रोज मुनक्का खाने से क्या होता है? - roj munakka khaane se kya hota hai?

मुनक्का (Munakka) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन ज्यादातर लोग मुनक्का का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, पर क्या आपने कभी रात को मुनक्का का सेवन किया है। रात में मुनक्का का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रात को मुनक्का का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मुनक्के में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मुनक्का मैग्नीशियम, पोटेशियम से भी भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं रोज रात को मुनक्का खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोज रात को मुनक्का खाने के 6 फायदे-Roj Raat Ko Munakka Khane Ke Fayde In Hindi

खून की कमी होती है दूर

खून की कमी होने पर मुनक्का का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खून की कमी आयरन (Iron) की कमी के कारण होती है और मुनक्का में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रात को मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है।

पुरूषों के लिए फायदेमंद

रोज रात में मुनक्का का सेवन पुरूषों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर पुरूष रोज रात में मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है। साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

त्वचा पर आता है निखार

रोज रात में मुनक्का का सेवन त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुनक्का का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स निकल जाते हैं, साथ ही मुनक्का विटामिन से भी भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रात को मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा पर निखार आता है।

हड्डियां होती है मजबूत

महिलाओं में कैल्शियम की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन अगर महिलाएं रोज रात को मुनक्का का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है। साथ ही मुनक्का का सेवन करने से जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द की शिकायत भी दूर होती है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर मुनक्का का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रात को मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

मुनक्का विटामिन, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रात को मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

अंगूर को जब विशेष रूप से सुखाया जाता है तब उसे मुनक्का कहते हैं। अंगूर के सभी गुण मुनक्का में होते हैं। मुनक्का दो प्रकार का होता है- लाल मुनक्का और काला मुनक्का। मुनक्का खाने से खून बढ़ता है और वायु दोष भी दूर होता है। इसको खाने से रक्त की वृद्धि होती है और वायु, पित्त, कफ दोष दूर होते हैं। चलिए आज हम मुनक्का के बारे में और जानते हैं। ये सूखे मेवे शरीर की ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इनमे कैलोरी की मात्रा अधिक होती है इसलिए आमतौर पर पर्वत निवासी और पर्यटक के लिए मुनक्का खाना फायदेमंद रहता है।

(और पढ़ें - अंगूर के फायदे)

फूड डेस्क। किशमिश को पानी में कुछ देर भिगोकर रखने और फिर उसे सुखाने के बाद मुनक्के बनते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है जिसे ज्वॉइंट पेन जैसी हेल्थ प्रॉब्लम के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इसे दूध में उबालकर लेना भी कई बीमारियों में इफेक्टिव है। आयुर्वेद में मुनक्के को सर्दी-जुकाम, खांसी और कफ दूर करने की सबसे अच्छी दवा माना गया है। हम बता रहे हैं रोज पांच मुनक्के खाने के 10 फायदे।

(सोर्स : यू एस नेशनल लायब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च )

(एक्सपर्ट : डॉ. सुनीता राय चौधरी, चीफ डाइटीशियन, नई दिल्ली, BLK सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल)

आगे की स्लाइड्स में जानिए ऐसे ही अन्य फूड के बारे में...

(कौन से फूड को खाने से ठीक रहेगा डाइजेशन, जानने के लिए आखिरी स्लाइड पर क्लिक करें...)

फूड डेस्क। आयुर्वेद में मुनक्के को सर्दी-जुकाम, खांसी और कफ दूर करने की सबसे अच्छी दवा माना जाता है।  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जम्मू के डॉ. निखिल शर्मा    के अनुसार मुनक्के की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसे गमी के मौसम में खासतौर से खाने की सलाह दी जाती है। निखिल शर्मा बता रहे हैं मुनक्के खाने के 10 फायदे। 

रोज कितने मुनक्के खाएं : मुनक्के की मात्रा व्यक्ति के वजन, उम्र और बीमारी के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है। हालांकि सामान्य व्यक्ति को एक दिन में पांच मुनक्के खाना चाहिए। 

ऐसे भी खाएं मुनक्के : वैसे तो मुनक्के को ऐसे ही खा सकते हैं। चाहें तो इसे रात में पानी में भिगो दें और सुबह खाएं। इसे दूध में डालकर उबाल लें और फिर खाएं या शहद के साथ मिक्स करके खाना भी फायदेमंद है। 

Munakka Benefits in Hindi: मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुनक्के में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मुनक्का मैग्नीशियम, पोटेशियम और सोडियम का भी अच्छा सोर्स है। इसलिए आपको अपनी डाइट में मुनक्के को जरूर शामिल करना चाहिए। वैसे तो आप मुनक्के का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन आप चाहें तो मुनक्का रात को सोते समय खा सकते हैं। रात को मुनक्का खाना काफी फायदेमंद (Benefits of Eating Munakka at Night) होता है। रात को मुनक्का खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

रात को मुनक्का खाने के फायदे-Munakka Benefits at Night in Hindi

1. पुरुषों के लिए फायदेमंद- Munakka Benefits for Male

रात को मुनक्का खाना पुरुषों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। रोजाना रात को मुनक्का खाने से आपकी कई स्वास्थ्य समस्या दूर हो सकती हैं। रात को मुनक्का खाने से पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर हो सकती है। इसमें एमीनो एसिड होता है, जो यौन दुर्बलता को दूर करने में मदद करता है। मुनक्का खाने से शारीरिक संबंध बनाने के दौरान होने वाली परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

रोज मुनक्का खाने से क्या होता है? - roj munakka khaane se kya hota hai?

