सभी ग्रहों का निर्माण कब हुआ था? - sabhee grahon ka nirmaan kab hua tha?

सौर मंडल की उत्पत्ति कैसे हुई? यह प्राचीन काल से लेकर आज तक मनुष्य इसके उत्तर की खोज में है। पर उचित वैज्ञानिक क्रांति के चलते, पिछले कुछ शताब्दियों के भीतर कुछ प्रमुख सिद्धांत प्रकृति में अनुसार रहे हैं। इस समय के दौरान 16वीं से 18वीं शताब्दी तक, खगोल विज्ञानी और भौतिक विज्ञानी ने हमारे सूर्य, ग्रहों और ब्रह्मांड की शुरुआत के बारे में साक्ष्य-आधारित स्पष्टीकरण तैयार करना शुरू किया।

सभी ग्रहों का निर्माण कब हुआ था? - sabhee grahon ka nirmaan kab hua tha?

हमारे सौर मंडल का जन्म कैसे हुआ? यह अभी तक रहस्य बना हुआ था, आज सौर मंडल की उत्पत्ति को लेकर कई खोजे हो चुकी है, पर सौरमंडल के बारे में कई खोजें होने के बावजूद भी वैज्ञानिक ब्रह्मांड की शुरुआत को एक रहस्य मानते है कि, आखिरकार हमारे सौर मंडल की उत्पत्ति कैसे हुई?.

सौर मंडल की उत्पत्ति - Origin Of Solar System In Hindi

सौरमंडल का निर्माण कैसे हुआ? इसके बारे में सभी वैज्ञानिकों के अलग अलग थेरी और सिद्धांत है। मगर कई खोज और सिद्धांत के चलते कहा जाता है कि, सौर मंडल की उत्पत्ति लगभग 4.6 बिलियन साल पहले एक विशाल नेब्युला गैस के बादल के अंदर विस्फोट होने से हुई थी।

इससे पहले हमारे सौरमंडल की जगह पर ग्रह मौजूद नहीं थे और ना ही हमें रोशनी देने वाला सूर्य मौजूद था, यहां पर केवल धूल ही धूल थी जिसमें हाइड्रोजन और हीलियम गैस भी थी और यह आणविक गैस और धूल के बादल को निहारिका या नेब्युला कहा जाता है।

Nebular Hypothesis सिद्धांत के अनुसार, सूर्य और हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह नेब्युला के विशाल बादल के रूप में शुरू हुए। करीब 4.57 अरब साल पहले कुछ ऐसा हुआ कि, एक सुपरनोवा से शॉक वेव्स से विशाल नेब्युला गैस के बादल के अंदर विस्फोट हुआ। नेबुला के फटने से उसके अंदर मौजूद सामग्री धीरे-धीरे अलग हो गई और बादलो वाली धूल भी बहुत तेजी से चारों ओर घूमने लगी।

चारों ओर घूमने वाले कण गुरुत्वाकर्षण के कारण एक दूसरे से जुड़ने लगे और आकार में बड़े होने लगे, परिणाम स्वरूप कई ग्रहों की उत्पत्ति हुई। अधिकतर सामग्री केंद्र में एक गेंद में समाप्त हो गई, जबकि शेष पदार्थ डिस्क की तरह चपटी हो गई, जो की उसके चारों ओर चक्कर लगा रहा थी। 

गुरुत्वाकर्षण के कारण बादलों का अधिकांश हिस्सा केंद्र की ओर दबने लगा और केंद्र में जमा होने लगा और धीरे धीरे न्यूक्लियर फिशन की रिएक्शन के कारण केंद्र में कई अधिक उष्मा पैदा होने लगी जिसके परिणाम स्वरूप सूर्य की उत्पत्ति हुई।

सभी ग्रहों का निर्माण कब हुआ था? - sabhee grahon ka nirmaan kab hua tha?

यह भी पढ़े:
1. मंगल ग्रह के रहस्य की पूरी जानकारी
2. Mystery Of Space - अंतरिक्ष के रहस्य
3. Amazing Facts About Moon -चाँद के बारेमे अदभुत रहस्य
4. ब्रह्मांड का रहस्य - Amazing Facts About Universe

सौरमंडल के बारे में कुछ सवाल जवाब - FAQ For Origin Of Solar System

1. सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

बृहस्पति ग्रह याने Jupiter यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है, जो सूरज से पांचवा ग्रह है। यह ग्रह गैसों से बना एक विशालकाय पिण्ड है, जिसका द्रव्यमान सूर्य के हजारवें भाग के बराबर और सौरमंडल के अन्य सात ग्रहों के कुल द्रव्यमान का ढाई गुना है।

2. सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

बुध ग्रह याने Mercury यह सौरमंडल का सबसे छोटा और सूरज से पहला ग्रह है। यह ग्रह हमारे चांद से थोड़ा ही बड़ा है जिसका व्यास लगभग 4880 km है।

3. कितने ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं?

हमारे सौरमंडल में सूर्य की परिक्रमा आठ ग्रह करते है, वह है: बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून। सूर्य अपने द्रव्यमान और वजन से इन ग्रहों की गति को नियंत्रित करता है।

4. सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है?

सौरमंडल में शुक्र ग्रह (Venus) सबसे अधिक चमकीला ग्रह है, यह सूरज से दूसरा ग्रह है और प्रत्येक 224.7 दिनों मे सूर्य की परिक्रमा करता है।

5. सौर मंडल में कितने ग्रह हैं?

हमारे सौर मंडल में बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, युरेनस और नेप्चून यह आठ ग्रह हैं और इनके अलावा सीरीस, प्लूटो और एरीस यह तीन बौने ग्रह हैं।

6. हमारे सौर मंडल की उत्पत्ति कब हुई?

हमारे सौर मंडल की उत्पत्ति लगभग 4.6 अरब साल पहले एक विशाल नेब्युला गैस के बादल के अंदर विस्फोट होने से हुई थी।

7. ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया कैसे समाप्त हुई?

सूर्य से आने वाली सौर हवा ने हेलिओस्फीयर का निर्माण किया और शेष गैस और धूल को प्रोटोप्लेनेटरी डिस्क से इंटरस्टेलर स्पेस में बहा दिया, जिससे ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया समाप्त हो गई।

तो दोस्तों यह थी, सौर मंडल की उत्पत्ति (Origin Of Solar System) की जानकारी, जिसमे हमने सौरमंडल का निर्माण कैसे हुआ याने सौर मंडल की उत्पत्ति कैसे हुई?, how did the solar system form, और सौरमंडल का जन्म कैसे हुआ? इत्यादी की जानकारी ली है। आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें कॉमेंट्स करके बताये और अपने दोस्तों में जरुर शेअर करे।

सभी ग्रहों का निर्माण कब हुआ?

सभी ग्रहों का निर्माण लगभग 4.6 अरब वर्षों पहले एक ही समय में हुआ

7 सभी ग्रहों का निर्माण लगभग कितने अरब वर्षों पहले हुआ?

Solution : 4.6 – सूर्य तथा पृथ्वी समेंत अन्य ग्रहों की उत्पति लगभग 4.6 अरब वर्ष पूर्व अन्तरिक्षी धूल एवं गैस के एक अत्यन्त तप्त गोल तथा पृर्णीय बादल से हुई।

कितने साल पहले ग्रहों का निर्माण हुआ था?

सौर मंडल की उत्पत्ति 5 बिलियन साल पहले हुई थी जब एक नए तारे का जन्म हुआ था जिसे हम सूर्य के नाम से जानते हैं। सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं।

ग्रहों का राजा कौन है?

सूर्य सभी ग्रहों का राजा है.