गर्मी का मौसम आते ही पसीने की वजह से जेनाटाइल एरिया में नमी बढ़ती है, जिससे परेशानियां और बढ़ने लगती हैं। वजाइना में खुजली, इंफेक्शन, चकत्ते और गंभीर मामलों में सूजन महिलाओं को आमतौर पर झेलनी पड़ती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए जरूरी है कि उस एरिया को साफ और सूखा रखा जाए। Show
महिलाओं में वजाइना में खुजली की समस्या आम होती है। अगर यह समस्या बहुत ज्यादा हो गई है उन्हें डॉक्टर से मिलना चाहिए। आजकल बाजार में प्राइवेट पार्ट क्लीन करने के हजारों प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नॉलोजी इंफॉर्मेशन पर छपे एक लेख के मुताबिक, बाजार से खरीदे कुछ प्रोडक्ट्स प्राइवेट पार्ट एरिया में मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में प्रोफेसर अच्युत त्रिपाठी के मुताबिक, बाजार में जो भी दवाएं बनती हैं वे अलग फॉर्मूले पर बनती हैं। उनका कहना हैकि शुद्ध जड़ी-बूटियों का प्रयोग करने से साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। इसके अलावा किसी अच्छे आयुर्वेदाचार्य से मिलें। नीम में ऐसे गुण पाए जाते हैं कि जिनसे ज्यादातर स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। नीम का पानी है असरदार गर्मियों में पानी की कमी की समस्या तेजी से बढ़ती है, जिसकी वजह से कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि दिन में दो से तीन लीटर पानी पिया जाए। खूब पानी पिएं डॉ. अच्युत त्रिपाठी के अनुसार, रूई में घी भिगोने की इस विधि को पीचू कहते हैं, जिससे प्राइवेट पार्टी की खुश्की दूर होती है। प्राइवेट पार्ट में खुजली होना आम बात है फिर चाहे वह कोई पुरुष हो या महिला। ऐसे में जब आप कहीं बाहर होते हैं और तब आपके खुजली होती है तो यह स्थिति बहुत कष्टकारी हो जाती है। तो अब सवाल यह उठता कि आखिर क्यों गुप्त अंगों में खुजली होती है ? इसके कई कारण हैं जैसे जननांग मसा, मासिक धर्म का बंद हो जाना, संक्रमण, और त्वचा से संबंधित परेशानी। इसके आलावा यौन संबंध बनाते वक़्त स्वच्छता की अनदेखी करने से भी गुप्त अंगों में खुजली होती है। अब खुजली होने पर कुछ लोग के साथ यह भी समस्या है कि ज्यादा खुजलाने पर उस स्थान पर ज़ख़्म हो जाता है बाद में दर्द भी होने लगता है। यही वजह है कि इस समस्या का उपचार होना बहुत जरुरी है इसीलिए इससे निजात पाने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहें हैं जिन्हें आज़माने से आपको जल्दी ही आराम मिलेगा। 1. रोज़मेरी की पत्तियांरोज़मेरी के कई सारे लाभ हैं। खुजली को कम करने के लिए रोज़मिरी की पत्तियां को 20 मिनट के लिए पानी में उबालें। फिर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस पानी से गुप्त अंगों को धोएं। इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। 2. एप्पल साइडर वेनिगरएप्पल साइडर वेनिगर में एंटी बैक्टेरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। इसके लिए 2 चम्मच विनगर को एक गिलास पानी में मिलाएं और इसे रोज़ पियें। या फिर एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर को 1 कप गर्म पानी में मिलाएं और इससे अपने गुप्त अंगों को धोएं। 3. तुलसी की पत्तियांतुलसी वैसे भी काफी लाभकारी औषधि है जिसका इस्तेमाल कई चीज़ों में होता है इसमें एंटी फंगल, एंटी बेक्टेरियल और ऐन्टीमाइक्रोबीअल गुण होते हैं। गुप्त अंगों में खुजली के लिए कुछ तुलसी की पत्तियां लें और उसे अपनी में 20 मिनट तक उबालें। अब इसे ठंडा होने के बाद पी जाएँ। 4. बोरिक एसिडबोरिक एसिड में एंटी फंगल गुण होते हैं जिससे किसी भी तरह के संक्रमण को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए ¼ टेस्पून बोरिक एसिड को एक कप पानी में मिलाएं। इस पानी से रोज़ अपने गुप्त अंगों को धोएं। 5. टी ट्री आयलटी ट्री आयल में एंटी बेक्टेरियल गुण होते हैं जिससे खुजली में आराम मिलता है। इसके लिए टी ट्री आयल की 4-6 बूंदें अपने नहाने के पानी में मिलाएं और इसे से नहाएं। इसके आलावा आप टी ट्री आयल की 4-6 बूंदों में दो चमच्च एलोवेरा जेल मिलाएं और इस मिश्रण को अपने गुप्त अंग में अच्छे से लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद इसे धो लें। 6. कैमोमाइल टीकैमोमाइल की तासीर ठंडी होती है जिसे लगाने से खुजली, जलन, और किसी भी तरह की सूजन से आराम मिलती है। इसके लिए 1 चम्मच कैमोमाइल टी लें और उसमें दो कप पानी मिलाएं और 5 मिनट के लिए उबालें। फिर इसे छान लें। अब इसमें 4 बूंदें टी ट्री आयल की मिलाएं और ठंडा होने दें। अब इस मिश्रण से दिन दो बार अपने गुप्त अंग को धोएं। 7. नारियल तेलअगर आपकी त्वचा में रुखापन रहता है तो अपने गुप्त अंगों में नारियल का तेल लगाएं। इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहती है। इसके लिए रोज़ अपने गुप्त अंगों नारियल का तेल लगाएं इसके आलावा आप एक मिश्रण तैयार करें उसके लिए 4 चम्मच नारियल के तेल में 6 कप पानी मिलाएं और इससे रोज़ अपने गुप्त अंगों को धोएं। 8. सी सॉल्टसी सॉल्ट में किसी भी तरह के फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने में मदद करता है साथ ही यह दोबारा होने से भी रोकता है। इसके लिए 1 चम्मच नमक को 2 कप पानी में मिलाएं अब इस मिश्रण से अपने गुप्त अंगों को रोज़ धोएं। 9. नीम की पत्तियांनीम अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है इससे कई तरह के बीमारी और संक्रमण को रोका जा सकता है। क्योंकि इसमें एंटी फंगल और एंटी बेक्टेरियल गुण पाएं जाते हैं। इसके लिए नीम की कुछ पत्तियों को अपने नहाने के पानी में मिलाएं और इससे नहाएं या फिर आप कुछ नीम की पत्तियों को पानी में 10 मिनट के लिए उबाल लें। अब इसे ठंडा होने दें फिर इसी पानी से अपने गुप्त अंग को धोएं। 10. दहीदही में बेक्टेरिआ पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं यही नहीं इससे खुजली भी ठीक होती है। इसके लिए रोज़ सदा दही खाएं इससे आपके शरीर में अच्छे बैक्टीरिआ का संतुलन बना रहेगा। 11. लहसुनलहसुन में एंटी बेक्टेरियल और एंटी बायोटिक गुण होते हैं जिससे गुप्त अंगों में होने वाली खुजली को रोका जा सकता है। इसके लिए लहसुन के तेल में विटामिन ई के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और अपने गुप्त अंगों पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो दें। Comments More WOMEN News
|