करवा चौथ के दिन क्या क्या नहीं करना चाहिए? - karava chauth ke din kya kya nahin karana chaahie?

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है करवा चौथ का त्योहार। इस बार करवा चौथ बुधवार 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं निर्जला रखती हैं। रात को चांद देखने के बाद ही कुछ खाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सलामती के लिए व्रत रखती हैं, तो वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। आजकल महानगरों में कई पुरुष भी अपनी पत्नियों के साथ करवा चौथ का व्रत रखते हैं।

इस व्रत में महिलाएं सुबह सवेरे उठकर सरगी खाती हैं जो उन्हें उनकी सास देती है। सरगी की थाली में फल, ड्राई फ्रूट्स, मट्ठी, फैनी और ज्वैलरी होती है। सूर्योदय से पहले इसे खाने के बाद पूरे दिन कुछ खाया नहीं जाता है। महिलाएं रात को चांद देखकर उसे अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये 10 काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल

देर तक न सोएं

करवाचौथ के दिन देर तक न सोएं क्योंकि व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो जाती है।


सरगी के अलावा और कुछ न खाएं

सास की दी गई सरगी करवाचौथ पर शुभ मानी जाती है। व्रत शुरू होने से पहले सास अपनी बहू को कुछ मिठाइयां, कपड़े और श्रृंगार का सामान देती है। सरगी का भोजन करें और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें।

भूरे और काले रंग के कपड़े न पहनें

पूजा-पाठ में भूरे और काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। हो सके तो इस दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनें क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है।

पूजा से ध्यान न भटकाएं

कुछ महिलाएं इस दिन समय व्यतीत करने के लिए टीवी देखती हैं या गपशप करती हैं। इस दिन पूजा से पहले और बाद में भजन-कीर्तन जरूर करें।

सोते सदस्य को न उठाएं

खुद न सोने के अलावा इस दिन महिलाओं को घर के किसी भी सोते हुए सदस्य के उठाना नहीं चाहिए। हिंदू शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए व्यक्ति को नींद से उठाना अशुभ होता है।

किसी का अपमान न करें

व्रत करने वाली महिलाओं को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। महिलाओं को घर में किसी बड़े का अपमान नहीं करना चाहिए।

पति से न करें झगड़ा

शास्त्रों में कहा गया है कि करवा चौथ व्रत के दिन महिलाओं को पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए। झगड़ा करने से आपको व्रत का फल नहीं मिलेगा।

दूसरे को न दें अपने श्रृंगार का सामान

करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने श्रृंगार का सामान किसी दूसरी महिला को न दें और न ही इस दिन किसी दूसरी महिला के श्रृंगार का सामान लें।

इन चीजों का दान न करें

करवाचौथ के व्रत के दिन सफेद चीजों का दान करने से बचें। जैसे सफेद कपड़े, दूध, चावल, दही और सफेद मिठाई दान न करें।

नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें

आज के दिन नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचें। सुई-धागे का काम न करें। कढ़ाई, सिलाई या बटन टांकने जैसे काम भी इस दिन न करें।


Karwa Chauth Ke Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi Karwa Chauth Par Kya Kare Kya Na Kare What to do and what not to do on Karva Chauth fast Karva Chauth Vrat Ke Niyam करवा चौथ पर क्या शुभ और अशुभ है : करवा चौथ का पर्व सुहाग‍िनों के ल‍िए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण होता है | पूर्णिमा के चांद के बाद जो चौथ (कृष्णपक्ष की चतुर्थी) पड़ती है, उस दिन करवाचौथ मनाया जाता है | इस दिन देश और विदेशों में भी भारतीय महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का न‍िर्जल व्रत करके रात को चंद्र देव के दर्शनों के बाद ही व्रत खोलती हैं |

लेकिन क्या आप जानती है की करवा चौथ व्रत के दिन बहुत सी बातो का ध्यान रखना चाहिए | आज हम इस लेख में आपको बताएँगे की Karwa Chauth Ke Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi Karwa Chauth Vrat Ke Niyam Karwa Chauth Ke Din Kya Kare Kya Nahi Karwa Chauth Vrat Ke Shubh Ashubh Fal Ke Sanket.

Karwa Chauth Ke Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi Karwa Chauth Vrat Ke Niyam Shubh Ashubh Fal Kya Kare Kya Nahi

  • Karwa Chauth Ke Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi Karwa Chauth Vrat Ke Niyam Shubh Ashubh Fal Kya Kare Kya Nahi
    • What to do and what not to do on Karva Chauth fast करवा चौथ व्रत से जुड़ी ज़रूरी बातें
      • करवा चौथ व्रत की शुरुआत कैसे करें Karwa Chauth Ka Vrat Kese kare
      • Karwa Chauth Vrat Ke Niyam Rules करवा चौथ व्रत की कथा सुनने के नियम
      • वर्किंग वुमन के लिए करवा चौथ का व्रत करने के नियम Karwa Chauth Vrat Ke Niyam
        • कुवांरी लड़कियां के लिए करवाचौथ का व्रत के नियम Kuwari Ladkiyo Ke Liye Karwa Chauth Vrat Ke Niyam
        • Kuwari Ladkiyo Ko Karwa Chauth Vrat Ke Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi
        • अर्घ्य देते समय पूजा की थाली में क्या-क्या होना चाहिए
        • करवा चौथ व्रत शुभ फल प्राप्ति के लिए इन नियमो की पालना जरुर करे Karwa Chauth Ke Din Kya Kare Kya Nahi
          • Karwa Chauth Ke Din Kin Bato Ka Dhyan Rakhna Chahiye
          • Karwa Chauth Ke Din Kya Karna Chahiye | Karwa Chauth Ke Din Kya Kare
          • Karwa Chauth Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye | Karwa Chauth Ke Din Kya Nahi Kare
          • Karwa Chauth Ke Din Sambhog Karna Chahiye Ya Nahi
          • Karwa Chauth Par Ye Kam Na Kare करवा चौथ के दिन भूलकर भी ये काम नहीं करना चाहिए
    • ये भी पढ़ें – आपके लिये

इस साल यानि 2021 में करवा चौथ 24 अक्टूबर को है | जिस तरह हर व्रत के कुछ विशेष नियम होते हैं ठीक उसी तरह करवा चौथ व्रत के भी कुछ खास नियम हैं | इनका पालन करना बहुत जरूरी होता है | इन न‍ियमों के ब‍िना करवा चौथ व्रत सफल नहीं होता | और कही न कही आप दोष के भागी हो जाते है |

आइये जानते है Karwa Chauth Ke Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi करवा चौथ व्रत पर क्या करे और क्या नहीं करवा Karwa Chauth Ke Din Baal Dhona Chahiye Ya Nahi चौथ पर क्या शुभ और अशुभ है Karwa Chauth Par Kya Kare Kya Na Kare करवा चौथ व्रत से जुडी मुख्य बाते करवा चौथ व्रत शुभ/अशुभ फल प्राप्ति के संकेत जानने के लिए इस पेज को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े |

करवा चौथ के दिन क्या क्या नहीं करना चाहिए? - karava chauth ke din kya kya nahin karana chaahie?

What to do and what not to do on Karva Chauth fast करवा चौथ व्रत से जुड़ी ज़रूरी बातें

पति की लंबी उम्र की कामना से सुहाग‍िनें करवा चौथ का व्रत करती हैं | करवा चौथ व्रत के कुछ व‍िशेष न‍ियम हैं, लेकिन कुछ सुहागिन महिलाओं को ये नहीं पता होता कि करवा चौथ पर क्या करें क्या ना करें Karwa chauth par kya kare kya na Karwa Chauth Ke Din Baal Dhona Chahiye Ya Nahi Karwa Chauth Ke Din Sambhog Karna Chahiye Ya Nahi.

इस लेख में विद्वानों व ज्योतिषाचार्य द्वारा बताये गए करवा चौथ व्रत के नियम करवा चौथ व्रत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए Karva Chauth Vrat Fasting Rules करवा चौथ पर क्या शुभ और अशुभ है करवा चौथ व्रत शुभ/अशुभ फल प्राप्ति के संकेत करवा चौथ व्रत से जुडी अहम बाते आपके साथ शेयर कर रहे है | मान्‍यता है क‍ि भूलकर भी करवा चौथ व्रत के इन न‍ियमों का उल्‍लंघन नहीं करना चाह‍िए | अन्‍यथा व्रती मह‍िलाओं को व्रत का फल नहीं म‍िलता है |

करवा चौथ व्रत की शुरुआत कैसे करें Karwa Chauth Ka Vrat Kese kare

अपने पति की दीर्घआयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओ को यह जानना बेहद जरुरी है की करवा चौथ व्रत की शुरुआत कैसे करें Karva Chauth Vrat Ki Shuruaat Kaise Kare अगर आप इन बातो से अनजान है तो इस पेज को स्क्रॉल कर देख सकते है की How to start Karva Chauth Fast करवा चौथ व्रत की शुरुआत कैसे करनी चाहिए |

  • सुबह सूरज उगने से पहले सास अपनी बहू को सरगी देती है, जिसमें बहू के लिए कपड़े, उसके सुहान की चीज़ें जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि, साथ ही फेनिया, फ्रूट, ड्राईफ्रूट, नारियल आदि होते है |
  • सास द्वारा दी हुई सरगी से बहू अपने व्रत की शुरुआत करती है | अगर सास साथ में नहीं हैं, तो वो बहू को पैसे भिजवा सकती हैं, ताकि वो अपने लिए सारा सामान ख़रीद सके |
  • सुबह सूरज निकलने से पहले सास की दी हुई फेनिया बनाकर पहले अपने पित्रों, गाय, कुत्ते और कौए का हिस्सा अलग रख लें | फिर अपने पति और परिवार के लोगों के लिए भी अलग निकाल दें | उसके बाद फेनिया और सास के दिए हुए फ्रूट, ड्राईफ्रूट, नारियल खाकर ही व्रत की शुरुआत करें |
  • इस दिन सास द्वारा मिली सरगी में दिए हुए कपड़े और शृंगार की चीज़ें पहनें |

Karwa Chauth Vrat Ke Niyam Rules करवा चौथ व्रत की कथा सुनने के नियम

  • करवा चौथ की पूजा या कथा सूर्यास्त से पहले ही सुन लेनी चाहिए |
  • कहानी सुनते समय साबूत अनाज और मीठा साथ में रखते हुए कथा सुनी जाती है |
  • जो महिला अकेले पूजा करती हैं, वो अकेले कहानी पढ़ सकती हैं या मोबाइल पर कहानी सुन सकती हैं |
  • करवा चौथ की कथा / कहानी सुनते समय हुंकारा ज़रूर भरना चाहिए |
  • बहू को कथा सुनने के बाद सास के लिए बायना निकालना होता है | जिस तरह सास आपके लिए सुहाग का सामान, कपड़े, मीठा और शगुन रखती हैं, उसी तरह आपको भी सास के लिए बायना निकालते समय उसमें ये सभी चीज़ें रखनी चाहिए |
  • जब बहू व्रत शुरू करती है, तो सास उसे करवा देती है, उसी तरह बहू भी सास को करवा देती है |
  • सास पूजा करने और कथा सुनने के बाद अपनी बहू को ये इजाज़त देती है कि अब तुम पानी, जूस या चाय आदि पी सकती हो | ध्यान रखे जूस या फल का सेवन कथा सुनने के बाद और सास का बायना निकालने के बाद ही करना चाहिए |

वर्किंग वुमन के लिए करवा चौथ का व्रत करने के नियम Karwa Chauth Vrat Ke Niyam

वे महिलाए जो किसी सरकारी/प्राइवेट या अन्य संस्था में कार्यरत है | अर्थात नौकरी करती है | उन महिलाओ को पूर्ण विधि-विधान से व्रत करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है | ऐसे में आप इन करवा चौथ का व्रत के नियमो का पालन कर पूर्ण विधि-विधान से व्रत कर फल प्राप्त कर सकती है |

