सेब का पेड़ कैसे होता है - seb ka ped kaise hota hai

आजकल सभी अपने घरों में खूबसूरत हरा भरा गार्डन बनाना चाहते हैं जिसमें सेब जैसे फलों को भी लगाया जा सके, क्योंकि सेब सेहतमंद व देखने में काफी सुन्दर फल होते हैं। सेब की नई किस्मों से सेब के पेड़ को न केवल ठण्ड में बल्कि गर्म जलवायु और कम जगह में भी उगाया जा सकता है। लेकिन शहरों में छोटे घर एवं गार्डन बनाने से सम्बंधित जानकारी कम होने के कारण लोगों को घर पर सेब उगाना काफी कठिन लगता है। सही तरीके से एप्पल ट्री को घर पर लगाने की जानकारी व प्रॉपर देखभाल के साथ आप इसे उगाने में सफल हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि घर पर बीज से सेब का पेड़ कैसे उगाएं, एवं कम जगह में जल्दी फल देने वाली सेब के पौधे की किस्में व एप्प्ल ट्री की देखभाल कैसे करें, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Show

घर पर उगने वाली सेब की किस्मों के नाम – Varieties Of Apple Trees To Grow At Garden in Hindi

कई लोगों को मालूम नहीं है कि अब सेब की कुछ ऐसी किस्मों की खोज हो चुकी है जो अब केवल कश्मीर व हिमाचल प्रदेश जैसे ठंडे शहरों में ही नहीं बल्कि गुजरात, राजस्थान जैसे गर्म क्षेत्रों में भी उगाई जा सकती है, आइए उन्ही कुछ सेब के पौधों की किस्मों के बारे में जानते हैं:

गर्म जलवायु में उगने वाली सेब की किस्में – Apples varieties that grow in warm climates in Hindi

सेब की इन किस्मों को 40-45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी उगाया जा सकता है। गर्म जलवायु में उगने वाली सेब की किस्में निम्न हैं, जैसे:

  • डोरसेट गोल्डन एप्पल (dorsett golden apple)
  • अन्ना एप्पल (anna apple)
  • hrmn-99 एप्पल

ठंडी जलवायु में उगने वाली सेब की किस्में – Cold climate apple varieties in Hindi

सेब की खेती मुख्यतः ठण्ड वाले क्षेत्रों में ही की जाती है, अतः सामान्यतः सेब की अधिकतर किस्में ठंडे क्षेत्रों में ही उगाई जाती हैं। ठण्डी जलवायु में उगने वाली सेब की किस्में निम्न हैं:

  • रेड फुजी सेब (Red Fuji Apple)
  • राइमर एप्पल (Rymer Apple)
  • रेड डिलीशियस एप्पल (Red Delicious Apple)
  • रेड गाला हार्डीमैन एप्पल (Red Gala Hardiman Apple)

सेब लगाने के लिए बेस्ट मौसम और उचित स्थान – Apple Trees growing Season in Hindi

सेब का पेड़ कैसे होता है - seb ka ped kaise hota hai

  • एप्पल या सेब की जो किस्में जिस जलवायु में अच्छे से ग्रो होती हैं उन्हें उसी के अनुरूप जलवायु में लगाना चाहिए।
  • सेब की अनेको प्रजातियाँ होती हैं जो अधिकतर ठण्ड वाले क्षेत्र में ही उगाई जाती हैं फिर भी कुछ ही किस्मे हैं जिन्हें गर्म क्षेत्रों में लगाया जाता है इसीलिए किस किस्म को कब लगाना है इसकी जानकारी अवश्य कर लेनी चाहिए ताकि पेड़ अच्छे से फल फूल सके।
  • सेब के पेड़ को अच्छे से फलने फूलने के लिए रोज कम से कम 8 घंटे धूप की जरुरत होती है।
  • घर पर पौधे को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहाँ उसकी अन्य कीटों से सुरक्षा भी हो सके एवं समय पर सिंचाई भी हो सके।

सेब का पौधा लगाने के लिए मिट्टी – Best Soil For Grow Apple Trees at Home in Hindi

सेब का पेड़ कैसे होता है - seb ka ped kaise hota hai

एप्पल ट्री अच्छी जल निकासी एवं उच्च पोषक तत्वों वाली मिट्टी में अच्छे से ग्रोथ करते हैं। इसीलिए सेब का पेड़ लगाने के लिए पॉटिंग मिश्रण बनाते समय उसमें रेत अधिक मात्रा में मिलाना चाहिए, जिससे कि मिट्टी में से जल निकासी सुगमता से हो सके। घर पर सेब का पेड़ लगाने के लिए मिट्टी तैयार करते समय गार्डन की मिट्टी में कोकोपीट, रेत, परलाइट या वर्मीकुलाइट, गोबर खाद और अन्य आर्गेनिक फर्टिलाइजर का मिश्रण बना सकते हैं। ध्यान रखें सेब उगाने के लिए मिट्टी का पीएच 6 से 7 के बीच होना चाहिए।

