सी है - shreelanka kee raajadhaanee kaun see hai

यानी पुर्तगालियों के शासन से लेकर वर्ष 1978 तक कोलंबो को ही श्रीलंका कीक राजधानी होने का दर्जा प्राप्त था. लेकिन वर्ष 1978 में तत्कालीन राष्ट्रपति जेआर जयावर्धने के शासनकाल में श्रीलंकाई सरकार ने अपनी राजधानी बदलने की घोषणा की और फिर श्रीजयवर्धनापुरा कोटे को श्रीलंका की राजधानी घोषित कर दिया गया. 1982 में इस शहर का नवनिर्माण शुरू हुआ. हालांकि व्यापारिक इतिहास समृद्ध होने के चलते कोलंबो का महत्व बना रहा. और इस तरह श्रीलंका को दो राजधानी हुई. व्यापारिक राजधानी, कोलंबो और प्रशासनिक राजधानी श्रीजयवर्धनापुरा कोटे.

5 / 5

  • श्रीलंका की राजधानी कौन सी है - shreelanka kee raajadhaanee kaun see hai

    इस रशियन राइफल से हुआ मूसेवाला का मर्डर

  • श्रीलंका की राजधानी कौन सी है - shreelanka kee raajadhaanee kaun see hai

    गर्मी से राहत दिलाएंगे एयर कंडीशनर कपड़े

  • श्रीलंका की राजधानी कौन सी है - shreelanka kee raajadhaanee kaun see hai

    ये है वो पौधा जिसके नाम पर प्रियंका ने रखा बेटी का नाम

  • श्रीलंका की राजधानी कौन सी है - shreelanka kee raajadhaanee kaun see hai

    मेंटल हेल्थ से जुड़ी है रीढ़ की हड्डी की चोट

Most Read Stories

श्रीलंका की राजधानी कौन कौन सी है?

श्रीलंका ने अपने दो शहरों को राजधानी का दर्जा दिया हुआ है। श्रीलंका की पहली राजधानी है "कोलंबो" जिसे अंग्रेजी में "Colombo" लिखा जाता है और दूसरी राजधानी है "श्रीजयवर्धनपुरा कोटे" जिसे अंग्रेजी में "Sri Jayawardenepura Kotte" लिखा जाता है।

श्रीलंका की राजधानी कितनी है?

दरअसल, श्रीलंका उन कुछ देशों में से शामिल है, जिनकी दो राजधानियां हैं. श्रीलंका में भी दो शहरों को राजधानी का दर्जा प्राप्त है. एक राजधानी है, कोलंबो (Colombo) और दूसरी श्रीजयवर्धनापुरा कोटे(Sri Jayawardenepura Kotte). श्रीजयवर्धनापुरा कोटे श्रीलंका की प्रशासनिक राजधानी है तथा कोलंबो श्रीलंका की व्यापारिक राजधानी है.

श्रीलंका की नई राजधानी कब बनी?

1977 में सरकार ने श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे को श्रीलंका की नई राजधानी के रूप में नामित किया, और 1982 में वहां नए संसद भवन का उद्घाटन किया गया।

श्रीलंका की पहली राजधानी कौन सी है?

Solution : प्राचीन श्रीलंका की पहली राजधानी अनुराधापुरा थी। प्राचीन समय में यह अनुराधापुरा साम्राज्य के नाम से जानी जाती थी। 1972 तक श्रीलंका का नाम सिलोन था।