Sanyukt rashtra sangh ke ang संयुक्त राष्ट्र संघ जिसे अंग्रेजी में (United nations) कहते हैं यह अनेक प्रकार की परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों से जुड़ी जानकारी सभी परीक्षाओं में पूछी जाती हैं| संयुक्त राष्ट्र संघ या यूनाइटेड नेशन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज में सुरक्षा कायम
रखने, मानव अधिकारों की रक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक विकास तथा विश्व में शांति स्थापित रखने के लिए कार्य करता है| संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पहले विश्व युद्ध के घातक परिणामों को देखते हुए दुनिया को लगा कि सुरक्षा व झगड़ों के निपटारे के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन अवश्य होना चाहिए जिसके कारण ‘लीग ऑफ नेशन’ की स्थापना की गई परंतु यह संगठन द्वितीय विश्व युद्ध व उसके घातक परिणामों को रोकने में असफल रहा इसी कारण द्वितीय विश्व युद्ध को समाप्त होने के तुरंत बाद 24 अक्टूबर 1945 में 51 देशों द्वारा UNO के घोषणा पत्र पर दस्तखत कर इस संगठन की स्थापना की गई तथा इस संगठन से ‘लीग ऑफ नेशन’ से अच्छा काम करने की आशा की गई| UNO विचार विमर्श करने वाली संस्था है इसे सभी समस्याओं का समाधान मान लेना सही नहीं है परंतु फिर भी UNO और इसकी एजेंसियों का बहुत अधिक महत्व है इसके वर्तमान सदस्यों की संख्या 193 है| संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंगो की व्याख्या : 1. महासभा
2. सुरक्षा परिषद
3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
4. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
5. न्यास परिषद या ट्रस्टीशिप काउंसिल
6. सचिवालय
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख अंग कौन कौन से हैं किसी एक का वर्णन कीजिए?महासभा के विशेष अधिवेशन सुरक्षा परिषद या सभा के बहुमत के अनुरोध द्वारा आयोजित की जा सकती है। महत्वपूर्ण प्रश्नों (जैसे शान्ति और सुरक्षा के लिए सिफ़ारिश, संयुक्त राष्ट्र के अंगों के सदस्यों का चुनाव, आर्थिक निर्णय, सदस्यों के प्रवेश, निष्कासन, आदि) के निर्णय दो तिहाई बहुमत के अनुसार होते हैं।
संयुक्त राष्ट्र के अंग कितने है?आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 अंग हैं, जिसमें महासभा, सुरक्षा परिषद, न्यासी परिषद, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय एवं सचिवालय।
राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग कौन कौन से हैं?राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग तीन थे जो निम्नलिखित थे – (1) सामान्य सभा , (2) परिषद , (3) सचिवालय। इसके अतिरिक्त दो स्वायत्त अंग थे – (1) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का स्थाई न्यायालय, (2) अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ।
संयुक्त राष्ट्र का मुख्य अंग कौनसा है?महासभा (General Assembly)
यह संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का एकमात्र अंग है, जिसमें संघ के सभी सदस्य देशों को सदस्यता प्राप्त है एवं उन्हें समान मताधिकार दिया गया है।
|