  • जो महिलाएं वर्किंग हैं, वो एक साफ़ बोटल में सास के दिए हुए करवे का पानी ऑफ़िस में ले जाएं | ध्यान रखे सास का दिया हुआ करवा एकदम खाली न करें यानी उसमें थोड़ा पानी रहने दें | साथ ही अनाज वाले करवे में से थोड़ा-सा साबूत अनाज और सास के बायने के शगुन का पैसा ले जाएं |
  • जिस समय आप कथा पढ़ या सुन रही हों, उस समय अनाज और पानी अपने पास रखें |
  • कथा सुनते समय सामने एक प्लेट या टीशू पेपर रख लें और हुंकारा भरते हुए अनाज का एक-एक दाना उस प्लेट या टिशू पेपर में रखते जाएं |
  • ऑफ़िस से लौटकर करवे में वो पानी डाल दें, जिसे आप ऑफ़िस ले गई थीं और साबूत अनाज को अर्घ्य देने के लिए रख लें |
  • शाम को उसी पानी और साबूत अनाज से चंद्रमा को अर्घ्य दें |
  • अर्घ्य देते समय चांदी का लोटा, सिक्का या अंगूठी हाथ में ज़रूर रखें. फिर जिस जल और अनाज को साथ में रखकर आपने कथा सुनी, उसी से चांद्रमा को अर्घ्य दें |
  • यदि आप ऑफिस में बहुत सारी चूड़ियां पहनकर नहीं जा सकतीं, तो दो-चार-छह इस तरह के ईवन नंबर में चूड़ियां पहनकर जा सकती हैं |
कुवांरी लड़कियां के लिए करवाचौथ का व्रत के नियम Kuwari Ladkiyo Ke Liye Karwa Chauth Vrat Ke Niyam

अक्सर लोगों को ये कन्फ्यूज़न रहती है कि क्या कुवांरी लड़कियां करवाचौथ का व्रत रख सकती हैं? तो आपको बतादे की कुवांरी लड़कियां भी करवाचौथ का व्रत ज़रूर रख सकती हैं | शादी-शुदा महिलाए करवा चौथ का व्रत अपने पति की लम्बी आयु की कमाना करने के लिए करती है और कुवांरी लडकिया मनपसंद वर मिले इसके लिए करवा चौथ का व्रत रखती है | आइये जानते है की कुवांरी लड़कियो को करवा चौथ का व्रत रखने के लिए किन – किन बातो का ध्यान रखना चाहिए और कौनसे नियन की पालना करनी चाहिए |

करवा चौथ मेहंदी डिजाईन यंहा देखें – Karwa Chauth Latest Mehndi Photo

Kuwari Ladkiyo Ko Karwa Chauth Vrat Ke Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi
  • कुवांरी लड़कियां चांद को न देखकर तारों को देखकर अपना व्रत खोल सकती हैं |
  • उन्हें किसी से सरगी नहीं मिलती इसलिए उन्हें भी किसी को सुहाग का सामान नहीं देना होता है |
  • कुवांरी लड़कियों को तारे देखने के लिए छलनी का इस्तेमाल नहीं करना होता है, क्योंकि उन्हें छलनी में किसी की सूरत भी नहीं देखनी होती है |
अर्घ्य देते समय पूजा की थाली में क्या-क्या होना चाहिए
  1. शाम को जब महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं, तो उनकी पूजा की थाली में ये चीज़ें होनी बहुत ज़रूरी है. छलनी, आटे का दीपक, फल, ड्राईफ्रूट, मिठाई और दो पानी के लोटे- एक चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए और दूसरा वो जिससे आप पहले पति को पानी पिलाती हैं और फिर वो आपको पिलाते हैं |
  2. अर्घ्य देते जाते समय वो चुन्नी जरुर साथ रखे जिसे आपने कथा सुनते समय पहना था |
  3. करवा चौथ पर बधाई शायरी – हिंदी में यंहा पढ़ें
करवा चौथ व्रत शुभ फल प्राप्ति के लिए इन नियमो की पालना जरुर करे Karwa Chauth Ke Din Kya Kare Kya Nahi

अगर आप करवा चौथ का व्रत करने के बारे में सोच रहे है तो आपको एक बार निचे दिए गए करवा चौथ व्रत के नियमो को जरुर पढना चाहिए | और पूर्ण विधि-विधान से व्रत करे | किसी कारणवश कोई भी गलती हो जाती है तो व्रत का कोई शुभ फल नहीं मिलता | इसलिए सावधान रहिये और इन करवा चौथ व्रत के नियमो का पालन करे | यहाँ आपको वो जानकारी दी गई है जो आप करवा चौथ व्रत के दौरान कर सकते है | इन नियमो के बिना करवा चौथ व्रत अधुरा माना जाता है |

Karwa Chauth Full HD Wallpaper – Download Here

Karwa Chauth Ke Din Kin Bato Ka Dhyan Rakhna Chahiye
  • करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से चंद्र उदय तक रखा जाता है |
  • करवा चौथ के दिन महिलाओं को पीले या लाल रंग के वस्त्र ही धारण करने चाहिए |
  • पीरियड्स में भी करवाचौथ का व्रत रख सकती हैं |
  • आप चाहें तो घर के मंदिर में पूजा कर सकती हैं या फिर अलग से चौकी लगाकर भी पूजा कर सकती हैं |
  • पूजा करते समय आपका चेहरा पूर्व की तरफ होना चाहिए |
  • करवा चौथ व्रत की कथा सुनते समय साबूत अनाज और मीठा साथ में अवश्य रखें |
  • करवाचौथ की पूजा में मिट्टी का करवा विशेष माना जाता है इसलिए इस दिन मिट्टी के करवे से ही करवा चौथ की पूजा करें |
  • करवा चौथ का व्रत निर्जल रहकर किया जाता है लेकिन यदि आपको किसी प्रकार की स्वास्‍थ्‍य समस्या है तो आप करवा चौथ की कहानी सुनने के बाद जल ग्रहण कर सकती हैं |
  • यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है | इसलिए सुहागन महिलाओं को करवा चौथ के दिन पूरा श्रृंगार अवश्य करना चाहिए |
  • इस दिन सतियों की कथा, पौराणिक कथा सुन-पढ़ कर या कीर्तन-भजन अथवा गायन-वादन के अपने समय को शुभ बना सकती हैं |
  • करवा चौथ के दिन दुबारा स्नान नहीं कर सकती तो अच्छी तरह से हाथ मुंह धोकर साफ वस्त्र धारण करके करवा चौथ की पूजा करे |
  • जब चंद्रदेव न‍िकल आएं तो उन्‍हें देखने के बाद अर्घ्य दें |
  • करवा चौथ का व्रत पूर्ण होने के बाद पति का चेहरा अवश्य देंखे और उनका आशीर्वाद अवश्य लें |
  • पूजा में हुई किसी भी गलती के लिए करवा चौथ माता से क्षमा याचना जरूर कर लें | मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से चौथ माता अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं और पत‍ि-पत्‍नी को खुश‍ियों का आशीर्वाद म‍िलता है |
  • करवा चौथ पर पति पत्नी के लिये प्यार भरी शायरी और बधाई मेसेज पढ़ें
