समाजशास्त्र क्या है इसकी विषय वस्तु की व्याख्या कीजिए? - samaajashaastr kya hai isakee vishay vastu kee vyaakhya keejie?

समाजशास्त्र की विषय वस्तु का विवेचना

 समाजशास्त्र की विषय वस्तु का विवेचना 

समाजशास्त्र की विषय वस्तु समाजशास्त्र की वास्तविक विषयवस्तु क्या है? इसके अन्तर्गत किन-किन विषयों का अध्ययन किया जाता है? आदि पर विद्वानों ने अलग-अलग मत दिये हैं परन्तु वर्तमान में अधिकांशतः

विद्वान समाजशास्त्र को समाज का एक सामान्य अध्ययन मानते हैं। वस्तुतः समाजशास्त्र की विषयवस्तु उसकी परिभाषा से ही सम्बद्ध है। ये दोनों ही एक-दूसरे से इतनी गहराई से जुड़े हैं कि विचारकों ने इन्हें एक ही मान लिया। इस प्रकार जब हम यह कहते हैं कि "सामाजिक सम्बन्धों के जाल' से निर्मित समाज का जो अध्ययन करता है, वही समाजशास्त्र है, तब इसका अर्थ यह भी होता है कि "सामाजिक सम्बन्धों के जाल' से निर्मित समाज का अध्ययन ही समाजशास्त्र की विषय-वस्तु है। उसी प्रकार, जॉनसन के अनुसार, समूह को उसकी संपूर्णता में समझना है समाजशास्त्र की विषय-वस्तु है। दूसरे शब्दों में, समाजशास्त्र की परिभाषाएँ हो विषय-वस्तु को भी स्पष्ट करती हैं। ऑगस्त काम्टे ने समाजशास्त्र को दो भागों में विभक्त किया है-सामाजिक स्थिरता और सामाजिक गतिशीलता। प्रथम भाग में उन्होंने परिवार, सामाजिक संरचना तथा आर्थिक एवं सामाजिक संस्थाओं को रखा है। उनके अनुसार, इन विभिन्न संस्थाओं के पारस्परिक सम्बन्धों का अध्ययन समाजशास्त्र की विषय-वस्तु है। उनके अनुसार, समाज के प्रत्येक हिस्से आपस में जुड़े हुए हैं। दूसरे भाग में उन्होंने समाज की परिवर्तनशीलता को रखा है। अर्थात् सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया भी काम्टे के अनुसार, समाजशास्त्र को विषय-वस्तु है। समाजशास्त्र की विषय वस्तु के विषय में हरबर्ट स्पेन्सर ने विस्तृत एवं स्पष्ट प्रकाश डाला है। स्पेन्सर के अनुसार, समाजशास्त्र की विषय-वस्तु के अंतर्गत परिवार, राजनीतिक संगठन, धार्मिक संस्थाएँ, औद्योगिक संरचना आदि को रखा जा सकता है। ये विभिन्न समूह एवं संस्थाएँ समाज को किसी-न-किसी रूप में अवश्य प्रभावित करते हैं। दूसरी ओर, ये संस्थाएँ आदि स्वयं भी समाज से प्रभावित होती हैं। सामाजिक संरचना की चर्चा करते हुए स्पेन्सर ने यह भी दर्शाया है कि समाज के विभिन्न अंग किस प्रकार एक-दूसरे से सम्बद्ध रहते हैं। समाजशास्त्र की अन्य विषय-वस्तुओं में समाज के विभिन्न हिस्सों के सम्बन्ध को दर्शाना भी समाजशास्त्र का ही कार्य है। मैक्स वेबर ने भी समाजशास्त्र की विषय-वस्तु का बड़ा स्पष्ट उल्लेख किया है। सर्वप्रथम, वेबर के अनुसार, सामाजिक क्रिया की वैज्ञानिक व्याख्या समाजशास्त्र की मुख्य विषय-वस्तु है। इसके अतिरिक्त उन्होंने जाति, वर्ग,सामाजिक असमानता, आर्थिक व्यवस्था, धर्म, नेतृत्व के प्रकार आदि को भी समाजशास्त्र की विषय-वस्तु माना है। दुर्खीम ने समाजशास्त्र के अध्ययन में सम्मिलित किये जाने वाले सभी विषयों को तीन भागों में विभाजित किया है।

