शहद कब और कैसे खाना चाहिए? - shahad kab aur kaise khaana chaahie?

शहद का सेवन आपकी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद हो सकता है। शहद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि पोषण तत्व पाए जाते हैं। लेकिन खाली पेट में शहद का सेवन करना आपके लिए और अधिक फायदेमंद हो सकता है। अगर आप सुबह के समय खाली पेट में शहद का सेवन करते हैं, तो इससे आपको वजन कम करने, सर्दी-जुकाम से छुटकारा और अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सहायता मिलती है। साथ ही शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण आपको गले की खराश और इंफेक्शन से दूर रहने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। आप खाली पेट शहद को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप गुनगुने दूध के साथ भी शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका दिनभर का स्ट्रेस भी कम हो सकता है। साथ ही काम में भी मन लगता है। आइए खाली पेट शहद खाने के फायदे और तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

खाली पेट शहद खाने के फायदे 

1. वजन कम करने के लिए फायदेमंद

आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए हम जिम और तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन आप वजन कम करने के लिए खाली पेट में गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। आप चाहे तो इसमें नींबू या जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए एक अच्छे डिटॉक्स वॉटर के रूप में इस्तेमाल आ सकता है। 

2. खांसी की समस्या में कारगर

गले की खांसी को दूर करने के लिए भी आप शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण कफ को खत्म करने में सहायता कर सकते हैं और आपकी खांसी को भी कम कर सकते हैं। इसे आप सुबह के समय गर्म पानी के साथ पी सकते हैं। इससे गले को काफी राहत मिलती है। 

3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

बीमारियों से बचने के लिए आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं लेकिन शहद का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण आपको इंफेक्शन से दूर रहने में सहायता कर सकते हैं। इसे आप खाली पेट में खा सकते हैं। शहद को आप तुलसी के पत्ते के साथ भी खा सकते हैं। यह भी काफी लाभदायक हो सकता है। 

इसे भी पढे़ं- रात में शहद खाकर सोने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे

4. कील-मुहांसों को दूर करे

कील-मुहांसों की समस्या कई लोगों को बहुत परेशान करती है। खासकर जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें पिंपल्स की समस्या अधिक होती है। ऐसे में शहद में मौजूद पोषक तत्व आपको मुहांसों की दिक्कत से निजात दिला सकते हैं। इसके लिए आप शहद का सेवन भी कर सकते हैं और रात को स्किन पर लगाकर भी सो सकते हैं। इससे मुहांसों से जल्दी छुटकारा मिल सकता है। 

5. गले की खराश

आमतौर पर कई लोग गले की खराश की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में गले की खराश को दूर करने के लिए आप खाली पेट में एक चम्मच शहद का सेवन अजवाइन या अदरक के साथ कर सकते हैं। इससे आपकी गले की खराश में काफी आराम मिल सकता है। 

(All Image Credit- Freepik.com)

शहद के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि पोषण तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले शहद की एक चम्मच का सेवन किया जाए तो सेहत को कई समस्या से दूर रख सकता है। रात को सोने से पहले शहद का सेवन न गुनगुने दूध के साथ या पानी के साथ कर सकते हैं। जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बताएंगे कि अगर आप रात को सोने से पहले शहद का सेवन करते हैं तो सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

 

1 - खांसी होगी दूर

गले की खांसी को दूर करने में रात में एक चम्मच शहद का सेवन बेहद उपयोगी है। जैसे हमने पहले भी बताया शहद के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो न केवल कफ को पतला करते हैं बल्कि कफ को पतला कर बाहर निकलाते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं और उसका सेवन करें।

2 - इम्यूनिटी रहेगी मजबूत

शहद के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं बल्कि संक्रमण से भी छुटकारा दिलाते हैं। ऐसे में गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद का सेवन रात को सोने से पहले करें। ऐसा करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

इसे भी पढ़ें- पीले कनेर के फूल, छाल, जड़ और पत्ते सभी होते हैं सेहत के लिए उपयोगी, जानें इसके 5 फायदे, प्रयोग और कुछ नुकसान

3 - त्वचा के लिए लाभदायक

चेहरे पर शहद का इस्तेमाल नमी बरकरार रखता है। आपको बता दें कि रात को सोने से पहले शहद खाने से भी चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है। साथ ही चेहरा खिला-खिला और रंग साफ महसूस होता है।

4 - बालों के लिए फायदेमंद

शहद के अंदर कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं बल्कि बालों को खराब होने से भी बचाते हैं। शहद के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन बालों की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। इसके अलावा शहद में दही, अंडा, एलोवेरा आदि को मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स

5 - मुहांसे की समस्या हो दूर

मुहांसे की समस्या को दूर करने के लिए रात को खाया गया शहद आपके काम आ सकता है। बता दें कि शहद के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो मुहांसे की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसे में आप रात को सोने से पहले शहद का सेवन करें। इससे अलग आप रात को शहद मुहांसों वाली जगह पर लगा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- तुलसी के तेल के 7 फायदे, सावधानियां और इस्तेमाल करने का तरीका

6 - वजन कम करने में सहायक

वजन को कम करने में शहद आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें। ऐसा करने से शरीर के मैं जमा अतिरिक्त चर्बी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा रात को सोने से पहले व्यक्ति शहद में नींबू की कुछ बूंदों को मिलाकर इसका सेवन कर सकता है। लेकिन व्यक्ति को शहद का सेवन रात के डिनर के 3 से 4 घंटे बाद करना होगा।

7 - गले की खराश

गले की खराश को दूर करने में शहद आपके काम आ सकता है। ऐसे में अब रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें। इसके साथ-साथ आप अदरक का रस भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से न केवल खराश की समस्या दूर होगी बल्कि गले की समस्या से राहत मिलेगी।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि रात में सोने से पहले शहद का सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन शहद का सेवन तकरीबन डिनर के 2 या 3 घंटे के बाद करें।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read More Articles on ayurveda in hindi

शहद खाने का सही समय क्या है?

शाम के समय में, जब दिन का आधा समय बीत जाता है, तो हम थक जाते हैं और थके हुए व्यक्ति के लिए शहद आपको शेष दिन के लिए फिर से जीवित करने में मदद कर सकता है।

रात में शहद खाने से क्या होता है?

रात को सोने से पहले शहद का सेवन करने से खांसी की समस्या से राहत मिलती है. शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. ये कफ को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके लिए रात को सोने से पहले पानी के साथ एक चम्मच शहद का सेवन करें.

सुबह खाली पेट शहद खाने से क्या होता है?

अगर आप सुबह के समय खाली पेट में शहद का सेवन करते हैं, तो इससे आपको वजन कम करने, सर्दी-जुकाम से छुटकारा और अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सहायता मिलती है।.
वजन कम करने के लिए फायदेमंद ... .
खांसी की समस्या में कारगर ... .
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए ... .
कील-मुहांसों को दूर करे ... .
गले की खराश.

रोज कितना शहद खाना चाहिए?

डॉक्टर आमतौर पर सुबह-सुबह गुनगुने पानी के साथ कम से कम 50 ग्राम शहद पीने की सलाह देते हैं। यह पाचन तंत्र को साफ करता है और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। आमतौर पर, भोजन से एक या दो घंटे पहले शहद का सेवन करना चाहिए, ताकि पहले खाए गए भोजन को पहले सेटल करने में मदद मिले।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग