पुराने जमाने के लोग अक्षरों के बारे में क्या सोचते थे और अब हम क्या सोचते हैं? - puraane jamaane ke log aksharon ke baare mein kya sochate the aur ab ham kya sochate hain?

Check the below NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided अक्षरों का महत्व Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.

You can refer to NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व to revise the concepts in the syllabus effectively and improve your chances of securing high marks in your board exams.

Q1.

गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

पुराने जमाने के लोग सचमुच ही सोचते थे कि अक्षरों की खोज़ ईश्वर ने की है। पर आज हम जानते हैं कि अक्षरों की खोज किसी ईश्वर ने नहीं, बल्कि स्वयं आदमी ने की है। अब तो हम यह भी जानते हैं कि किन अक्षरों की खोज किस देश में किस समय हुई! ‘हमारी यह धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है। दो-तीन अरब साल तक इस धरती पर किसी प्रकार के जीव-जंतु नहीं थे। फिर करोड़ों साल तक केवल जानवरों और वनस्पतियों का ही इस धरती पर राज्य रहा। आदमी ने इस धरती पर कोई पाँच लाख साल पहले जन्म लिया। धीरे-धीरे उसका विकास हुआ।

Question

पुराने ज़माने में लोग क्या सोचते थे ?

A. अक्षरों की खोज चीनियों ने की है

B. अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है

C. अक्षर की खोज मनुष्य ने की है

D. अक्षर स्वयं ही पैदा हुए

Ans: अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है।

Q2. अब हम क्या जान गए हैं ?

A. किन अक्षरों की खोज कब हुई

B. किन अक्षरों की खोज किस देश में हुई

C. अक्षरों की खोज मनुष्य ने की है

D. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Ans: उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
सभी कथन सत्य हैं।

Q3. हमारी यह धरती कितनी पुरानी है ?

A. पाँच अरब साल पुरानी है

B. पाँच करोड़ साल पुरानी है

C. पाँच लाख साल पुरानी है

D. पाँच हजार साल पुरानी है

Ans: पाँच अरब साल पुरानी है।

Q4. आदमी ने धरती पर कितने साल पहले जन्म लिया ?

A. पाँच हजार साल पहले

B. पाँच लाख साल पहले

C. पाँच करोड़ साल पहले

D. पचास करोड़ साल पहले

Ans: पाँच लाख साल बाद।

Q5. जीव-जन्तु धरती पर कितने वर्ष बाद पैदा हुए ?

A. पाँच करोड़ वर्ष बाद

B. पचास लाख वर्ष बाद

C. दो-तीन अरब वर्ष बाद

D. एक अरब साल बाद

Ans: दो-तीन अरब वर्ष बाद ।

Q6.

कोई दस हज़ार साल पहले आदमी ने गाँवों को बसाना शुरू किया। वह खेती करने लगा। वह पत्थरों के औज़ारों का इस्तेमाल करता था। फिर उसने ताँबे और काँसे के भी औज़ार बनाए।
प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले चित्रों के जरिए अपने भाव व्यक्त किए। जैसे, पशुओं, पक्षियों, आदमियों आदि के चित्र। इन चित्र-संकेतों से बाद में भाव-संकेत अस्तित्व में आए। जैसे, एक छोटे वृत्त के चहुँ ओर किरणों की द्योतक रेखाएँ खींचने पर वह ‘सूर्य’ का चित्र
बन जाता था। बाद में यही चित्र ‘ताप’ या ‘धूप’ का द्योतक बन गया। इस तरह अनेक भाव-संकेत अस्तित्व में आए।
तब जाकर काफ़ी बाद में आदमी ने अक्षरों की खोज की। अक्षरों की खोज के सिलसिले को शुरू हुए मुश्किल
से छह हज़ार साल हुए हैं। केवल छह हज़ार साल !

Question

आदमी ने गाँवों को बसाना कब शुरू किया ?

A. दस हजार साल पहले

B. बीस हजार साल पहले

C. एक लाख साल पहले

D. पाँच लाख साल पहले

Ans: दस हजार साल पहले।

Q7. पहले मनुष्य के औजार किन चीजों के बने होते थे ?

A. लोहे के

B. ताँबे के

C. लकड़ी के

D. पत्थर के

Ans: पत्थर के।

Q8. प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले अपने भाव किस प्रकार व्यक्त किए ?

A. अक्षरों के द्वारा

B. संगीत के द्वारा

C. चित्रों के द्वारा

D. पेड़ के पत्तों के द्वारा

Ans: चित्रों के द्वारा।

Q9. सूर्य का चित्र किसका प्रतीक होता था ?

A. ज्ञान का

B. ताप या धूप का

C. सच्चाई का

D. बहादुरी का

Ans: ताप या धूप का।

Q10. अक्षरों की खोज कितने साल पहले हुई ?

A. एक हजार साल पहले

B. दो हजार साल पहले

C. पाँच हजार साल पहले

D. छह हजार साल पहले

Ans: छह हजार साल पहले
छह हजार वर्ष पूर्व।

Q11.

अक्षरों की खोज के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई। आदमी अपने विचार और अपने हिसाब-किताब को लिखकर रखने लगा। तबसे मानव को ‘सभ्य’ कहा जाने लगा। आदमी ने जबसे लिखना शुरू किया तबसे ‘इतिहास’ आरंभ हुआ। किसी भी जाति या देश का इतिहास तब से शुरू होता है जबसे आदमी के लिखे हुए लेख मिलने लग जाते हैं। इस प्रकार, इतिहास को शुरू हुए मुश्किल से छह हज़ार साल हुए हैं। उसके पहले के काल को ‘प्रागैतिहासिक काल’ यानी इतिहास के पहले का काल कहते हैं।
अतः हम देखते हैं कि यदि आदमी अक्षरों की खोज नहीं करता तो आज हम इतिहास को न जान पाते। हम यह न जान पाते कि पिछले कुछ हज़ार सालों में आदमी किस प्रकार रहता था, क्या-क्या सोचता था, कौन-कौन राजा हुए, इत्यादि।

Question

मानव को कब से सभ्य कहा जाने लगा ?

A. जब से अक्षरों की खोज हुई

B. जब से मनुष्य ने कपड़े पहनना सीखा

C. जब से मनुष्य ने विद्यालय खोले

D. जब से मनुष्य ने बोलना सीखा

Ans: जब से अक्षरों की खोज हुई
जब से अक्षरों की खोज शुरू हुई।

Q12. इतिहास कब से आरंभ हुआ ?

A. जब से मनुष्य ने दूसरे देशों के बारे में जाना

B. जब से मनुष्य ने पढ़ना सीखा

C. जब से मनुष्य ने लिखना सीखा

D. जब से मनुष्य ने लिपि का विकास किया ।

Ans: जब से मनुष्य ने लिखना सीखा।

Q13. प्रागैतिहासिक काल किसे कहते हैं ?

A. जब से इतिहास लिखा जाने लगा उस काल को

B. आदि काल को

C. इतिहास लिखे जाने से पहले के काल को

D. जब से इतिहास लिखा जाने लगा उससे बाद के काल को

Ans: इतिहास लिखे जाने से पहले के काल को।

Q14. इतिहास को जानने में किसकी खोज का महत्त्व है ?

A. अक्षरों की

B. पत्थरों की

C. कागज की

D. कलम की

Ans: अक्षरों की।

Q15. इतिहास में ‘इक’ प्रत्यय जुड़ने से नया शब्द बनेगा…..

A. इतिहासिक

B. ऐतिहासिक

C. एतिहासिक

D. इतीहासिक

Ans: ऐतिहासिक।

Q16. हमारी पृथ्वी कितनी पुरानी है ?

A. पाँच लाख साल

B. पाँच करोड़ साल

C. पाँच अरब साल

D. पाँच खरब साल

Ans: पाँच अरब साल

Q17. मनुष्य की सबसे बड़ी खोज क्या है ?

A. अन्न

B. अग्नि

C. जल

D. अक्षर

Ans: अक्षर

Q18. मनुष्य की सबसे बड़ी खोज क्या मानी जा सकती है ?

A. आग की खोज

B. अक्षरों की खोज

C. वस्त्र की खोज

D. लोहे की खोज

Ans: अक्षरों की खोज

Q19. अक्षरों को अंकित करने को क्या कहते हैं ?

A. लिपि

B. कलम

C. कागज

D. स्याही

Ans: लिपि

Q20. ‘प्रागैतिहासिक’ शब्द की संधि-विच्छेद होगी

A. प्राक् + इतिहासिक

B. प्राग् + इतिहासिक

C. प्राक् + ऐतिहासिक

D. प्राग् + ऐतिहासिक

Ans: प्राक् + ऐतिहासिक

पुराने जमाने में अक्षरों के बारे में लोगों की क्या धारणा थी?

एक, एक, एक, ... ।

पुराने जमाने के लोगों के अनुसार अक्षरों की खोज कैसे हुई है?

जब अक्षरा और भाषा की खोज हुई तो उन लोगों ने इसे भी ईश्वर द्वारा खोजा हुआ बताया। आज के जमाने में लोग पढ़े-लिखे हैं । वह प्रत्येक बात को तर्क और ज्ञान के अनुसार देखते हैं और सोचते हैं परंतु पुराने जमाने के लोग ऐसे नहीं थे। वे प्रत्येक चीज़ का कारण ईश्वर को मानते थे।

अक्षरों का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

अक्षर हमारे विचारों को आदान-प्रदान करने का साधन हैं। अक्षरों के बिना हम इस दुनिया की कल्पना नहीं कर सकते हैं। पुराने ज़माने के लोग सोचते थे, अक्षरों की खोज ईश्वर ने किया है। पर आज हम यह जानते की अक्षरों की खोज मनुष्य ने की है।

अक्षरों का महत्व पाठ के आधार पर बताए की अक्षरों की खोज का सिलसिला कब शुरू हुआ?

अक्षरों की खोज का सिलसिला लगभग छह हज़ार साल पहले शुरू हुआअक्षर बनाने से पहले मनुष्य अपने भाव पशु, पक्षियों और आदमियों के चित्रों के माध्यम से प्रकट करता था।