इन राशि वालों को महीने भर परेशान करेगा सूर्य ग्रहण - फोटो : istock
विस्तार
Solar Eclipse 2022: साल 2002 का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है। 25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। भारत के अलग-अलग हिस्सों में ये सूर्य ग्रहण शाम को करीब 4 बजकर 20 मिनट से 6 बजे तक दृश्य था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण सभी राशियों के लिए शुभ और अशुभ फल लेकर आता है। ज्योतिष जानकारों के अनुसार साल के आखिरी सूर्य ग्रहण से 6 राशियां प्रभावित होंगी। इन राशियों पर पूरे एक महीने तक सूर्य ग्रहण का अशुभ फल देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं...
Bhai Dooj Shubh Muhurat: 26 या 27 अक्तूबर, कब है भाई दूज? जानें भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त और सही विधि
मेष
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि वालों पर एक महीने तक सूर्य ग्रहण का असर देखने को मिल सकता है। इस राशि वालों को
अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देना होगा। कुछ काम भी आपके अटक सकते हैं। इस दौरान धन का लेन-देन न करें। इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गुड़ का दान करें।
वृष
वृष राशि वाले एक महीने तक लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें और किसी तरह के लेन-देन से बचें। अगले एक महीने तक इस राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। वृष राशि वाले किसी निर्धन व्यक्ति को दो किलो आटे का दान करें।
मिथुन
मिथुन राशि वाले अपनी वाणी पर संयम रखें। संभव हो तो अगले एक महीने तक
लंबी यात्राओं को टाल दें। यदि यात्रा करनी पड़े तो पूरी सावधानी बरतें। आप गरीबों को हरे फल का दान कर सकते हैं।
कन्या
कन्या राशि वाले इस दौरान अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। जॉब या बिजनेस में अगले एक महीने तक संभलकर काम करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। इस राशि वाले गरीबों को भोजन की सामग्री दान करें।
Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा पर भगवान कृष्ण को क्यों लगाते हैं 56 भोग? जानिए इसका महत्व
तुला
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगा है। ऐसे में तुला राशि वालों को इस वक्त बहुत संभलकर रहना होगा। बिजनेस या जॉब में कार्यरत लोग एक महीने तक बहुत सोच-समझकर कोई भी निर्णय लें। संभव हो तो लंबी दूरी की यात्रा से
बचें। अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करें।
मकर
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि वाले एक महीने तक अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कोई भी बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप अपने घर के मंदिर में पूजा करें और किसी गरीब को एक किलो आटे का दान करें।
Surya Grahan 2022, 25 October: सूर्य ग्रहण के समय चार ग्रह होंगे साथ, इन चार राशियों में होगी धन लाभ की बरसात
Edited by
Parag sharma| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 20, 2022, 11:30 AM
Solar Eclipse 25 October 2022: सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को तुला राशि में लग रहा है और तुला राशि में ही सूर्य के साथ शुक्र, केतु, चंद्रमा भी मौजूद रहेंगे। सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ठीक 27 साल के बाद सूर्यग्रहण पर ऐसा संयोग बना है कि दिवाली अगले दिन सूर्यग्रहण लगा है। यह ग्रहण 4 राशियों के लिए बेहद लाभदायक रहेगा। देखिए सूर्यग्रहण से किन 4 राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ।
अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें - सब्सक्राइब करेंक्लिक करे
कर्क राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव : भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा
सूर्य ग्रहण कर्क राशि से चतुर्थ भाव में घटित होगा। इस दौरान आपके कार्य सफल होंगे, रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं और करियर के क्षेत्र में उन्नति आप पा सकते हैं। ये ऐसा समय होगा जब भाग्य का भी आपको सहयोग प्राप्त होगा, इस राशि के कुछ जातक आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में भी कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में भी अच्छा माहौल देखने को मिलेगा। अगर वाहन, भूमि, भवन आदि खरीदने का विचार बना रहे थे तो इस दौरान अंतिम फैसला ले सकते हैं। अगर आप मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके काम को नई पहचान इस दौरान मिल सकती है। मित्रों या घर के सदस्यों से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की भी इस दौरान संभावना है।
सिंह राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव : रिश्तेदार भी दिलाएंगे लाभ
आपकी राशि से तृतीय भाव में सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसके चलते आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर हो सकता है। हालांकि ग्रहों की स्थिति से आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान कहीं अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों की आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों के जरिए लाभ हो सकता है। आपके दृष्टिकोण में भी इस दौरान अच्छा परिवर्तन देखने को मिल सकता है, जिसके चलते उन कार्यों में भी आप सफल हो सकते हैं जिनको लेकर उलझन की स्थिति में थे। सरकारी क्षेत्रों से भी इस राशि के जातक लाभ पा सकते हैं।
धनु राशि सूर्य ग्रहण का प्रभाव : कई स्रोतों से पाएंगे लाभ
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय काफी उम्दा साबित हो सकता है। आपको कई स्रोतों से इस दौरान धन लाभ मिलने की संभावना है। आपके व्यक्तित्व में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं। इस समय जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेंगे उनको सफलता मिल सकती है। अपनी कमियों पर काम करके आप उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। इस न केवल आप खुद को बेहतर स्थिति में पाएंगे बल्कि अपनी बातों से अपने करीबी लोगों का भी आप सही तरीके से मार्गदर्शन कर सकते हैं। नए लोगों से इस समय मित्रता हो सकती है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार होगा, लंबी बीमारी से परेशान लोगों को इस समय राहत मिल सकती है। जिन लोगों ने बीते समय में निवेश किया था उनको धन लाभ मिलने की भी संभावना है।
मीन राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव : उन्नति के मार्ग खुलेंगे
सूर्य ग्रहण मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको लाभ तो इस दौरान मिल सकता है लेकिन शत्रुओं से आपको संभलकर रहना होगा। आपके प्रतिद्वंदी आपके बनते कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश भी इस दौरान कर सकते हैं। इस दौरान सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो विद्यार्थी गूढ़ विषयों का अध्ययन कर रहे हैं उनको कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। हालांकि इस राशि वालों को स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा, इस दौरान बाहर का तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिए। अगर धैर्य बनाए रखेंगे तो उन्नति के मार्ग आपके लिए खुल सकते हैं।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें