मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?
PDF डाउनलोड करें।

PDF डाउनलोड करें।

आमतौर पर मेंटर एक स्वैच्छिक सलाहकार या शिक्षक होता है जो आपको आपके काम, स्कूल या जीवन के अन्य क्षेत्रों में राह दिखाता है। कभी कभी मेंटरशिप एक औपचारिक सुनियोजित संबंध के रूप में एक व्यावसायिक और एक नौसिखिये के बीच होती है, और कभी कभी बहुत ही अनौपचारिक होती है जैसे की रोल मॉडल के साथ दोस्ती। वैसे तो ठीक ठीक मेंटरिंग संबंध तो जैसे आप चाहेंगे, वैसे ही होंगे, परंतु यह लेख आपकी यह सहायता करने के लिए लिखा गया है ताकि आपको संभावित मेंटरों को खोजने में सहायता मिले और आप उस संबंध को स्वयं ही परिभाषित कर सकें। शुरुआत के लिए आगे पढ़िये।

  1. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    1

    मेंटर की भूमिका को समझिए: एक अच्छा मेंटर आपको चीज़ें सीखने में मदद तो करेगा, मगर आपके लिए उनको करेगा नहीं। मेंटर उदाहरणों से शिक्षा देता है। जैसे कि अकादमिक मेंटर आपको उत्पादकता बढ़ाने की तरकीबें बता सकता है, और सफलता के लिए चतुराईपूर्ण विकल्प सुझा सकता है मगर आपको जमा करने से थोड़े पहले इतिहास के लेख को नकल करके संपादित करने में मदद नहीं कर सकता है। यही अंतर है शिक्षक और मेंटर में। एक अच्छा मेंटर सदैव:

    • आपकी क्षमताओं और दुर्बलताओं का आकलन करेगा
    • विषय के आकार और संरचना को समझने में आपकी मदद करेगा
    • नए पारिप्रेक्ष्यों को सामने लाएगा और किसी भी गलत विचारधारा को अवरुद्ध करेगा
    • आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएगा
    • काम के तौर तरीकों से आपको परिचित कराएगा
    • आपको महत्वपूर्ण संसाधनों और उपयोगी व्यक्तियों से परिचित कराएगा

  2. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    2

    अकादमिक मेंटर खोजना: इस प्रकार की मेंटरिंग में किसी ऐसे व्यक्ति के साथ आमने सामने के सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिसे उस विषय का वृहद ज्ञान होता है, जो आप अभी पढ़ रहे हों, जिसके पास आपकी मेंटरशिप करने के लिए समय उपलब्ध हो और जिसे आपकी अकादमिक उपलब्धियों में रुचि हो। ये हो सकते हैं:

    • प्रोफेसर, प्रशिक्षक तथा अन्य फ़ैकल्टी
    • पुराने और अधिक अनुभवी छात्र
    • भाई बहन या अन्य परिजन

  3. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    3

    खेल और मनोरंजनात्मक मेंटर खोजना: उन मेंटर्स के संबंध में सोचिए जो उन खेलों में माहिर हों जिनमें आप स्वयं का विकास करना चाहते हैं। खेलों के मेंटर के बारे में विचार करते समय जहां मेंटर का शरीर बलिष्ठ होना आवश्यक है, वहीं उनसे संबंध का मानवीय पक्ष भी ध्यान में रखना होगा। सौकर का बढ़िया मेंटर, सौकर का अच्छा खिलाड़ी तो होगा ही, उसे बुद्धिमान भी होना चाहिए और सम्पूर्ण मनुष्य भी। वे हो सकते हैं:

    • कोच और उनके सहायक
    • आपकी टीम के और अन्य टीमों के अनुभवी खिलाड़ी
    • पेशेवर और भूतपूर्व खिलाड़ी
    • प्रशिक्षक

  4. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    4

    व्यापार क्षेत्र में मेंटर खोजना: व्यापार और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों के मेंटर आम तौर पर वे लोग होते हैं जो उस क्षेत्र में सफल रहे हों जिसमें आप जाना चाहते हैं, तथा जो आपको उस कार्य की कुछ तरकीबें बता सकें। यह तो शेयर व्यापार से गिटार तक कुछ भी हो सकता है। सोचिए कि कौन वह काम आपसे बेहतर कर सकता है, जो आप करना चाहते हैं। इनके संबंध में विचार करिए:

    • सहकर्मी और परिचित व्यापारी
    • अभी का पर्यवेक्षक नहीं अपितु, पुराना बॉस
    • प्रख्यात कर्मचारी

  5. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    5

    व्यक्तिगत मेंटर खोजना: जिसे आप व्यक्तिगत रूप से पसंद करते हों उसके साथ संबंध विकसित कर लीजिये, इसलिए नहीं कि वे करते क्या हैं, बल्कि इसलिए कि वे कौन हैं और कैसे सब कुछ करते हैं। उन लोगों के बारे में सोचिए, जिनके जैसा आप, बिना किसी कारण के, बनना चाहते हैं। व्यक्तिगत मेंटर हो सकता है:

    • पड़ोसी
    • आपका प्रिय वेटर
    • आपका पसंदीदा स्टाइल आइकॉन
    • कोई ऐसा, जिसके साथ आप योग साधना के लिए जाते हों
    • संगीत सामग्री की दुकान में काम करने वाली महिला या पुरुष
    • आप जिस सामाजिक संस्था के सदस्य हैं, उसका कोई सदस्य

  6. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    6

    सम्प्रेषण के विभिन्न तरीकों के संबंध में सोचिए: जहां मेंटर आपका कोई पसंदीदा पड़ोसी या कक्षा का मित्र हो सकता है, वहीं वह ऐसा भी हो सकता है, जिससे आप कभी मिले ही न हों। राइनर मारिया रीलके की मशहूर पुस्तक “लेटर्स टु यंग पोयट” में मशहूर कवि (रीलके) और एक ऐसे नौजवान शिक्षु लेखक के पत्रव्यवहार की चर्चा है जिसने उन्हें कुछ कवितायें भेजी थीं और उनकी राय मांगी थी। ये हो सकते हैं:

    • वे सफल व्यक्ति जिनके बारे में आपने पढ़ा हो और आपको लगा हो कि उनसे आपका कुछ संबंध है
    • वे व्यक्ति, जिनकी इंटरनेट पर उपस्थिती काफी रहती है
    • कोई भी, जो कि मेंटर के साँचे में ठीक बैठ सकता है, मगर जिसे आप व्यक्तिगत रूप से जानते नहीं हैं।

  1. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    1

    निर्णय कीजिये कि आप मेंटर को क्या भूमिका देना चाहेंगे: आपको उस विषय में जो भी समस्याएं तथा विशिष्ट अपेक्षाएं हों उनको लिख डालिए। निम्न प्रश्नों के उत्तर से यह काम आसान हो जाएगा:

    • आप क्या सीखना चाहेंगे
    • आपकी अपने मेंटर से क्या अपेक्षाएँ हैं?
    • मेंटरशिप “लगेगी” कैसी?
    • आप कितनी जल्दी जल्दी मिलना चाहेंगे? और कहाँ?

  2. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    2

    संभावनाओं की सूची बना डालिए: अपने व्यक्तिगत मानदंडों और सम्बन्धों की इच्छा के अनुसार, संभाव्य मेंटर्स की सूची बना डालिए। सबसे प्रिय पात्र को, सबसे ऊपर रखते हुये, अपने विकल्पों को क्रम दीजिये।

    • ”सम्पूर्ण पैकेज” को देखिये। यदि आप किसी की व्यापारिक बुद्धि की तो प्रशंसा करते हैं परंतु व्यक्ति के तौर पर उसको बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं, तब वह अच्छा मेंटर नहीं हो सकता है।
    • लक्ष्य ऊंचा रखिए। धनी और मशहूर लोगों के व्यक्तिगत सहायक होते हैं जो कि उनसे सीखते हैं और उन सम्बन्धों के आधार पर स्वयं के संपर्क विकसित करते हैं। तब आप ऐसा क्यों नहीं करते हैं? यदि डोनाल्ड ट्रम्प आपके आदर्श व्यापारिक मेंटर हों तो अपनी सूची में उन्हें सबसे ऊपर रखिए। उनके कार्यालय में पत्र लिखिए और उनसे मिलने के लिए प्रयास करिए या उनके यहाँ “अप्रेंटिस” बनने के लिए आवेदन करिए।
    • पता करिए कि क्या आपकी कंपनी या स्कूल में कोई औपचारिक मेंटरिंग का कार्यक्रम चल रहा है, जहां से वे आपके लिए एक मेंटर का इंतज़ाम कर सकते हों। यदि ऐसा हो, तब यह देखिए कि क्या इससे आपके उद्देश्य की पूर्ति होती है, और तब इसमें भर्ती हो जाइए।

  3. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    3

    सोचिए कि आप क्या कहेंगे: बिना अपनी बात का मतलब समझाये, किसी प्रोफेसर के पास जा कर यह कहना कि, “मैं सोच रहा था: क्या आप मेरे मेंटर बनेंगे?” उनको डरा सकता है। किसी के लिए भी, यह महत्वपूर्ण भूमिका और ज़िम्मेदारी है, जबकि वास्तव में आप केवल यह कहना चाहते थे कि, “क्या कभी कभी हम कॉफी पीने के लिए मिल सकते हैं और भौतिकी पर कुछ बातें कर सकते हैं?” स्पष्ट बात करिए और बताइये कि आप चाहते क्या हैं।

    • ’मेंटर’ शब्द का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर, क्रिया की तरह करिए। आपके संभाव्य मेंटर के लिए, यह सुनने के स्थान पर कि, “मैं आपको मेंटर की तरह चाहता हूँ। मूझे अपनी बिक्री बढ़ानी है। मदद करिए।“ यह सुनना अधिक अच्छा होगा कि,”अगली त्रैमासिक की बिक्री बढ़ाने के लिए मुझे मेंटरिंग की आवश्यकता लग रही है। और रघु भाई, आपके पास तो कुछ जादू है। क्या हम कॉफी पीते हुये, कभी कभार इस बारे में बातें कर सकते हैं?”
    • सुनिश्चित करिए कि आप किसी को गलत दिखावा न कर दें। यदि वह विक्रेता जिससे आप पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं, विपरीत सेक्स की है तब तो इस प्रकार की बात से लगेगा कि आप डेट के लिए पूछ रहे हैं। यदि आप इसको, वैसा नहीं लगने देना चाहते, तब इसको कार्यालय या कैम्पस में ही सीमित रखिए।

  4. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    4

    संभाव्य मेंटर्स तक पहुंचना शुरू कर दीजिये: अपनी सूची में ऊपर से शुरू करिए और नीचे की ओर तब तक बढ़िए, जब तक कि कोई वांछित संबंध के लिए तैयार न हो जाये।

    • यदि आपको पहली बार में कोई नहीं मिलता है, तब भी चिंता मत करिए। हो सकता है कि इसका आपसे व्यक्तिगत तौर पर कुछ लेना देना नहीं हो, अपितु उस व्यक्ति की समय सारिणी के कारण या किसी और वजह से हो। फिर से शुरुआत करिए और ऐसे संभाव्य मेंटर्स के संबंध में विचार करिए जिनके पास अधिक समय उपलब्ध हो और जो आपके साथ काम करने के लिए अधिक इच्छुक भी हों।

  5. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    5

    मिलने की योजना बनाइये: जब एक बार आप किसी को तैयार कर लें तब इस संबंध को लटकता हुआ मत छोड़ दीजिये। मिलने की ठोस योजना बनाइये और आवश्यक हो तो अभ्यास करके अपना गोल्फ का खेल सुधारिए या गणित का गृहकार्य, दिल लगा कर समय पर पूरा कर लीजिये।

    • यदि पहली मीटिंग ठीक हो जाती है, तब अगली मीटिंगों के लिए योजना बनाइये। शायद आप इस बिन्दु पर पूछना चाहेंगे, “आपको कोई आपत्ति तो नहीं होगी, यदि हम नियमित रूप से मिलें?”

  1. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    1

    एक समय सारिणी बनाइये और उसी पर टिके रहिए: चाहे मेंटरशिप अधिकतर ई मेल या ऑनलाइन ही क्यों न हो, यदि पहले से बनाए गए सम्बन्धों के ढांचे में फिट न हो तब, अपने मेंटर पर सलाह मांगने के लिए, अंतिम क्षण पर, सवालों की झड़ी मत लगा दीजिये।

    • यदि संबंध प्राकृतिक समापन पर पहुँच जाएँ तो उनको समाप्त हो जाने देने में कोई हानि नहीं है। यदि आपको विश्वास है कि आप मेंटर से जो भी कौशल सीखने की आशा कर रहे थे, वह आपने सीख लिया है, तथा बिना कॉफी वाली मुलाकातों के भी आप उसे कुशलता से कर सकते हैं, तब बता दीजिये।

  2. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    2

    संबंध को दोनों के लिए लाभकर बनाइये: सोचिए कि आप अपने मेंटर को बदले में क्या दे सकते हैं। यदि आप अपनी लघु कथाओं के संदर्भ में अपने प्रोफ़ेसर से निःशुल्क सलाहें प्राप्त कर रहे हैं तब उनसे पूछिये कि क्या उन्हें शोध अथवा तकनीकी क्षेत्र में अपने कार्यालय के लिए किसी सहायता की आवश्यकता है। नए राउटर को लगा देना आभार व्यक्त करने की एक उत्तम विधि हो सकती है।

    • जब आप अपने व्यवसाय में प्रगति करते हैं तब यह याद रखिए कि किसने और कैसे आपको वहाँ तक पहुंचाया है। जब सुअवसर आए तब अपने मेंटरों को, जिन्होंने यहाँ तक पहुँचने में आपकी सहायता की है, भूल मत जाइयेगा।

  3. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    3

    अपना आभार व्यक्त करिए: अपने मेंटर को पत्र भेज कर अपनी प्रगति से अवगत कराते रहिए और उनके विशिष्ट योगदान देने के लिए उनको धन्यवाद देने की याद रखिए। इससे मेंटर को लगेगा कि वह उपयोगी था, उसकी आवश्यकता थी और उसे अपने कौशल में महारत हासिल है।

    • स्पष्ट रहिए। केवल इतना कहना कि, “धन्यवाद, आपने बहुत सहायता की!” उतना आश्वस्त करने वाला नहीं है जितना, “मैंने तो इस बिक्री में बाज़ी मार ली और यह सब तो बस केवल आपकी बताई हुई शुरू करने की तरकीबों के कारण ही संभव हो पाया। धन्यवाद!”
    • कृतज्ञता प्रकट करने के लिए छोटा सा, धन्यवाद स्वरूप, प्रतीक उपहार भी दिया जा सकता है। छोटी सी पुस्तक, मिठाई का डिब्बा, या कभी कभार भोज, उचित भेंट हो सकते हैं।

  4. मेंटर का क्या काम होता है? - mentar ka kya kaam hota hai?

    4

    अपने और अपने मेंटर के बीच संबंध पूरी तरह से केवल प्रोफेशनल ही रखिए: मेंटर के साथ भावनात्मक संबंध शायद मेंटरिंग प्रक्रिया के हित में नहीं होंगे, विशेषकर तब, जब आप दोनों साथ ही काम कर रहे हों। कैज़ुअल इंटरेक्शन स्वीकार्य है और इससे आपके प्रोफेशनल संबंधों को भी फायदा हो सकता है, लेकिन आपका मेंटर कोई आपका बेस्ट फ्रेंड नहीं है, इसलिए पर्सनल टॉपिक्स पर बात करने से बचें जो विशेष रूप से संजीदा या सेंसिटिव हों।

    • उदाहरण के लिए, उनकी प्रोफेशनल बैकग्राउंड के बारे में जानने के अलावा, आपको अपनी मीटिंग के अंत में उनके इंट्रेस्ट के बारे में पूछने में समय लग सकता है। एक कॉमन इंट्रेस्ट से जुड़ना आपके मेंटर के साथ अधिक से अधिक संबंध स्थापित करने का एक तरीका हो सकता है, लेकिन फिर भी यदि आप कॉमन इंट्रेस्ट्स को खोजने में असमर्थ हैं, तो उनसे कैजुअली पूछना आपके बीच एक मजबूत बंधन स्थापित कर सकता है, बिना किसी पर्सनल लाइन को क्रॉस किये।[१]

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८,७३८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?

मेंटर का क्या कार्य होता है?

आमतौर पर मेंटर एक स्वैच्छिक सलाहकार या शिक्षक होता है जो आपको आपके काम, स्कूल या जीवन के अन्य क्षेत्रों में राह दिखाता है। कभी कभी मेंटरशिप एक औपचारिक सुनियोजित संबंध के रूप में एक व्यावसायिक और एक नौसिखिये के बीच होती है, और कभी कभी बहुत ही अनौपचारिक होती है जैसे की रोल मॉडल के साथ दोस्ती।

क्रिकेट में mentor का मतलब क्या होता है?

Cricket की फील्ड में Mentor शब्द का मतलब 'सलाहकार' ही होता हैं।

क्रिकेट टीम में मेंटर की क्या भूमिका होती है?

मेंटर होता क्या है? खिलाड़ियों को मदद करने के लिए मेंटर की नियुक्ति होती है। ये ऐसा पूर्व खिलाड़ी होता है जो अपने अनुभव और एक्सपर्टीज से उन खिलाड़ियों के खेल को बेहतर बनाने में मदद करता है। मैच जीतने के लिए मेंटर खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर टैक्टिक्स भी बनाता है।