निकट दृष्टि क्या है इसे दूर करने के लिए हम किस लेंस का व्यवहार करते हैं? - nikat drshti kya hai ise door karane ke lie ham kis lens ka vyavahaar karate hain?

Peddia is an Online Hindi Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Board Exams Like BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Competitive Exams.


If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

निकट दृष्टि दोष : जब आंखों से केवल पास की वस्तु स्पष्ट रूप से दिखाई देती है और दूर की वस्तु दिखाई नहीं देती है या धुंधली दिखाई देती है, तो इसे निकट दृष्टि दोष कहते हैं।

दोष उत्पन्न होने के कारण :

  1. नेत्र लेंस की वक्रता का अधिक होना
  2. नेत्र गोल का लंबा हो जाना

निकट दृष्टि दोष दूर करना : नेत्र गोलक लंबा होने के कारण आंख का लेंस दूर के वस्तु का प्रतिबिंब रेटिना के सामने बनाता है और दूर की वस्तु को आंख साफ-साफ नहीं देख पाती है, लेकिन नजदीक की वस्तुओं को साफ-साफ देख सकती है।

इस दृष्टि दोष को निकट दृष्टि दोष कहा जाता है। इस दृष्टि दोष को दूर करने के लिए उचित फोकस दूरी के अवतल लेंस का व्यवहार किया जाता है।

निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए कौन सा लेंस उपयोगी है?

सही उत्तर अवतल लेंस है।

निकट दृष्टि दोष क्या है इसे दूर करने के लिए किस लेंस का व्यवहार करते हैं?

निकट-दृष्टि दोष का निवारण आँख के इस दोष को दूर करने के लिए ऐसे अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है कि अनन्त पर रखी वस्तु से चलने वाली किरणें इस लेंस से निकलने पर नेत्र के दूर बिन्दु से चली हुई प्रतीत हो। तब ये किरणें नेत्र लेंस से अपवर्तित होकर दृष्टि पटल पर मिलती हैं

निकट दृष्टि दोष को कैसे दूर किया जाता है?

मायोपिया को रिफ्रेक्टिव इरर कहते हैं, इसलिए इसे दूर करने के लिए की जाने वाली सर्जरी को रिफ्रेक्टिव सर्जरी कहते हैं। रिफ्रेक्टिव सर्जरी, चश्मों और कांटेक्ट लेंसों पर निर्भरता कम कर देती है। इसमें आई सर्जन कार्निया को पुनः आकार देने के लिए लेज़र बीम का इस्तेमाल करता है। इससे निकट दृष्टि दोष में काफी सुधार आ जाता है।

निकट दृष्टि दोष से आप क्या समझते हैं इसके कारण व निवारण को लिखो?

Solution : वह दृष्टि दोष जिसके कारण कोई व्यक्ति निकट की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकता है, परन्तु दूर स्थित वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता है। निकट दृष्टि दोष कहलाता है।