Karwa Chauth Ke Din Kya Karna Chahiye | Karwa Chauth Ke Din Kya Kare
  • करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाए सिर्फ लाल रंग या पीले रंग के कपड़े ही पहनें |
  • महिलाएं सुबह उठकर अपने घर में पति व बड़ों के पैर अवश्य छुएं |
  • करवा चौथ के दिन महिलाएं घरों में इकट्ठा होकर करवा चौथ की कथा करें और गीत गाएं |
  • करवा चौथ पर सास की ओर उनकी बहुओं को सरगी जरूर देनी चाहिए | सरगी में सास अपनी बहू को नए कपड़े, श्रंगार का
  • सामान, मिठाई आदि दें | बहुएं सरगी में दी गई मिठाई से ही अपना व्रत खोलती हैं |
  • महिलाएं अपनी पति की नजर उतारें | माना जाता है कि इस दिन ऐसा करने से उनकी नकारात्क ऊर्जा समाप्त हो जाती है |
  • शाम को जब व्रत खोलें तो चंद्रमा को अर्घ देते समय चांद के सामने अपने पति के नाम का दीपक जलाएं |
  • महिलाएं पहले अपने पति के हाथ से पानी पिएं और खाने का पहला निवाले पति को खिलाने के बाद उनके हाथ से अन्न ग्रहण करें |
  • इस दिन अपनी सास का आशीर्वाद अवश्य लें क्यों कि बिना उनका आशीर्वाद लिए आपका करवा चौथ का व्रत अधूरा ही रहता है |
Karwa Chauth Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye | Karwa Chauth Ke Din Kya Nahi Kare
  • महिलाएं इस दिन सफेद या काले रंग के कपड़े ना पहनें | इस रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है |
  • व्रत रखने वाली महिलाएं दोपहर के समय बिल्कुल भी नींद ना लें | वहीं अगर घर का कोई सदस्य सो रहा है तो उठाने की कोशिश ना करें |
  • महिलाएं करवा चौथ के दिन कथा के बाद शुभ बातें करें | किसी की चुगली, निंदा या किसी के बारे में अपशब्द ना बोलें |
  • करवा चौथ व्रत के दिन घर में कैंची का इस्तेमाल ना करें | घर में कैंची का प्रयोग करने पर अशांति का माहौल हो सकता है |
  • घर में महिलाएं किसी बड़े बुजुर्ग जैसे- मां, सास ससुर आदि का अपमान ना करें | अगर ऐसा करती हैं तो आपका व्रत रखना व्यर्थ हो सकता है |
  • करवा चौथ पर पति से झगड़ा ना करें | शास्त्रों में कहा गया है कि ऐसा करने पर आपको फल नहीं मिलेगा और पाप की भागीदार हो जाएंगी |
  • पति की सभी आज्ञा को मानने का प्रयास करें | करवा चौथ के दिन ऐसा करना आपके लिए अति आवश्यक होता है
    अपने श्रंगार का सामान महिलाएं ना किसी को दान में दें और न ही किसी से दान में लें |
Karwa Chauth Ke Din Sambhog Karna Chahiye Ya Nahi

