सौरमंडल किसे कहते हैं इसमें कौन कौन से ग्रह शामिल है? - sauramandal kise kahate hain isamen kaun kaun se grah shaamil hai?

आज के इस लेख में हम चर्चा करेंगे की सौरमंडल किसे कहते है? What is Solar System in Hindi? तथा सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों के बारे में विस्तृत से चर्चा करेंगे| अगर आप सौरमंडल के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़े|

अगर आप कक्षा 10 से निचे की कक्षा में पढ़ रहे है तो आपसे कई बार यह प्रश्न पुचा जाता है की सौरमंडल क्या है? सौर्यमंडल में कितने ग्रह है? सौरमंडल का सबसे बड़ा और सबसे छोटा ग्रह कौन सा है? इन सभी प्रश्नों का जवाब इस लेख में विस्तृत में चर्चा करेंगे|

सौरमंडल किसे कहते है?

सूर्य तथा सूर्य के चारो और घुमने वाले ग्रह, उपग्रह, उल्का, धूमकेतु तथा क्षुद्रग्रह के समूह को ही सौरमंडल के नाम से जाना जाता है| सौरमंडल में उपस्थित सूर्य और सभी ग्रह या खगोलीय पिंड गुरुत्वाकर्षण बल के मदद से ही आपस में बंधे होते है|

सौरमंडल में कुल 8 ग्रह, 172 उपग्रह है| ग्रह सूर्य कi परिक्रमा करते है वही उपग्रह ग्रहों की परिकर्मा करते है|

कुछ वर्ष पहले प्लूटो को भी ग्रह की उपाधि दी गयी थी जिसके कारण ग्रहों की संख्या 9 थी लेकिन प्लूटो को आकर में बहुत छोटा होने के कारण ग्रह की श्रेणी से हटाकर बौने ग्रह की श्रेणी में कर दिया गया|

वर्तमान समय में 5 ज्ञात बौने ग्रह है| और अनगिनत छोटे-छोटे पिंड आकाशगंगा में घूमते रहते है|

सौरमंडल के 8 ग्रहों के नाम-

  1. बुध
  2. शुक्र
  3. पृथ्वी
  4. मंगल
  5. वृहस्पति
  6. शनि
  7. अरुण
  8. वरुण

सूर्य

सूर्य को सौरमंडल का मुख्य भी कहा जाता है| क्युकि सभी ग्रह सूर्य की ही परिक्रमा करते है| वास्ता में सूर्य को भी एक तारा की श्रेणी में रखा गया है जो प्रकश प्रदान करता है|

सूर्य का उर्जा का एकमात्र श्रोत हाइड्रोजन परमाणुओं का नाभिकीय संलयन द्वारा हीलियम परमाणुओं में बदलना माना गया है|

सूर्य के जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों पर नज़र डालते है-

  • पृथ्वी से सूर्य की न्यूनतम दुरी 14.60 करोड़ किलोमीटर है|
  • पृथ्वी से सूर्य की अधिकतम दुरी 15.21 करोड़ किलोमीटर है|
  • पृथ्वी से सूर्य की माध्य दुरी 14.98 करोड़ किलोमीटर है|
  • सूर्य का व्यास 1392000 किमी है|
  • सूर्य का आयतन पृथ्वी से 13 लाख गुणा है|
  • सूर्य का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से 332000 गुणा ज्यादा है|
  • सूर्य का फोटोस्फीयर ताप 6000 डिग्री सेल्सियस है|
  • सूर्य की प्रकश की चाल 3 x 108 m/s है|

बुध

बुध ग्रह को अंग्रेजी भाषा में Mercury के नाम से जाना जाता है, यह सूर्य से सबसे नजदीकी ग्रह होने के साथ-साथ सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह भी है| बुध का अपना कोई भी उपग्रह नहीं है| सूर्य से नजदीक होने के कारण यह सूर्य की परिकर्मा मात्र 88 इनो में ही पूरा कर लेते है|

बुध ग्रह में वायुमंडल नहीं होने के कारण यहाँ जीवन संभव नहीं है क्युकि यहाँ दिन बहुत ही गगर्म तथा राते बर्फीले होते है| सूर्य की निकटता के करना दिन में इस ग्रह का तापमान बहुत अधिक हो जाता है वही रात होते है तापमान बहुत ज्यादा घाट जाता है| सभी ग्रह में बुध का तापान्तर सबसे अधिक 1560 डिग्री सेल्सियस का है|

बुध और शुक्र ग्रह सूर्य और पृथ्वी के बीच में होने के कारण इसे आंतरिक ग्रह के नाम से भी जाना जाता है|

शुक्र

शुक्र ग्रह सौरमंडल में सूर्य से बुध के बाद दुसरे स्थान पर आता है| द्रव्यमान कके द्रिस्तिकों से यह सौरमंडल का सातवां सबसे बार ग्रह है|

शुक्र ग्रह की संरचना पृथ्वी के सामान होने और गुरुत्वाकर्षण बल भी पृथ्वी के सामान होने के कारण इसे पृथ्वी को बहन के नाम से भी जाना जाता है|

