रोज अश्वगंधा खाने से क्या होता है? - roj ashvagandha khaane se kya hota hai?

रोज अश्वगंधा खाने से क्या होता है? - roj ashvagandha khaane se kya hota hai?

आयुर्वेद में अश्वगंधा का खास महत्व है। कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यह कई आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक और एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण भरपूर रूप से मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में असरदार हैं। अश्वगंधा के सेवन से स्ट्रेस दूर हो सकता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में अश्वगंधा काफी प्रभावी है। अश्वगंधा के इन्हीं गुणों की वजह से कई लोग इसका रोजाना सेवन करते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्यो रोज (Ashwagandha is it safe to take daily) अश्वगंधा का सेवन करना सुरधित है? आपके इसी सवाल का जबाव हम इस लेख में देने जा रहे हैं। सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं रोजाना अश्वगंधा का सेवन सुरक्षित है या नहीं और कितनी मात्रा में लेना चाहिए अश्वगंधा?

रोज अश्वगंधा खाने से क्या होता है? - roj ashvagandha khaane se kya hota hai?

Show

क्या रोज अश्वगंधा का सेवन करना सुरक्षित है? (Is It Safe to Take Ashwagandha daily in Hindi)

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि आप रोज अश्वगंधा का सेवन करना सुरक्षित (can we use ashwagandha daily) माना जाता है। इससे किसी भी तरह का साइड-इफेक्ट नहीं होता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि, आपको अश्वगंधा का पाउडर खरीदते समय इसमें होने वाले मिलावट की जांच जरूर कर लें। अश्वगंधा में किसी भी तरह के केमिकल्य या पारा की मिलावट नहीं होनी चाहिए। इसलिए हमेशा अच्छी कंपनी का ही अश्वगंधा खरीदें।

इसे भी पढ़ें - अश्वगंधा का लेप लगाने से इन 6 समस्याओं में मिलता है आराम, जानें इस्तेमाल का तरीका

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अश्वगंधा पाउडर फार्म में लेना आपके लिए अधिक फायदेमंद होता है। आप नियमित रूप से अश्वगंधा का पाउडर ले सकते हैं। यह आपके लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इतना ही नहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि अश्वगंधा का अगर डोज ज्यादा हो जाए, तो भी इससे विशेष तरह का नुकसान नहीं (is too much ashwagandha bad for you) होता है।  कुछ लोगों को अश्वगंधा के अधिक सेवन से हल्की-फुल्की परेशानी जैसे- पेट में दर्द और उल्टी हो सकती है। हालांकि, कुछ देर बाद यह समस्या ठीक हो जाएगी। 

आयुर्वेदा एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि अश्वगंधा हमेशा अच्छी कंपनी का लें। क्योंकि इसमें हानिकारक केमिकल्स मिक्स को हो सकते हैं, जिससे आपको भले ही शॉर्ट टर्म में किसी भी तरह की परेशानी महसूस न हो। लेकिन इससे आपको लॉन्ग टर्म में समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अश्वगंधा खरीदते वक्त मिलावटी है या नहीं, इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

कितनी मात्रा में लेना चाहिए अश्वगंधा पाउडर (How much ashwagandha per day in Hindi)

आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा का कहना है कि अश्वगंधा का सेवन आप किसी भी वक्त कर सकते हैं। आप चाहें, तो मार्केट अश्वंगधा पाउडर लेकर रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन निम्न मात्रा में कर सकते हैं। 

रोज अश्वगंधा खाने से क्या होता है? - roj ashvagandha khaane se kya hota hai?

  • 1 से 5 सालों तक के बच्चों को आप रोजाना 1 ग्राम अश्वगंधा पाउडर दे सकते हैं। 
  • 6 से 10 सालों तक के बच्चों को आप रोजाना 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर दे सकते हैं। 
  • 11 से 20 साल के बच्चों को आप 2.5 ग्राम अश्वगंधा पाउडर दे सकते हैं। 
  • 20 से अधिक उम्र के लोग इसका सेवन 2 से 5 ग्राम तक कर सकते हैं। 

ज्यादा मात्रा में अश्वगंधा लेने से होने वाले नुकसान  (too much ashwagandha side effects)  

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अश्वगंधा का किसी भी रूप में सेवन करना आपके लिए लाभकारी होता है। इससे साइड-इफेक्ट होने का खतरा काफी कम है। अगर आप ज्यादा मात्रा में अश्वगंधा ले लेते हैं, तो इससे आपके शरीर को कोई गंभीर नुकसान नहीं होता है। हालांकि, आपको इसकी वजह से पेट में दर्द और उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है।

अश्वगंधा का रोजाना सेवन करना स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है। हालांकि, इसमें किसी तरह का मिलावट न हो, इस बात का ध्यान जरूर करें। ताकि मिलावटी अश्वगंधा से होने वाली समस्या से बचा जा सके।

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलअश्वगंधा का सेवन करने से पहले जान लें इसकी पूरी जानकारी, फायदे की जगह कहीं हो न जाए नुकसान!

अश्वगंधा का सेवन करने से पहले जान लें इसकी पूरी जानकारी, फायदे की जगह कहीं हो न जाए नुकसान!

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां बताई गई हैं  जिनके नियमित इस्तेमाल से हम कई घातक बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आयुर्वेद में अश्वगंधा के भी कई गुण बताए गए है। आइए, जानते हैं अश्वगंधा हैं कौन-से...

रोज अश्वगंधा खाने से क्या होता है? - roj ashvagandha khaane se kya hota hai?

