सुबह सुबह चने की दाल खाने से क्या होता है? - subah subah chane kee daal khaane se kya hota hai?

सुबह सुबह चने की दाल खाने से क्या होता है? - subah subah chane kee daal khaane se kya hota hai?

Chana Dal Benefits: शाकाहारी लोगों के लिए दाल का सेवन करना काफी गुणकारी माना जाता है.

खास बातें

  • दाल में प्रोटीन की मात्रा पर्याप्त होती है.
  • चने की दाल के सेवन से एनर्जी की कमी को दूर किया जा सकता है.
  • चने की दाल से वजन को भी कम किया जा सकता है.

Health Benefits Of Chana Dal: चने को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप चने की दाल से होने वाले फायदे जानते हैं. असल में दाल को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. हर दिन एक कटोरी दाल (Chana Dal Benefits) खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि, दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो मसल्स को बढ़ाने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकती है. चना दाल में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि जिंक, कैल्श‍ियम, प्रोटीन, फोलेट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. चने की दाल को डाइट में शामिल कर शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बढ़ाने और वजन को घटाने में मदद कर सकते हैं. 

चना दाल खाने के फायदे- Health Benefits Of Eating Chana Dal:

यह भी पढ़ें

1. कमजोरी-

कमजोरी को दूर करने के लिए चने की दाल का सेवन करें. चने की दाल में जिंक, कैल्श‍ियम, प्रोटीन, फोलेट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को आवश्यक और जरूरी ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं. 

सुबह सुबह चने की दाल खाने से क्या होता है? - subah subah chane kee daal khaane se kya hota hai?

कमजोरी को दूर करने के लिए चने की दाल का सेवन करें.Photo Credit: iStock

Soaked Chickpea Benefits: भीगे चने शरीर को बना देंगे फौलाद जैसा मजबूत, मिलेंगे हैरान करने ...

2. मोटापा-

चने की दाल में फाइबर की मात्रा होने की वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है, जिससे अधिक खाने से बच सकते हैं. चने की दाल को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. 

3. ऑस्टियोपोरोसिस-

यदि आप चने की दाल का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल सकता है. जिससे आप ऑस्टियोपोरोसिस होने के खतरे को कम और हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं.

Dengue Diet Chart: जानें डेंगू में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

4. इम्यूनिटी-

चना दाल में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.

5. डायबिटीज-

चने की दाल में फाइबर भरपूर पाया जाता है. फाइबर ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मददगार है. चना दाल डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है. रोजाना चने की दाल का सेवन कर डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं.

Polycystic Ovary Syndrome (PCOS): डाइट कंट्रोल करेगी पीसीओएस! जानें Expert से... 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

चना दाल फायदे, लाभ, नुकसान, बनाने का तरीका, उपयोग, गुण [Chana Dal Benefits (Fayde) in Hindi] (Side Effects, Uses, Making Dishes, Gun)

हमारे देश में तरह तरह की दालें पाई जाती है, अरहर, मूंग, उड़द, मसूर, चना आदि इनमें से चने की दाल स्वास्थ की द्रष्टि से बहुत फायदेमंद है| इसमें बहुत से पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर को फायदा देते है| भारतीय घरों में चना दाल को बहुत से तरीके से उपयोग में लाया जाता है| चने की दाल चना का आधा हिस्सा है जिसे साफ करके पोलिश किया जाता है| चना दाल को पीस कर बेसन बनाया जाता है जिसमें पोषक तत्व की कमी नहीं होती है, इस बेसन का उपयोग तरह तरह से किया जाता है|

सुबह सुबह चने की दाल खाने से क्या होता है? - subah subah chane kee daal khaane se kya hota hai?

  • चना की दाल के फायदे एवं नुकसान
    • चने की दाल में मौजूद पोषक तत्व –
    • चना दाल में मौजूद पोषक तथ्य (आधा कप पकी हुई) –
    • चने की दाल के लाभ (Chana Dal Benefits in Hindi)
    • चना दाल का उपयोग (Chana Dal Use) –
    • चना दाल को कैसे रखें –
    • चना दाल बनाने एवं खाने का तरीका
  • FAQ

चना की दाल के फायदे एवं नुकसान

भारत में अलग अलग स्थान में दाल का उपयोग अलग तरह से होता है, इससे बना बेसन खाने के अलावा सौंदर्य को निखारने में भी काम आता है| इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसके काई फायदे है. आइये इस लेख में हम आपको चने की दाल के फायदे, नुकसान एवं अन्य जानकारियां देते हैं.

चने की दाल में मौजूद पोषक तत्व –

  • कैल्शियम
  • प्रोटीन
  • विटामिन
  • आयरन
  • फाइबर
  • रेशे

दाल का स्वाद स्वीट कॉर्न की तरह होता है जिसका उपयोग सूप, सलाद, स्नैक में किया जाता है| चने की दाल प्रोटीन की खदान होता है जिसे रोज अपने खाने में शामिल करना लाभकारी होता है|

चना दाल में मौजूद पोषक तथ्य (आधा कप पकी हुई) –

कैलोरी 350
सोडियम 398 mg
टोटल फैट 12 gm
कार्बोहाइड्रेट 60 gm
फाइबर 22 gm
शुगर 8 gm
प्रोटीन 22 gm
विटामिन A 2%
कैल्सियम 2%
आयरन 20%

चने की दाल के लाभ (Chana Dal Benefits in Hindi)