एप्प्ल ट्री को बीज से कैसे उगाएं – Growing Apple Trees From Seeds in Hindi

  1. एप्प्ल ट्री के बीजों को बाजार या ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं या फिर सेब के फल से भी बीजों को निकालकर उनका उपयोग किया जा सकता है पर बीजों से सेब का पेड़ उगाने में एक तो समय भी ज्यादा लगता है और कुछ स्थितियों में फल भी वैसा नहीं मिल पाते जैसे हम चाहते हैं।
  2. सेब के बीजों को लगाने से पहले लगभग 2 महीने के लिए फ्रिज में 5 से10 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखें, ताकि वे अंकुरित होने के लिए तैयार हो सकें। इस प्रक्रिया को स्ट्रेटिफिकेशन (Stratification) कहते हैं।
  3. बसंत ऋतु में बीज बोने से अंकुरण की सम्भावना अधिक होती हैं इसीलिए बीज तैयार करने की प्रक्रिया बसंत ऋतु के शुरू होने से पहले कर लें।
  4. मिट्टी को तैयार कर या गार्डनिंग स्टोर organicbazar.net से पॉटिंग सोइल खरीदकर उचित आकार के गमले या ग्रो बैग में भरें।
  5. बीजों को गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में एक इंच की गहराई में बोएं, ताकि कीटों-पक्षियों आदि से उस बीज की रक्षा हो सके व बीज अच्छे से अंकुरित हो सकें।
  6. बीज को गमले में लगाने के बाद मिट्टी में अच्छी तरह पानी देकर नमी बनाएं रखें।
  7. यदि बीजों को सही तरीके से लगाया जाए तो बीज लगभग पंद्रह दिनों में जर्मीनेट हो जाते हैं।
  8. जब पौधे 4 से 6 इंच लम्बे हो जाएं, तो इन्हें बाहर गार्डन में या बड़े गमले में सावधानीपूर्वक रोपित कर दें।
  • सेब के पौधे को नर्सरी से ख़रीदा जा सकता है।
  • पौधे को लगाने से पहले गार्डन की मिट्टी को अच्छी तरह से साफ कर लें या फिर गमले में मिट्टी भरकर तैयार कर लें।
  • यदि पौधे की जड़ें सूख गयीं हो तो पौधे को लगाने से पहले जड़ों को 24 घंटे के लिए पानी में डालें।
  • जड़ों की लम्बाई का लगभग दो गुना गड्ढा खोदें और उसमें पौधे को रोपित करें।
  • पौधे को लगाते समय फर्टिलाइजर का उपयोग न करें नही तो पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं।
  • सेब का पौधा लगाने के बाद मिट्टी को पर्याप्त गीला कर दें।

सेब का पौधा उगाने और उसके विकास के लिए आवश्यक सामग्री यहां से खरीदें:

पॉटिंग मिट्टी यहां से खरीदें
वर्मीकम्पोस्ट यहां से खरीदें
नीम केक यहां से खरीदें
गोबर खाद यहां से खरीदें
मस्टर्ड केक यहां से खरीदें
बोन मील यहां से खरीदें
रॉक फॉस्फेट यहां से खरीदें
स्प्रे वाटर यहां से खरीदें
नीम तेल यहां से खरीदें
प्रूनर यहां से खरीदें

सेब के पौधे की देखभाल कैसे करें – How to take care of apple trees in Hindi

सिंचाई – समय समय पर जब लगे कि पौधे लगे गमले की ऊपरी मिट्टी सूख रही है तो मिट्टी में पानी डालते रहें।

धूप पौधों को ऐसी जगह रखे जहाँ उन्हें पर्याप्त मात्रा में धूप मिल सके।

फर्टिलाइजर – बीज को गमले में लगाने से पहले ही मिट्टी को तैयार करते समय जैविक उर्वरकों को मिलाया जाना चाहिए। इसके अलावा पौधे की ग्रोइंग स्टेज में भी उर्वरकों का इस्तेमाल महीने में दो बार किया जा सकता है। सेब के पेड़ को अच्छी तरह से बढ़ने के लिए आप गोबर खाद, नीम केक, वर्मीकम्पोस्ट, मस्टर्ड केक का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा सेब के पौधे में फलों को बढ़ावा देने के लिए बोनमील, रॉक फॉस्फेट उर्वरक का उपयोग किया जा सकता है। लीफ मल्च का उपयोग भी सेब के लिए उर्वरक के रूप में किया जा सकता है।