 (i) सामाजिक दैहिकी-दैहिकी का तात्पर्य उन इकाइयों से हैरान केवल समाज का निर्माण करती है बल्कि अपने-अपने कार्यों के द्वारा समाजरूपी देह अथवा शरीर को व्यवस्थित भी बनाये रखती है। उदाहरण के लिए, कानून, धर्म, भाषा, परिवार, नैतिकता तथा लोकाचार इसी प्रकार के विषय हैं। सामाजिक जीवन के लिए ये सभी भाग उसी प्रकार महत्त्वपूर्ण हैं जिस प्रकार मानव जीवन के लिए रक्त संचालन, नाड़ी, तन्त्र तथा स्नायुविक व्यवस्था का होना आवश्यक है।

(ii) सामान्य समाजशास्त्र- इसके अंतर्गत वे सभी विषय आ जाते हैं जो सामाजिक जीवन के अन्य सभी पहलुओं से सम्बन्धित हैं। इसी कारण इस विभाग को सामान्य समाजशास्त्र कहा गया

(1) सामाजिक अकारिकी- इसके अन्तर्गत उन सभी विषयों का अध्ययन किया जाता है जो सामाजिक जीवन के आकार तथा स्वरूप का निर्धारण करती है। इस प्रकार भौगोलिक दशाएं, सामाजिक जीवन पर उनका प्रभाव, जनसंख्या के गुण, जनसंख्या का घनत्व तथा उनका स्थानीय वितरण, आदि समाजशास्त्र की अध्ययन-वस्तु के अन्तर्गत आते हैं। गिन्सबर्ग महोदय ने समाजशास्त्र की विषय-वस्तु को चार भागों में विभाजित किया है () सामाजिक प्रक्रियाएं-सामाजिक प्रक्रिया का अर्थ व्यक्तियों के बीच पाये जाने वाले सम्बन्यों के विभिन्न स्वरूपों से है। इस प्रकार समाजशास्त्र की विषय-वस्तु में सहयोग, संघर्ष, अनुकरण, अनुकूल, सात्मीकरण,प्रतिस्पर्धा, प्रभुत्व, अधीनता आदि सम्बन्धों को सम्मिलित किया जाता है।

(2) सामाजिक आकारिकी- इसमें जनसंख्या सम्बन्धी विशेषताओं के अतिरिक्त उन सभी समूह,संस्थाओं और समितियों को सम्मिलित किया गया है जो समाज के आकार तथा सामाजिक ढाँचें का निर्माण करने में महत्त्वपूर्ण है। (3) सामाजिक व्याधिकी-सामाजिक सम्बन्ध हमेशा संगठित ही नहीं होते बल्कि विघटित भी होते हैं। इस प्रकार सम्पूर्ण समाज का अध्ययन करने के लिए इन रोगग्रस्त (व्याधिपूर्ण) अथवा विघटित दशाओं का अध्ययन करना भी आवश्यक है। इस दृष्टिकोण से अपराध, वाल अपराध, बेकारी, बीमारी, निर्धनता, आत्महत्या, अनैतिकता, भ्रष्टाचार आदि सामाजिक समस्याएं भी समाजशास्त्र के अध्ययन के प्रमुख विषय हैं।

