मारीआन से आप क्या समझते हैं? - maareeaan se aap kya samajhate hain?

1 नेपोलियन बोनापार्ट कौन था ?

उत्तर - नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस का महान सेनानायक था जिसके नेतृत्व में फ्रांस ने अनेक विजय प्राप्त की बाद में उसे फ्रांस का पहला सम्राट घोषित किया गया । उसके द्वारा उदारवादी शासन व्यस्था के लिए बनाई गई आचार संहिता प्रसिद्ध है ।

2 ज्युसेपी मेति्सनी कौन था ?

उत्तर - ज्युसेपी मेति्सनी इटली का महान क्रांतिकारी था ।

3 ज्युसेपी मेति्सनी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

उत्तर - ज्युसेपी मेति्सनी का जन्म 1807 ई० में जेनोआ में हुआ था ।

4 'यंग इटली' क्या था ? इसकी स्थापना किसने की ?

उत्तर - यंग इटली एक गुप्त क्रांतिकारी संगठन था । इसकी स्थापना 1830 ई० के दशक में ज्युसेपी मेति्सनी ने एकीकृत इटली के विचारों को प्रसारित करने के लिए किया था ?

5 जर्मन पंचांग को कब और किसने बनाया था ?

उत्तर - जर्मन पंचांग या तिथिक्रम का मुख्य पृष्ठ 1798 ई० में पत्रकार एंड्रियास रेबमान ने बनाया था ।

6 कार्टर प्रणाली से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - कार्टर प्रणाली , विभिन्न राष्ट्रों के बीच होने वाला समझौता था जिसका उद्देश्य पारस्परिक आर्थिक हितों की रक्षा करना एवं उन्हें प्रोत्साहन देना था ।

7 ' दि स्पीरिट ऑफ लॉ ' नामक पुस्तक का लेखक कौन था ?

उत्तर - ' दि स्पीरिट ऑफ लॉ ' नामक पुस्तक का लेखक मांटेस्क्यू था ।

8 बैंक ऑफ फ्रांस की स्थापना किसने की ? 

उत्तर - बैंक ऑफ फ्रांस की स्थापना नेपोलियन बोनापार्ट ने किया था ।

9 " लोगों को अपनी आजादी मुट्ठी में कर लेनी चाहिए " यह किसका कथन है ?

उत्तर - यह कथन एंड्रियास रेबमान का है ।

10 निरंकुशवाद से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता । ऐसी राजशाही सरकारों को निरंकुश सरकार कहा जाता है । ये अत्यंत केंद्रीकृत , सैन्य बल पर आधारित और दमनकारी होती हैं ।

11 वियना सम्मेलन की मेजबानी किसने की ?

उत्तर - ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटेरनिख ने |

12 कल्पनादर्श (यूटोपिया) क्या है ?

उत्तर - एक ऐसे आदर्श समाज की कल्पना जिसका सकार होना लगभग असंभव होता है ।

13 राष्ट्र क्या है ?

उत्तर - अन्सर्ट रेनन के अनुसार , राष्ट्र समान भाषा , नस्ल , धर्म या क्षेत्र से बनता है । एक राष्ट्र  लंबे प्रयासों , त्याग और निष्ठा का चरम बिंदु होता है ।

14 जनमत संग्रह से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - एक प्रत्यक्ष मतदान जिसके जरिए एक क्षेत्र के सभी लोगों से एक प्रस्ताव को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए पूछा जाता है।

15 राष्ट्र-राज्य क्या है ?

उत्तर - राष्ट्र-राज्य में एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र उन लोगों का गृह क्षेत्र बन जाता है, जो सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, भाषायी तथा धार्मिक आधार पर एक समुदाय के रूप में एकजुट होते हैं, तथा राजनैतिक आधार पर प्रशासित होते हैं।

16 राष्ट्रवाद से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - राष्ट्रवाद उन्हीं लोगों को भाता है, जो अपने लिए एक स्थायी महत्त्वपूर्ण स्थान की बदलते हुए समाज में बनाने की इच्छा रखते हैं।

17 उदारवाद से आपका क्या तात्पर्य है ?

उत्तर - उदारवाद शब्द लैटीन भाषा के 'Liber' शब्द से निकला है जिसका अर्थ है। 'आजाद' । इस प्रकार उदारवाद का अर्थ हुआ, व्यक्ति के लिए आजादी, कानून के समक्ष सबकी बराबरी, निरंकुश शाासक और पादरी वर्ग के विशेषाधिकारों की समाप्ति तथा संविधान तथा संसदीय प्रतिनिधि सरकार की स्थापना।

18 रूढ़िवादी कौन थे ?

उत्तर - उदारवादियों के विपरीत रूढ़िवादी वे लोग थे जो यह मानते थे कि राज्य और समाज की स्थापित पारंपरिक संस्थाएँ, जैसे राजतन्त्र, चर्च, सामाजिक ऊँच-नीच, सम्पत्ति और परिवार को बनाए रखना चाहिए।

19 जॉलवेराइन नामक शुल्क संघ क्या था और इसकी स्थापना क्यों की गई?

उत्तर - जॉलवेराइन नामक शुल्क संघ की स्थापना प्रशिया के अनुरोध पर 1834 ई० को हुई जिसमें लगभग सभी जर्मन राज्य शामिल हुए। इस संघ ने बहुत से शुल्क अवरोधों को समाप्त कर दिया और मुद्राओं की संख्या 30 से घटाकर 2 कर दी।

20 मताधिकार किसे कहते हैं ?

उत्तर - वोट देने के अधिकार को मताधिकार कहा जाता है।

21 “जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी-जुकाम हो जाता है।यह  कथन किसका है?

उत्तर - मैटरनिख।

22 'नारीवाद' से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर - 'नारीवाद' एक ऐसा दर्शन है जो स्त्री-पुरुष की सामाजिक, आर्थिक राजनितिक समानता के सिद्धांत पर आधारित है। इस दर्शन का उदय 18 वीं सदी में जर्मनी में हुआ जहाँ महिलाओं को एक लंबे समय से राजनीतिक अधिकारों से वंचित रखा गया था।

23 विचारधारा से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - एक खास प्रकार की सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि को इंगित करने वाले विचारों का समूह विचारधारा कहलाता है।

24 नृजातीय से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - एक साझा नस्ली, जनजातीय या सांस्कृतिक उद्गम अथवा पृष्ठभूमि जिसे कोई समुदाय अपनी पहचान मानता है।

25 जर्मनी के एकीकरण के मुख्य निर्माता कौन-कौन थे ?

उत्तर - (क) प्रशिया का शासक विलियम प्रथम।

(ख) प्रशिया का चांसलर बिस्मार्क ।

26 इटली के एकीकरण के मुख्य कर्णधार कौन-कौन थे ?

उत्तर - (क) इटली के मेजिनी, कावूर और गैरीबाल्डी जैसे महान क्रांतिकारी और विचारक।

(ख) सानिया का शासक विक्टर इमेनुयल द्वितीय।

27 ‘रूपक' से आपका क्या तात्पर्य है ?

उत्तर - जब किसी अमूर्त विचार (जैसे- स्वतन्त्रता, मुक्ति, ईष्र्या, लालच आदि) को किसी व्यक्ति या किसी चीज द्वारा इंगित किया जाता है तो उसे रूपक कहा जाता है।

28 जर्मेनिया से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - जैसे फ्रांस में मेरियन एक नारी-रूपक था जिसे स्वतंत्रता और गणतंत्र का राष्ट्रीय प्रतीक माना जाता था उसी प्रकार जर्मेनिया भी एक नारी-रूपक था जिसे जर्मनी में राष्ट्र का प्रतीक माना जाता था ।  जर्मेनिया बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहनती है क्योंकि जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक माना जाता है।

29 मारीआन से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - मारीआन एक नारी-रूपक है जिसे फ्रांस में स्वतन्त्रता और गणतन्त्र का प्रतीक माना गया है। मारीआन की प्रतिमाएँ सार्वजनिक चौराहों पर लगाई गईं ताकि जनता को राष्ट्रीय प्रतीक की याद आती रहे।

30 काउंट कैमिलो दे कावूर कौन था ?

उत्तर - काउंट कैमिलो दे कावूर इटली के सानिया-पीडमॉण्ट राज्य का मंत्री प्रमुख था। उसने इटली के प्रदेशों को स्वीकृत करने वाले आन्दोलन का नेतृत्व किया।

31 फ्रांस की क्रांति की मुख्य देन क्या है ?

उत्तर - फ्रांस की क्रांति (1789-1815) के द्वारा प्रभुसत्ता राजतंत्र से निकल कर फ्रांसीसी नागरिकों के हाथ में आ गई । इस क्रांति ने यह घोषणा की कि अब लोगों द्वारा राष्ट्र का गठन होगा और वे ही उसकी नीतियाँ तय करेंगे।

32  1815 की वियना संधि के क्या उद्देश्य थे ?