2. त्वचा के लिए लाभकारी- Munakka Benefits for Skin

रोजाना रात को मुनक्के का सेवन करके त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुनक्का त्वचा में निखार लाता है। रात को मुनक्का खाने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है, इससे शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से निकल जाता है। इसकी वजह से त्वचा ग्लोइंग और चमकदार बनती है।

इसे भी पढ़ें- मुनक्का का बीज खाने के नुकसान: मुनक्का के साथ खा लेते हैं इसका बीज भी? जानें इससे होने वाले नुकसान

3. महिलाओं की समस्या दूर करे- Munakka Benefits for Female

जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें हड्डियों में दर्द होना सबसे आम है। दरअसल, महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों में दर्द होने लगता है। मुनक्का में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और दर्द से राहत मिलती है। रोजाना रात को मुनक्का खाने से गठिया, जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में दर्द में आराम मिल सकता है।

4. सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए- munakka for cold and cough

मुनक्का में प्रोटीन होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए अगर रात को रोजाना मुनक्का खाया जाए, तो इससे सर्दी-जुकाम में आराम मिल सकता है। मुनक्का खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है। अगर आपको सर्दी-जुकाम या खांसी है, तो आप रात को मुनक्के का सेवन कर सकते हैं।

रोज मुनक्का खाने से क्या होता है? - roj munakka khaane se kya hota hai?

5. खूब बढ़ाए मुनक्का- Munakka Increase Hemoglobin

मुनक्का आयरन से भरपूर होता है। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम है, तो आप रोजाना रात को मुनक्के का सेवन कर सकते हैं। दूध के साथ मुनक्का खाने से शरीर में आयनर की मात्रा बढ़ती है। इससे एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने शरीर में खून बढ़ाने के लिए इसका नियमित सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- लगातार रहने वाले मांसपेशियों में दर्द के पीछे छिपे हैं ये 4 कारण, जानें किस कारण आपके हाथ-पैर में हो रहा दर्द

रात को मुनक्का कैसे खाएं?-How to Eat Munakka at Night

मुनक्का के फायदों को लेने के लिए आप इसे रात को खा सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें 8-10 मुनक्के डालें और अच्छी तरह से उबालें। अब सोते समय इस दूध को पी लें। इससे आपकी कई समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

Munakka Benefits in Hindi: रोजाना रात को मुनक्का खाने से आपका हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ेगा, सर्दी-जुकाम से आराम मिलेगा और हड्डियां मजबूत बनेंगी। मुनक्का महिला और पुरुष स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इसलिए आप मुनक्के को अपनी नाइट डाइट में जरूर शामिल करें।

1 दिन में कितने मुनक्का खाना चाहिए?

यदि आप सर्दियों में मुनक्के का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में आप पांच से छह मुनक्कों को सेवन कर सकते हैं. वहीं अगर आप गर्मियों में कर रहे हैं तो ऐसे में आप मुनक्कों को भिगोकर इसका सेवन कर सकते हैं.

सुबह खाली पेट मुनक्का खाने से क्या लाभ होता है?

खाली पेट मुनक्का खाने के फायदे- Benefits Of Eating Munakka Empty Stomach In Hindi.
पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं मुनक्का डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है। ... .
खून की कमी को दूर करता है ... .
हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं ... .
वजन कंट्रोल करने में मददगार है ... .
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है ... .
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है.

मुनक्का खाने से क्या नुकसान होता है?

ज्यादा मुनक्का खाने से नुकसान इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है. ज्यादा मुनक्का खाने से वजन बढ़ सकता है. दस्त, उल्टी, बुखार, फैटी लीवर, शुगर, और हृदय संबंधित रोग होने का खतरा भी बढ़ा सकता है. इसलिए ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए.

मुनक्का खाने का सही तरीका क्या है?

मुनक्का खाने का सबसे सही तरीका रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में 5 से 7 मुनक्के उबालकर इसका सेवन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर रहती हैं और व्यक्ति को अच्छी नींद भी आती है. इसके अलावा आप मुनक्के को रात भर पानी में भिगोकर अगले दिन सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं.