सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? - subah khaalee pet lahasun aur shahad khaane se kya hota hai?

लहसुन और शहद के फायदों के बारे में हम सभी जानती हैं। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि अगर इन दोनों चीजों को एक साथ लिया जाए तो इसके फायदेमंद कई गुणा हो जात...

शहद और लहसुन का इस्‍तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है और इन दोनों के फायदों के बारे में हम सभी जानती हैं। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि अगर इन दोनों चीजों को एक साथ लिया जाए तो इसके फायदेमंद कई गुणा बढ़ जाते है। जी हां शहद अपने एंटी-बायेटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों और लहसुन में एलिसिन और फाइबर की मौजूदगी के कारण हमें कई तरह के पोषक तत्‍व देता है। और इन दोनों को मिलाने से ये सारे फायदे हमें एक साथ मिल जाते हैं। 

Read more: बाजार में मिलता है नकली शहद, ऐसे करें असली शहद की पहचान

एक्‍सपर्ट की राय

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुल्‍तानी का कहना हैं कि ''आजकल के लोगों को आयुर्वेदिक चीजों की बिल्‍कुल भी कद्र नहीं है शायद इसलिए भी उन्हें अक्‍सर कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ता है। उनका ये भी कहना हैं कि अगर लोग आयुर्वेदिक दवाईयों का सेवन करें तो उन्हें किसी भी बीमारी के लिए अंग्रेजी महंगी दवाइयों का सेवन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।'' 

सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? - subah khaalee pet lahasun aur shahad khaane se kya hota hai?

डॉक्टर अबरार के अनुसार, ''शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन से आप कई बीमारियों से भी बच सकती हैं। यह एक प्रकार का सूपर फूड है जो एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और बॉडी को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी दूर करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता हैं। अगर आप लगातार एक हफ्ते तक शहद में डूबा हुआ लहसुन खाएंगी तो आपको अपने अंदर असर दिखने लगेगा।''

बनाने का तरीका

डॉक्टर अबरार मुल्‍तानी ने शहद के साथ लहसुन लेने के तरीके के बारे में बताते हुए कहा कि एक कांच की बोतल में शहद डाल दें और इसमें कुछ लहसुन की कलियां छील कर डाल दें। अब रोज सुबह उठने के बाद इस शीशी में से एक लहसुन की कली लेकर उसे चबाकर खा लें। इसके अलावा आप एक और तरीके से लहसुन और शहद ले सकती हैं, इसके लिए 2 लहसुन की कलियां ले लेकर उसे पीस लें और उसमे कुछ बूंद शहद की मिलाकर उसे रोज सवेरे खाली पेट खा लें। ऐसा करने से आपको आमतौर पर होने वाले बहुत सी बीमारियों से राहत मिलेगी। आइए डॉक्‍टर अबरार मुल्‍तानी से जानें कि लहसुन और शहद को एक साथ खाने से आपको क्‍या-क्‍या फायदा हो सकता है।

सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? - subah khaalee pet lahasun aur shahad khaane se kya hota hai?

शहद में डूबा हुआ लहसुन खाने के फायदे

  • शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से बॉडी का फैट कम होता है। साथ ही मोटापे से छुटकारा मिलता है।
  • शहद में डूबा हुए लहसुन में भरपूर मात्रा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसके सेवन करने से शरीर में गर्मी आती हैं। जिसके कारण आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से निजात मिल जाती है। इसको खाने से सर्दी-जुखाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जिससे आपके गले में खराश और सूजन से राहत मिलती है। अस्‍थमा रोगियों के लिए तो लहसुन और शहद किसी वरदान की तरह होता है।
  • लहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करना आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से आपके दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता हैं। जो दिल के लिए फायदेमंद हैं।
  • अगर आपको बार-बार डायरिया की समस्या होती है, तो इसे लेना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसका सेवन करने से आपका डाइजेशन ठीक ढंग से काम करता हैं। जिसके कारण आपको पेट संबंधी किसी भी प्रकार का इंफेक्‍शन नहीं होता हैं।
  • इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करने का काम करते है।
  • शहद में डूबा लहसुन लेने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो पाएगी। इसके अलावा यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स है। इसको खाने से बॉडी की अंदर से सफाई हो जाती है। जिसके कारण आप हेल्‍दी रहती हैं।
  • इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
  • लहसुन और शहद में मौजूद फस्फोरस से दांत मजबूत रहते है। यह दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है।

तो देर किस बात कि छोटी-छोटी और बड़ी बीमारियों से बचने के लिए आज ही इसे बनाएं और ट्राई करें। 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? - subah khaalee pet lahasun aur shahad khaane se kya hota hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? - subah khaalee pet lahasun aur shahad khaane se kya hota hai?
सुबह खाली पेट खाएं शहद में डूबा हुआ लहसुन, वजन कम होने के साथ मिलेगें ये फायदे

