नेहरू जी ने अहमदनगर के किले में कुदाल छोड़कर हाथ में क्या उठा लिया? - neharoo jee ne ahamadanagar ke kile mein kudaal chhodakar haath mein kya utha liya?

नेहरुजी ने कुदाल छोड़कर कलम क्यों उठाई?


उन्होंने जेल में खुदाई के दौरान जमीन में से प्राचीन दीवारों के अवशेष एवं कुछ गुंबदों और इमारतों के ऊपरी हिस्से के टुकड़े प्राप्त किए। इससे उन्हें अहमदनगर के किले के बारे में कई जानकारियां मिल सकती थीं लेकिन अधिकारियों ने इसकी इजाजत नहीं दी तो उन्होंने कुदाल छोड्कर कलम हाथ में पकड़ी अर्थात् बंदी होने के बावजूद, अपनी लेखनी से लेख लिखकर भारत की जनता के दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करवाने का प्रयत्न करते रहे।

12130 Views


नेहरु जी कितनी बार जेलयात्रा कर चुके थे?


नेहरू जी की नौवीं जेलयात्रा थी।

8706 Views


नेहरू जी ने चाँद को अपना सहचर क्यों कहा? उन्हें वह क्या सीख देता प्रतीत होता है?


जेल में रहते हुए उन्हें चाँद ही अपना साथी इसलिए लगा क्योंकि वह प्रतिदिन निश्चित समय पर आकर उन्हें एक-एक दिन का अहसास करवाता था।

साथ ही यह सीख भी देता था कि अंधकार के बाद प्रकाश अर्थात् दुख के बाद सुख के दिन भी अवश्य आते हैं।

8350 Views


अहमदनगर किले में रहकर नेहरू जी ने क्या कार्य करना प्रारंभ किया?


अहमदनगर किले में नेहरू जी ने बागवानी का कार्य शुरू किया। क्योंकि वे खाली बैठकर समय व्यर्थ नहीं करना चाहते थे। उन्होंने पथरीली व कंकरीली जमीन को भी उपजाऊ बना डाला।

10523 Views


अहमदनगर किले के साथ कौन-सी घटना जुड़ी है?


अहमदनगर किले के साथ साहसी चाँद बीवी की घटना जुड़ी है जिसने अकबर की शाही सेना के विरुद्ध हाथ में तलवार उठाकर अपनी सेना का नेतृत्व किया, लेकिन बाद में उसके अपने ही एक आदमी ने उसकी हत्या कर दी।

12093 Views


‘अहमदनगर का किला’ पाठ कब, कहाँ और किसके द्धारा लिखा गया?


’अहमदनगर का किला’ पाठ अहमदनगर किले में बंदी रूप में रह रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू द्धारा 13 अप्रैल, 1944 को लिखा गया।

30023 Views


लेखक ने कुदाल छोड़कर अपने हाथ में क्या उठा लिया था?

उत्तर: बागवानी के लिए, खुदाई का काम जारी रखने के लिए नेहरू जी के पास साधनों की कमी थी। वे खुदाई का काम जारी रखना चाहते थे। परन्तु खुदाई करने की अनुमति उन्हें अधिकारियों से प्राप्त न हो सकी। अतः विवश होकर उन्होंने कुदाल छोड़कर कलम उठा ली और इतिहास लेखन शुरू कर दिया।

नेहरू जी ने कुणाल छोड़कर कलम क्यों उठाया?

नेहरू जी ने कुदाल छोड़कर कलम क्यों उठा ली? उत्तर: नेहरू जी को बागवानी के लिए खुदाई का काम जारी रखने के लिए अधिकारियों की मंजूरी नहीं मिलने पर उन्होंने विवश होकर जेल में इतिहास लेखन के लिए कलम उठा लिया।

नेहरू जी किले का इतिहास लिखने के लिए कलम उठाने पर क्यों मजबूर हुए?

उत्तर - नेहरू: जी को बागवानी के लिए खुदाई करते समय ज़मीन के सतह के काफी नीचे पुरानी दीवारों के भाग,कुछ गुंबद और इमारतों के ऊपरी हिस्से मिले। वे अपनी खुदाई को आगे तक जारी रखना चाहते थे, पर जेल अअधिकारीयों ने उन्हें इसकी स्वीकृति नहीं दी। विवश हो कर उन्होंने जेल में इतिहास-लेखन के लिए कलम उठा ली।

नेहरू जी अहमदनगर के किले में समय गुजारने के लिए क्या करते थे?

अहमदनगर का किला अहमदनगर किले में नेहरू जी ने बागवानी का कार्य शुरू किया। क्योंकि वे खाली बैठकर समय व्यर्थ नहीं करना चाहते थे। उन्होंने पथरीली व कंकरीली जमीन को भी उपजाऊ बना डाला।