  1. चने की दाल में फाइबर की अधिकता होती है जिससे ये बड़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करता है|
  2. चना दाल जिंक, प्रोटीन, कैल्शियम व फोलेट का सोर्स होती है|
  3. डायबटीज को कंट्रोल करने के लिए चना दाल बहुत अच्छी मानी जाती है|
  4. दाल में फैट कम होता है जिससे वजन कम करने वालों को ये ज्यादा से ज्यादा खाना चाइये|
  5. चने की डाल स्वाद में बहुत अच्छी होती है, पोष्टिकता से भरी ये दाल आसानी से पच जाती है|
  6. चना की दाल से कब्ज की परेशानी दूर होती है|
  7. पीलिया होने पर चने की दाल खाना चाहिए इससे जल्दी रिकवरी होती है|
  8. चना दाल खाने से शरीर में एनर्जी आती है. इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर में एक तरह से फ्यूल का कार्य करता है, जो तुरंत एनर्जी देता है.
  9. चना डाल में मौजूद अमीनो एसिड, शरीर को कोशिकाओं को मजबूत करता है.
  10. चना दाल खाने से अधिक गुलुकोस शरीर में अवशोषित होता है, जो डायबटीज के मरीज के लिए बहुत अच्छा होता है.
  11. आपका पाचनतंत्र अच्छे से कार्य नहीं कर रहा हैं और आपको कब्ज, उलटी, डायरिया की परेशानी है. चना दाल इसको ठीक कर सकता है.
  12. आयरन की कमी से शरीर में बहुत सी परेशानी होती है, जैसे एनीमिया. चना दाल में आयरन, प्रोटीन होता है, इसके खाने से शरीर में हेमोग्लोबिन बढ़ता है.

चना दाल का उपयोग (Chana Dal Use) –

  • दाल को कुछ देर भिगो कर बनाने से ये जल्दी पकती है|
  • दाल से बने बेसन से हजारों तरह की डिशेज बनती है जिसमें लड्डू, पकोड़े अत्यधिक प्रसिद्ध है| बेसन के फायदे और उसकी रेसिपीजानने के लिए यहाँ क्लिक करें. बेसन का पेस्ट चेहरे बालों दोनों के लिए अच्छा होता है.
  • गुजरात में चना दाल का उपयोग बहुत अधिक होता है| वो लोग इससे ढोकला, हांडवा, थेपला, फाफडा और भी बहुत सी चीजें बनाते है|
  • चने की दाल को उबालकर उसका पानी निथार दें, अब प्याज टमाटर के साथ सब्जी बनालें| ये पराठे रोटी के साथ बहुत अच्छी लगती है|
  • बेसन सौदर्य के लिए बहुत अच्छा होता है| दही हल्दी के साथ मिलाकर लगाने से निखार आता है| बेसन से उपटन बनाया जाता है जो हर लड़की अपने सौन्दर्य को निखारने के लिए उपयोग करती है|
  • बेसन सबसे पुराना और इफेक्टिव सौदर्य प्रोडक्ट है|

चना दाल को कैसे रखें –

  • दाल को हमेशा ठन्डे व सूखे स्थान पर रखना चाहिए|
  • दाल को बनाकर तुरंत उपयोग करना चाइये, बासा नहीं खाना चाइये|

चना दाल बनाने एवं खाने का तरीका

चना दाल को आप सब्जी के तौर पर बना सकते हैं, साथ ही आप इसका इस्तेमाल डोसा बनाने में कर सकते हैं। इसका सेवन आप हर किसी व्यंजन में कर सकते हैं। जिससे आप अलग- अलग स्वाद के व्यंजन खा सकते हैं। साथ ही आप लड्डू, पकोड़े भी बनाकर खा सकते हैं।

चने की दाल के फायदे पढकर आप इसकी उपयोगिता जान गए होंगें| अगर आप इसका किसी और तरह से उपयोग करते है तो हमारे साथ शेयर करें ताकी दुसरे भी आपसे कुछ सीख सकें|

FAQ

Q : चने की दाल में मौजूद पोषक तत्व ?

Ans : कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, आयरन, फाइबर, रेशे

Q : चने की दाल के लाभ क्या हैं ?

Ans : चना दाल जिंक, प्रोटीन, कैल्शियम व फोलेट होता है।

Q : चना दाल का उपयोग क्या है ?

Ans : लड्डू, पकोड़े, दाल आदि बनाकर उपयोग कर सकते हैं।

Q : चना दाल को कैसे रखें ?

Ans : दाल को हमेशा ठन्डे व सूखे स्थान पर रखे।

Q : चने दाल के नुकसान क्या हैं ?

Ans : चने के दाल से गैस की दिक्कत होती है।

अन्य पढ़ें :-

  • दही के फायदे
  • इलाइची के फायदे
  • तुलसी पत्ते के गुण एवम फायदे

चना की दाल भिगोकर खाने से क्या होता है?

चने की दाल में जिंक, कैल्श‍ियम, प्रोटीन, फोलेट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को आवश्यक और जरूरी ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं. Soaked Chickpea Benefits: भीगे चने शरीर को बना देंगे फौलाद जैसा मजबूत, मिलेंगे हैरान करने ...

चने की दाल खाने से क्या लाभ?

1 चने की दाल आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर की कोशिकाओं को मजबूत करने में मददगार है। 2 डाइबिटीज पर नियंत्रण के लिए चने की दाल का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह ग्लूकोज की अधि‍क मात्रा को अवशोषित करने में काफी मददगार है।

चने की दाल कब खानी चाहिए?

गुरुवार पर पीले रंग का विशेष प्रभाव रहता है। इस दिन खाने के लिए चने की दाल सर्वश्रेष्‍ठ मानी जाती है। इससे आपके शुभ गुण और धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा आप गुरुवार को मूंग की बिना छिलके वाली दाल भी खा सकते हैं।

सुबह खाली पेट चने खाने से क्या होता है?

Soaked Gram Benefits: सुबह खाली पेट भीगे चना का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कला चना कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।