Pratima Jaiswalलाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Fri, 05 Feb 2021 05:59 PM

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां बताई गई हैं  जिनके नियमित इस्तेमाल से हम कई घातक बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आयुर्वेद में अश्वगंधा के भी कई गुण बताए गए है। आइए, जानते हैं अश्वगंधा हैं कौन-से गुण। 

गुणों की खान है अश्वगंधा 
अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं जो आपकी बॉडी को हेल्दीं रखने में हेल्प  करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-स्ट्रेस गुण भी होते है जो स्ट्रेस फ्री करने में मदद करते है। इसके अलावा इसे घी या दूध के साथ मिलाकर सेवन करने से वजन बढ़ने में मदद होती है।
 

अश्वगंधा के फायदे 
-कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में बहुत असरकारी है अश्वगंधा का इस्तेमाल। कई रिसर्च में यह बताया गया है कि अश्वगंधा कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है और कैंसर के नए सेल्स नहीं बनने देता। यह शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज का निर्माण करता है। जो कैंसर सेल्स को खत्म करने और कीमोथेरपी से होने वाले साइड इफेक्ट्स से भी बचाने का काम करता है।
-अश्वगंधा में मौजूद ऑक्सीडेंट आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। जो आपको सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लडने की शक्ति प्रदान करता है।
-अश्वगंधा वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स दोनों को बढ़ाने का काम करता है। जो कई गंभीर शारीरिक समस्याओं में लाभदायक है।
-अश्वगंधा मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्या को ठीक करने में लाभदायक है। एक रिर्पोट के अनुसार तनाव को 70 फीसदी तक अश्वगंधा के इस्तेमाल से कम किया जा सकता है। दरअसल आपके शरीर और मानसिक संतुलन को ठीक रखने में असरकारी है। इससे अच्छी नींद आती है।अश्वगंधा कई समस्याओं  से छुटकारा दिलाने का काम कर सकता है। 
-अश्वगंधा का इस्तेमाल आपकी आंखो की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। रोज दूध के साथ लेंने से आंखो के अलावा स्ट्रेस से भी बचा जा सकता है।

अश्वगंधा का सेवन कैसे करें 
अश्वगंधा चूर्ण खाने का तरीका बहुत आसान है। पानी, शहद या फिर घी में मिलाकर अश्वगंधा चूर्ण का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, अश्वगंधा कैप्सूल, अश्वगंधा चाय और अश्वगंधा का रस भी मार्केट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है।

रोज अश्वगंधा खाने से क्या होता है? - roj ashvagandha khaane se kya hota hai?

इसका सेवन कब करें 
रात में सोने से पहले दूध के साथ इसका सेवन फायदेमंद रहता है। इसके अलावा इसे खाना खाने के बाद भी लिया जा सकता है। कई लोग खाली पेट भी इसका सेवन करते हैं लेकिन कुछ लोगों को खाली पेट अश्वगंधा नुकसान करता है, इसलिए इसके सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर या नेचुरापैथी एक्सपर्ट से सलाह लेकर इसका सेवन किया जाए।

अश्वगंधा के नुकसान 
-बल्ड प्रेशर से ग्रस्त लोगों को अश्वगंधा डॉक्टर के परामर्श से ही लेना चाहिए. जिनका बीपी लो होता है उन्हे अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए।
-अश्वगंधा का अधिक इस्तेमाल पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे लेने से डायरिया की समस्या हो सकती है. इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले आप डॉक्टर की सलाह लें उसके बाद ही इसका सेवन करें।
-अश्वगंधा का इस्तेमाल नींद के लिए अच्छा है. लेकिन इसका बहुत दिनों तक इस्तेमाल आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।
-अश्वगंधा का सही डोज़ न लेने से आपको उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
-अश्वगंधा का ज्यादा प्रयोग आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. अश्वगंधा के ज्यादा इस्तेमाल से आपको बुखार, थकान, दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकती है जामुन की गुठली, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

रोज अश्वगंधा खाने से क्या होता है? - roj ashvagandha khaane se kya hota hai?

अश्वगंधा लगातार कितने दिन खाना चाहिए?

तनाव को कम करने के लिए आपको महीने भर तक रोजाना 500 से 600 एमजी अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको कम से कम तीन महीने तक 5 ग्राम अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए आपको दिन में 250 एमजी अश्वगंधा लेना चाहिए

अश्वगंधा खाने से शरीर में क्या होता है?

अश्वगंधा में मौजूद ऑक्सीडेंट आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है. जो आपको सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लडने की शक्ति प्रदान करता है. अश्वगंधा वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स दोनों को बढ़ाने का काम करता है. जो कई गंभीर शारीरिक समस्याओं में लाभदायक है.

अश्वगंधा खाने से पुरुषों को क्या फायदा होता है?

अश्वगंधा शादीशुदा पुरुषों है बेमिसाल जिन पुरुषों की कामेच्छा कम होती है यह उन लोगों के लिए भी बेहतरीन चीज है. यह पुरुषों में सेक्स हर्मोन को बढ़ाता है और स्पर्म काउंट में भी बढ़ोतरी करता है. पुरुष अश्वगंधा के पाउडर का सेवन सोने से 1 घंटा पहले दूध के साथ कर सकते हैं, या फिर आप इसे केले के शेक के साथ ले सकते हैं.

अश्वगंधा कब नहीं लेना चाहिए?

अगर आप कब्ज समेत पेट संबंधी किसी विकार से परेशान हैं, तो अश्वगंधा का सेवन बिल्कुल न करें। इसके सेवन से उल्टी, डायरिया और पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप किसी कारणवश लेना चाहते हैं, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।