अगर आप जानना चाहते है की Karva Chauth Ke Din Sambandh Banana Chahiye Ya Nahin तो आपको बतादे की हिन्दू धर्म ही नहीं बल्कि दूसरे अन्य धर्मों में भी व्रत-उपवास के दौरान शारीरिक संबंध बनाना वर्जित माना गया है | इसलिए व्रत के दौरान सभी को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए | करवा चौथ व्रत में शारीरिक संबंध बनाना या संभोग करना मतलब पाप का भागीदार बनना ही है | अगर आप यह सब जानकर भी शाररिक सम्बन्ध बनाते है तो आपका व्रत असफल हो जाएगा और आप पाप के भागीदार बन जाओगे |

Karwa Chauth Par Ye Kam Na Kare करवा चौथ के दिन भूलकर भी ये काम नहीं करना चाहिए

ऐसे कुछ कार्य होते है जो हमे विशेषत करवा चौथ के दिन नहीं करने चाहिए | अगर गलती से भी ये कार्य हो जाता है तो इसका हमे अशुभ फल प्राप्त होता है | आइये जानते है की ऐसे कौनसे कार्य है जो हमे करवा चौथ के दिन नहीं करने चाहिए |

  • इस दिन काले और सफेद रंग के वस्त्र धारण करना निषेध माना जाता है |
  • सुहाग की वस्तुएं जैसे लहठी, चूड़ी, बिन्दी और सिंदूर को कचड़े में भूलकर भी ना फेंके। सुहाग की ऐसी वस्तुएं यदि पहनते वक्त टूट जाए तो उसे किसी नदी या तालाब में प्रवाह कर दें और अपने सुहाग की कामना करें |
  • इस दिन सिलाई, कढ़ाई, कटाई ना करें साथ ही इन सब कामों के लिए कैंची का प्रयोग नहीं करें | करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन समय बिताने के लिए ताश के पत्ते खेलना, चुगली करना और सोना जैसे काम नहीं करना चाहिए |
  • इस दिन मांस, मछली, अंडा और मुर्गा आदि तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए |
  • करवा चौथ व्रत के दिन किसी भी आदमी को दूध, दही, चावल या उजला वस्त्र आदि नहीं देना चाहिए |
  • इस दिन अपने से बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए |
  • अपने पति के अलावा किसी अन्य पुरुष के बारे में किसी तरह का ख्याल मन में ना लाएं |
  • किसी अन्य सुहागन स्त्री को भला बुरा या शाप देने की गलती ना करें |
  • करवाचौथ के दिन शारीरिक संबंध बनाने से दूर रहें |
  • दिवाली बधाई शायरी – हिंदी में पढ़ें

हम उम्मीद करते है की आपको करवा चौथ व्रत नियम की जानकारी अच्छी लगी | अगर आप चाहती है की किसी भी सुहागन का व्रत असफल ना हो तो इस जानकारी को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवारजनों व प्रियजनों के साथ जरुर शेयर करे और सोशल मीडिया जैसे Facebook Whatsapp Twitter इत्यादि पर पोस्ट करे | ऐसी ही धार्मिक और रोचक जानकारी के अलावा करवा चौथ की शायरी फोटो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए हमारे पोर्टल www.Rkalert.in पर विजिट करे |

Follow On Facebook Click Here
Join Facebook Group Click Here
Follow On Twitter Click Here
Subscribe On YouTube Click Here
Follow On Instagram Click Here
Join On Telegram Click Here

  • सरकारी नौकरी की ताजा खबरों के लिये Telegram पर ज्वाइन करें
  • सबसे पहले अपडेट पायें - अभी Whatsapp Group - Join करें
  • आज की सरकारी नौकरी – Today Latest Jobs - (यंहा से देखें)
  • Latest Exam Result - अभी देखें (परीक्षा परिणाम)

करवा चौथ के दिन कौन सा काम नहीं करना चाहिए?

करवा चौथ के द‍िन भूलकर भी मांस, मछली, अंडा और मुर्गा आदि तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। ध्‍यान रखें इस न‍ियम का पालन केवल व्रती मह‍िलाओं को ही नहीं बल्कि उनके पतियों को भी करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि अगर इस न‍ियम का पालन न क‍िया जाए तो व्रत करना व्‍यर्थ जाता है। करवा महारानी भी व्रती पर प्रसन्‍न नहीं होतीं।

करवा चौथ के दिन सुबह उठकर क्या करना चाहिए?

सभी व्रतियों को करवा चौथ के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद विधि-विधान से पूजा-पाठ करना चाहिए। इस दिन लक्ष्मी-नारायण और शिव-पार्वती की लीला कथाओं और उनकी प्रेमपूर्ण लीलाओं का ध्यान एवं पाठ करना चाहिए

करवा चौथ का नियम क्या है?

करवा चौथ व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखा जाता है। अगर आपके यहां सरगी का रिवाज है तो सूर्योदय से पहले सरगी खा लें। करवा चौथ के दिन महिलाओं को पीले या लाल रंग के वस्त्र ही पहनने चाहिए। इस दिन काले या सफेद रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है।

चौथ के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

सफेद चीजों का दान वर्जित करवा चौथ सुहाग का पर्व है. इस व्रत में सुहाग से जुड़ी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. ऐसे में इस दिन सफेद रंग की चीजों (दूध, दही, चावल, सफेद मिठाई, वस्त्र) का दान करने की भूल न करें.

करवा चौथ की रात में पति पत्नी क्या करते हैं?

पूरे दिन व्रत रखने के बाद पत्नी अपने पति के लिए सोलह सिंगार करके तैयार होते हैं। जब चांद निकलता है, तब पत्नी अपने पति की पूजा करके चननी की मदद से पति का चेहरा देखकर अपना व्रत तोड़ते हैं, और भोजन ग्रहण करती हैं। इस व्रत से माना जाता है, कि दांपत्य जीवन सुख में होता है, और पति पत्नी के जीवन में प्रेम बढ़ता है।