प्रूनिंग प्रूनिंग में तनों एवं शाखाओं की छंटाई की जाती है, ताकि पेड़ को मनपसंद शेप दिया जा सके।

  • प्रूनिंग ठण्ड व बसंत ऋतु (फरवरी-मार्च) में करना अच्छा है ताकि पौधे को स्वस्थ रखा जा सके। शुरुआती समय में पौधा धीरे धीरे बढ़ता है, इसीलिए जब तक पौधा 4 फुट बड़ा नहीं हो जाता तब तक पौधे की प्रूनिंग न करें।
  • पेड़ की टूटी हुई व सूखी शाखाओं व नीचे की तरफ बढ़ने वाली शाखाओं को प्रूनिंग के दौरान काटकर अलग कर दें।
  • यदि दो शाखाएँ एक दूसरे को क्रॉस करती हों तो उनमें से किसी एक को अलग कर दें।

कीटों से बचाव – कीटों को पौधों से दूर रखने के लिए लहसुन व पानी का घोल बनाकर पौधे पर स्प्रे कर सकते हैं या फिर नीम तेल के घोल का पौधे पर छिड़काव कर सकते हैं।

सेब का पेड़ कितने दिन में फल देता है – How long does it take for an apple tree to bear fruit in Hindi

सेब का पेड़ कैसे होता है - seb ka ped kaise hota hai

सभी पौधों का अपना अपना ग्रोइंग टाइम होता है। एप्पल ट्री अनुकूल जलवायु में तेजी से बढ़ते हैं फिर भी 5 या अधिक सालों में पूरी तरह से बड़े एवं फल देने लायक हो पाते हैं। सेब के पेड़ से प्राप्त होने वाले सेब का आकार उस पेड़ के विकास पर निर्भर करता है।

सेब उगाने से संबंधित अन्य जानने योग्य बातें – Things to know about apple trees grow in Hindi

  • सेब के पेड़ को बड़ा होने में कम से कम 4 साल का वक्त लग सकता है और बीज लगाने से लेकर फल लगने में 5 से10 वर्ष का समय लग जाता है।
  • यदि आप बीज की बजाय ग्राफ्टिंग या कलम से सेब का पेड़ उगायेगें तो पेड़ के बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है व फल भी जल्दी लगते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में आपने जाना कि सेब का पेड़ कैसे लगाएं,सही तरीके से एप्पल ट्री को घर पर लगाने की जानकारी व प्रॉपर देखभाल के बारे में। आशा करते हैं कि आपकोयह आर्टिकल पसंद आया होगा। होम गार्डनिंग से सम्बंधित और भी आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमारी साईट organicbazar.net पर विजिट करें।

सेब का पेड़ कितने दिन में फल देता है?

सेब के पेड़ में फल विकसित की गई किस्म पर निर्भर करते करते हैं। पूर्ण पुष्प पुंज अवस्था के बाद 130-135 दिनों के भीतर फल परिपक्व होते हैं।

सेब के पौधे कैसे होते हैं?

सेब (apple) का पेड़ उगाने के लिए आपको नर्सरी या गार्डनिंग स्टोर जाकर बीज खरीदकर लाने की कोई जरूरत नहीं है; आप खुद ही आपके फेवरिट टाइप के सेब का बीज निकालकर, उससे पेड़ उगा सकते हैं! भले ही बीज से सेब उगाने में कई सालों का समय लग जाता है और इसका फल भी शायद उसी सेब के जैसा न निकले, जिसके बीज से आपने इसे उगाया है, लेकिन ...

सेब के पेड़ के पत्ते कैसे होते हैं?

सेब का खेती क्षेत्र यह एक गोलाकार पेड़ होता है जो सामान्य तौर पर 15 मी. ऊंचा होता है। ये पेड़ जोरदार और फैले हुए होते हैंपत्ते ज्या दातर लघु अंकुरों या स्पूर्स पर गुच्छेदार होते हैं

सेब का बीज कैसे लगाया जाता है?

विधि 1 का 4: सर्दी के मौसम का अनुकरण करना (Simulating Winter) दो अलग तरह के बीज इकट्ठा करें: सेब के पेड़ को फलों को धारण करने के लिए जोड़े में लगाया जाना चाहिए- सेब के पेड़ अपने आप से परागण (self-pollinating) नहीं करते हैं, इसलिए उन्हें परागण करने के लिए एक अलग तरह के सेब के पेड़ की जरूरत होती है।