(4) सामाजिक नियन्त्रण-अनेक ऐसे विषय हैं जो सामाजिक जीवन में नियन्त्रण बनाये रखने से सम्बन्धित हैं। इस प्रकार समाजशास्त्र में धर्म, परम्परा, नैतिकता, कानून, जनमत, प्रचार, आदि का अध्ययन किया जाता है। सोरोकिन का मत-सोरोकिन ने समाजशास्त्र की विषय वस्तु में न्म्नि बातों को शामिल किया है। उनके अनुसार, निम्नलिखित सामाजिक तथ्य समाजशास्त्र की विषय-वस्तु हो सकते हैं (i) धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक आदि घटनाएँ और उनके बीच पाए जाने वाले सह-सम्बन्ध, (ii) भौगोलिक घटनाएँ और सामाजिक जीवन पर उनके प्रभाव, (iii) समाज में घटनेवाली प्रत्येक घटनाओं की आम विशेषताएँ। ईगल्स महोदय ने समाजशास्त्र की विषय-वस्तु की एक लम्बी रूपरेखा प्रस्तुत की है जिनमें सामाजिक जीवन से सम्बद्ध लगभग प्रत्येक पहलू को शामिल किया गया है, जो निम्नवत् है समाजशास्त्री विश्लेषण- इसके अंतर्गत समाज विज्ञानों में वैज्ञानिक विधि एवं समाजशास्त्रीय दृष्टिकोणों को शामिल किया जाता है। समाज की प्राथमिक इकाइयाँ-इसके अंतर्गत समुदाय, जनसंख्या, सामाजिक सम्बन्ध एवं सामाजिक क्रिया आदि को शामिल किया जाता है। सामाजिक संस्थाएं-सामाजिक संस्थाओं के अंतर्गत परिवार एवं बन्धुत्व, धर्म, आर्थिक-संस्था, राजनीतिक संस्थाएँ एवं शैक्षिक संस्थाएँ शामिल हैं। सामाजिक प्रक्रिया-सामाजिक प्रक्रियाओं में सहयोग, संघर्ष, सामाजिक स्तरीकरण, सामाजिक विचलन, समाजीकरण एवं सामाजिक नियंत्रण को शामिल किया जाता है। सामाजिक व्यवस्था एवं परिवर्तन-इस पहलू के अंतर्गत सामाजिक मूल्य एवं प्रतिमान एवं सामाजिक परिवर्तन को शामिल किया जाता है। इस प्रकार उपर्युक्त सूची में लगभग समस्त सामाजिक पहलू में शामिल हैं, परन्तु सामाजिक परिवर्तनशीलता को देखते हुए विषय-वस्तु की सूची में बदलाव भी किया जा सकता है।

समाजशास्त्र क्या है इसके विषय वस्तु की विवेचना कीजिए?

एक सामाजिक विज्ञान है, प्राकृतिक विज्ञान नहीं — समाजशास्त्र एक सामाजिक विज्ञान है क्योंकि इसकी विषय-वस्तु मौलिक रूप से सामाजिक है अर्थात् इसमें समाज, सामाजिक घटनाओं, सामाजिक प्रक्रियाओं, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय Page 8 Page 9 सामाजिक सम्बन्धों तथा अन्य सामाजिक पहलुओं एवं तथ्यों का अध्ययन किया जाता है।

समाजशास्त्र का अर्थ क्या है इसके प्रकृति एवं विषय क्षेत्र का वर्णन कीजिए?

जिसका शाब्दिक अर्थ “समाज का विज्ञान” या “समाज का अध्ययन” है। यद्यपि विभिन्न समाजशास्त्रियों द्वारा इसकी व्याख्या सम्पूर्ण समाज का अध्ययन करने वाला विज्ञान, सामाजिक संबंधों का अध्ययन करने वाला विज्ञान, सामाजिक अंतःसंबंधों या सामाजिक समूहों का अध्ययन करने वाले विज्ञान के रूप में किया गया है।

ग्रामीण समाजशास्त्र क्या है ग्रामीण समाजशास्त्र की विषय वस्तु को समझाइए?

1. ग्रामीण समाजशास्त्र ग्रामीण पर्यावरण में मानवीय सम्बन्धों का अध्ययन करता है । 2. ग्रामीण समाजशास्त्र के अन्तर्गत ग्रामीण समूहों, ग्रामीण सामाजिक प्रक्रियाओं एवं अन्तःक्रियाओं, ग्रामीण सामाजिक संरचना, एवं संगठन आदि का व्यवस्थित अध्ययन किया जाता है।