सुकर सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह है जिसके कारण इसे साँझ का तारा या भौर का तारा भी कहा जाता है|

इसे दुर्ये की एक परिकर्मा पूरी करने में 224.7 दिन तक का समय लग जाता है|

पृथ्वी

यह सौरमंडल में सूर्य से बुध तथा सुकर के बाद तीसरे स्थान में आता है| यह सौरमंडल का एकलौता ऐसा ग्रह है जिसमे जीवन संभव है |

पृथ्वी का लगभग 71% भाग जल से भरा हुआ है वही सिर्फ 29% भाग में भूमि है जिसमे पहाड़-पर्वत सब शामिल है|

पृथ्वी में वायुमंडल उपलब्ध है इसके वायुमंडल में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन की अधिकता है|

मंगल

दुरी में मामले में यह ग्रह सूर्य से बुध,शुक्र, तथा पृथ्वी के बाद चौथे स्थान पर आता है| इसे लाल ग्रह की उपाधि प्राप्त है| मंगल ग्रह में वातावरण तो है लेकिन काफी वायरल है| साथ-ही यहाँ की रेगिस्थान, पर्वत तथा घटी पृथ्वी के सामान ही है| और सौरमंडल में पाया जाने वाला सबसे ऊँचा पर्वत ओलम्पस मोंस भी मंगल ग्रह पर ही स्थित है| वैज्ञानिक का मानना है की मंगल ग्रह पर भी जीवन को संभव बनाया जा सकता है|

बृहस्पति

वृस्पति ग्रह को अंग्रेगी भाषा में जुपिटर के नाम से भी जाना जाता है जो सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है| दुरी के मामले पर यह सूर्य से पांचवे स्थान पर आता है| इसका द्रव्यमान भी सभी ग्रहों की तुला काफी ज्यादा है| इसका द्रव्यमान सौरमंडल के सभी ग्रहों के कुल द्रव्यमान से ढाई गुणा ज्यादा है|

इस ग्रह के हल 79 उपग्रह है| साथ-ही सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह गिनिमेड भी बृहस्पति का ही है|

शनि

शनि ग्रह को अंग्रेजी भाषा में सैटर्न कहा जाता है| दुरी के मामले में यह सूर्य से 6ठे स्थान में आता है| शनि ग्रह के कुल 82 उपग्रह है जो इसे सौरमंडल में सबसे ज्यादा उपग्रह वाला ग्रह बनाती है| इसका सबसे बड़ा उपग्रह का नाम टायटन है|

अरुण

अरुण ग्रह को यूरेनस के नाम से भी जाना जाता है| दुरी केमामले में यह सूर्य से सातवें स्थान पर आता है| यह दूरबीन के द्वारा खोज किया जाने वाला पहला ग्रह है|

वरुण

वरुण ग्रह को Neptune के नाम से भी जाना जाता है| दुरी के मामले में यह सूर्य से आठवे स्थान में आता है| यह सूर्य से बहुत ज्यादा दूर होने के कारण यह अन्यंत ही ठंडा है|

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट के मध्यम से हमने चर्चा किया कि सौरमंडल किसे कहते है? What is Solar System in Hindi? और सौर्मदल के सभी ग्रहों के बारे में विस्तृत चर्चा किये| उम्मीद है कि आपको इस पोस्ट से जरुर कुछ सिखने को मिला होगा| अगर पोस्ट पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे|

सौरमंडल किसे कहते हैं इसमें कौन कौन से ग्रह शामिल हैं?

आकाशगंगा में सूर्य और उसके चारो और चक्कर लगाने वाले ग्रह, उपग्रह, उल्काओं और क्षुद्रग्रहों के समूह को सौरमंडल कहते हैंसौर मंडल में सूर्य और सभी खगोलीय पिंड गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा एक दूसरे से बंधे होते हैंसौरमंडल में कुल आठ ग्रह और उनके 172 ज्ञात उपग्रह, पाँच बौने ग्रह और अरबों छोटे पिंड शामिल हैं

सौर मंडल क्या है in Hindi?

सूर्य और उसके चारो और चक्कर लगाने वाले ग्रह, उपग्रह, उल्काओं और क्षुद्रग्रहों के समूह को सौरमंडल कहते हैं. सौर मंडल में सूर्य और सभी खगोलीय पिंड गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा एक दूसरे से बंधे होते हैं. सौर मंडल के केंद्र में हमारा सूर्य स्थित है , तथा ये सौरमंडल का सबसे बड़ा तारा भी है.

सौरमंडल से आप क्या समझते हैं class 6?

Solution : 'सौरमंडल' का शाब्दिक अर्थ 'सूर्य का परिवार' होता है। सूर्य इस परिवार का मुखिया होता है। सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा अन्य खगोलिय पिंड, जैसे क्षुद्र ग्रह और उल्का पिंड ये सभी मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं

8 ग्रहों के नाम क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, युरेनस और नेप्चून। इनके अतिरिक्त तीन बौने ग्रह और हैं - सीरीस, प्लूटो और एरीस।