महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से क्या मांगने आए थे? - maharshi vishvaamitr raaja dasharath se kya maangane aae the?

विश्वामित्र ने दशरथ से मांगे राम-लक्ष्मण

Publish Date: Thu, 07 Feb 2013 06:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Feb 2013 06:38 PM (IST)

हरदोई, जागरण प्रतिनिधि : विश्वामित्र ने अयोध्या नरेश दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांग लिया। कारण यह कि उनके यज्ञ कार्य में दुष्टजन व्यवधान पैदा करते थे। रामकथा के इस मार्मिक प्रसंग का मंचन गुरुवार को श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के निर्देशक कन्हैया लाल दत्तात्रेय की देखरेख में कलाकारों ने किया।

कथानक के अनुसार ताड़का, सुबाहु और मारीच के आतंक से विश्वामित्र के अलावा जंगल में वास करने वाले अन्य संत जन भी परेशान थे। वह नियमित यज्ञ कार्य भी नहीं कर पा रहे थे। दुष्ट प्रकृति का सुबाहु यज्ञ स्थल पर मरे प्राणियों की हड्डी बिखेर देता। इससे परेशान होकर विश्वामित्र ने विचार किया और निर्णय लिया कि यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या नरेश से राम और लक्ष्मण को मांग लें।

इसके बाद वह अयोध्या पहुंच गए। अयोध्या में उनका स्वागत राजा दशरथ ने किया। इसके बाद अयोध्या आने का कारण पूछा। तब उन्होंने उनसे राम और लक्ष्मण को मांग लिया। शुरू में तो राजा दशरथ पुत्र देने से इन्कार कर देते हैं कहते हैं कि आप चाहें तो मेरी सेना ले लें या उन राक्षसों का वध करने के लिए मैं चलूंगा । मोह के कारण राजा दशरथ राम लक्ष्मण को नहीं दे रहे थे। वह असमंजस में डूब गए।

गुरु वशिष्ट की सलाह पर महाराज दशरथ ने विश्वामित्र को राम और लक्ष्मण को सौंप दिया। विश्वामित्र अयोध्या से राम-लक्ष्मण को लेकर अपने आश्रम वापस लौट आये। जब राम-लक्ष्मण विश्वामित्र की कुटिया की ओर जाते हैं उन्हें मार्ग में ताड़का नाम की राक्षसी मिलती है। भगवान उसको एक ही बाण से मार देते हैं। आश्रम में रहकर राम और लक्ष्मण विश्वामित्र के यज्ञ स्थल की रक्षा करने लगे। यज्ञ के समय पर मारीच को वाण मारकर लंका भेज देते हैं और सुबाहू का वध कर देते हैं। इससे जंगल में रहने वाले अन्य साधु-संतों ने अपने को सुरक्षित महसूस किया। इस मौके पर राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित बाले, वियोग चंद्र मिश्रा, संत कुमार सिंह और राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

विश्वामित्र ने राजा दशरथ से क्या मांगा?

हरदोई, जागरण प्रतिनिधि : विश्वामित्र ने अयोध्या नरेश दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांग लिया। कारण यह कि उनके यज्ञ कार्य में दुष्टजन व्यवधान पैदा करते थे।

महर्षि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से क्या माँगा और क्यों?

महर्षि के स्वागत सत्कार के बाद राजा दशरथ ने कहा कि मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूँ। आपके आदेश का पूरी तरह पालन होगा। यह सुन विश्वामित्र ने अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम को माँगा, यह सुनकर राजा दशरथ काफ़ी उदास हो गए।

राजा दशरथ ने महर्षि विश्वामित्र से क्या आग्रह किया?

राजा दशरथ ने वशिष्ठ मुनि की बात स्वीकार कर ली। लेकिन वे राम को अकेले नहीं भेजना चाहते थे। उन्होंने विश्वामित्र से आग्रह किया कि आप राम के साथ लक्ष्मण को भी अपने साथ ले जाएँ।

ऋषि विश्वामित्र राम को माँगने राजा दशरथ के पास क्यों आए?

उत्तर - महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास राजकुमार राम को मांगने आए थे क्योंकि दो राक्षस उनके यज्ञ में बाधा डाल रहे थे । प्रश्न-6 महर्षि विश्वामित्र जो यज्ञ कर रहे थे वह कितने दिन का था? उत्तर - महर्षि विश्वामित्र जो यज्ञ कर रहे थे वह दस दिन का था ।