उत्तर - 1815 की वियना संधि के उद्देश्य-

(i) नेपोलियाई युद्धों के दौरान हुए बदलावों को खत्म करना।

(ii) बूबू वंश को सत्ता में पुनः बहाल करना।

33. 1830 की क्रांति का फ्रांस पर क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर - 1830 की क्रांति के परिणामस्वरूप बूबू राजा जिन्हें 1815 के बाद हुई रूढ़िवादी प्रतिक्रिया के दौरान सत्ता पर बहाल किया गया था, उन्हें क्रांतिकारियों ने उखाड़ फेंका। उनके स्थान पर अब संवैधानिक राजतन्त्र स्थापित हुए। फ्रांस में सत्ता लुई। फिलिप को सौंपी गई।

34  1848 की क्रांति का फ्रांस पर क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर - 1848 की क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस के शासक लुई फिलिप को गद्दी छोड़नी पड़ी और वहाँ एक गणतन्त्र की घोषणा की गई जो सभी पुरुषों के सार्विक मताधिकार पर आधारित था।

35 बिस्मार्क का परिचय दें। उसकी जर्मनी के एकीकरण में क्या भूमिका थी?

उत्तर - बिस्मार्क जर्मनी का एक महान नेता था।

बिस्मार्क ने जर्मनी के एकीकरण के लिए बहुत अधिक प्रयत्न किए। एकीकरण के लिए उसके द्वारा अपनाई गई नीति रक्त और लौह' की नीति के नाम से इतिहास में प्रसिद्ध है।

36 रुसो का परिचय दें और बताएँ कि फ्रांस की क्रांति में उसकी क्या भूमिका थी?

उत्तर - रुसो एक महान विचारक था। रुसो का प्रभाव फ्रांस की जनता पर अन्य लेखकों तथा विचारकों की तुलना में सबसे अधिक पड़ा । उसकी पुस्तक 'सामाजिक समझौता' द्वारा लोगों की क्रांति के लिए प्रेरित करने वाले विचार मिले। उसने लोगों के सामने ऐसे समाज की स्थापना का विचार रखा जिसमें उन्हें स्वतंत्रता, समानता और न्याय की प्राप्ति की आशा थी। उसके इन नवीन विचारों ने क्रांतिकारी विस्फोट को जन्म दिया।

मारिआन क्या है?

फ्रांस और जर्मनी के कलाकारों द्वारा स्वतंत्रता, न्याय तथा विचारों को प्रकट करने के लिए नारी रूपक का प्रयोग किया गया। फ्रांस में इसी नारी रूपक को मारीआन नाम दिया गया और जर्मनी में जर्मेनिया नाम दिया गया। मारीआन- इसने जन राष्ट्रीय के विचारों को रेखांकित किया।

मारीआन और जर्मेनिया कौन थी उनके चित्रित करने का क्या उद्देश्य था?

Solution : मारीआन और जेर्मेनिया दो नारियों के चित्र हैं। उन्हें राष्ट्रों के रूप में चित्रित किया गया है। <br> फ़्रांसिसी कलाकारों ने फ़्रांसिसी क्रांति के दौरान स्वतंत्रता, न्याय, और गणतंत्र जैसे विचारों को व्यक्त करने के लिए नारी रूपकों का प्रयोग किया फ्रांसिस कलाकरों ने नारी रूपकों का आविष्कार वीं सदी में किया था

जर्मेनिया व मारीआन का संबंध किससे है इसका क्या महत्व है?

मारीआन फ्रांसीसी गणराज्य का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक है। वास्तव में अठारहवीं तथा उन्नीसवीं सदी में कलाकारों ने राष्ट्रों को मानवीय रूप प्रदान किया और उनकी अभिव्यक्ति एक साधारण नारी के रूप में की। फ्रांस ने 1850 में एक डाक टिकट पर मारीआन की तस्वीर छापी।

मारीआन की प्रतिमा सार्वजनिक चौक पर क्यों लगाई गई?

मारीआन की प्रतिमा को स्वतंत्रता, एकता और इंसाफ का प्रतीक माना गया है। इसलिए मारीआन की प्रतिमाएं फ्रांस के सार्वजनिक चौकों पर लगाई गई, ताकि जनता को एकता के राष्ट्रीय प्रतीक की याद आती रहे। मारीआन की छवि सिक्कों और डाक टिकटों पर अंकित की गई