आमतौर पर हर घर में शहद और लहसुन का इस्‍तेमाल किया जाता है और इन दोनों के फायदों के बारे में हम अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन अगर इसका साथ में सेवन किया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। शहद में भरपूर मात्रा में एंटी-बायेटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे तत्व पाए जात हैं जो आपको कई बीमारियों से आपका बचाव करता है। 

शहद में डूबा हुआ लहसुन खाने के फायदे

इम्यूनिटी करें मजबूत

शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन करने से आप कई रोगों से दूर रह सरकते हैं। यह एक सूपर फूड है जो एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और बॉडी को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी दूर करता है। जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। 

अधिक मात्रा में चेरी का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान

वजन करे कम
लहसुन-शहद का इस तरह सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करता है। जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। 

सर्दी-जुकाम
सर्दी-जुकाम की समस्या से निजात दिलाने में यह काफी कारगर है। दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं।

गले की खराश
शहद और लहसुन में एंटी- इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं। जो गले की खराश के साथ सूजन को कम करने में मदद करते हैं। 

स्मोकिंग की आदत बनी लंग्स-हार्ट के लिए आफत, स्वामी रामदेव से जानिए सिगरेट से निजात पाने का परमानेंट इलाज

सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? - subah khaalee pet lahasun aur shahad khaane se kya hota hai?

Image Source : INSTAGRAM/GOODSAPOTHECARY

सुबह खाली पेट खाएं शहद में डूबा हुआ लहसुन, वजन कम होने के साथ मिलेगें ये फायदे

दिल को रखें हेल्दी
दोनों में ही ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दिल की धमनियों में जमा फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जिससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता है। जिससे कि आसानी से आपका हार्ट हेल्दी रहता है। 

पाचन तंत्र को रखें फिट
लहसुन और शहद दोनों मिलकर ऐसे तत्व बनाते हैं। जो आपके पाचन तंत्र को फिट रखते हैं। जिसके कारण आपको कब्ज, डायरिया, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। 

फंगल इंफेक्शन
शहद और लहसुन दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो फंगल इंफेक्शन से आपका बचाव करता है। 

कोलेस्ट्राल को करे कम
लहसुन और शहद का ये मिश्रण आपके शरीर से विषाक्त तत्वों को निकालने के साथ बैड कोलेस्ट्राल को निकालने में मदद करता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीगक से होने लगता है।

दांत को रखें हेल्दी
लहसुन और शहद में फास्फोरस नामक तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो आपके दांतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

लहसुन-शहद पेस्ट बनाने का तरीका

इस रेसिपी को लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉटिन्हो ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।  उनके अनुसार एक कांच की बोतल में शहद डाल दें और इसमें कुछ लहसुन की कलियां छील कर डाल दें। अब रोज सुबह उठने के बाद इस शीशी में से एक लहसुन की कली लेकर  खाली पेट चबाकर खा लें। आप चाहे  तो ब्रेकफास्ट या डिनर के बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

शहद में डुबा हुआ लहसुन सुबह खाली पेट खाना स्वास्थ्य के लिए इतना लाभकारी क्यों माना जाता है?

शहद में डुबा हुआ लहसुन सुबह खाली पेट खाना स्वास्थ्य के लिए इतना लाभकारी क्यों माना जाता है? - Quora. शहद में डुबे हुए लहसुन की 2-3 कलियों को सर्दियों के दिनों में खाली पेट खाने से शारीरिक कमजोरी हमेशा के लिए ठीक हो जाती है और बड़ी हुई चर्बी भी कम होती है। यह सेक्सुअल लाइफ को प्रभावित करता है और सकारात्मक असर दिखाता है।

कच्चे लहसुन को शहद के साथ खाने से क्या होता है?

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए ऐसे में वायरल बीमारियों और फ्लू से बचने के लिए आप लहसुन और शहद जरूर खाएं। लहसुन और शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। इसके लिए आप लहसुन और शहद से बनी चाय का सेवन भी कर सकते हैं।

लहसुन और शहद कब खाना चाहिए?

Garlic and Honey for Weight Loss: यदि आप वजन कम करने के कई उपाय आजमाकर देख चुके हैं, तो अब ट्राई करें लहसुन और शहद का मिश्रण. इसे सुबह खाली पेट खाएं और वजन कम करने के साथ ही पाएं ये सेहत लाभ. Garlic and Honey for Weight Loss: वजन कम करने के कई तरीके होते हैं, जिसमें से एक है शहद और कच्चे लहसुन को एक साथ खाना.

खाली पेट लहसुन और शहद खाने के क्या फायदे हैं?

खाली पेट शहद-लहसुन खाने के फायदे : खून साफ करने, कोलेस्ट्रॉल, गले की खराश जैसे 8 रोगों से राहत पाने के लिए खाएं शहद-लहुसन.
डायरिया से बचाने में सहायक ... .
गले की खराश करता है दूर ... .
दिल को स्वस्थ रखने में सहायक ... .
कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कम ... .
शरीर की आंतरिक सफाई ... .
यौन क्षमता बढ़ाने में सहायक ... .
नसों की गंदगी करता है साफ.