महिलाओं को लहसुन खाने से क्या होता है? - mahilaon ko lahasun khaane se kya hota hai?

महिलाओं को लहसुन खाने से क्या होता है? - mahilaon ko lahasun khaane se kya hota hai?

लहसुन का प्रयोग ना केवल सब्जी के रूप में किया जाता है बल्कि शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी लहसुन का सेवन करते हैं। इसकी कलियां बेहद ही पौष्टिक और गुणकारी होती हैं। इसके अंदर जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन बी 6 आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। हम बात कर रहे हैं महिलाओं के लिए लहसुन के उपयोग की। बता दें कि यदि महिलाएं लहसुन का सेवन करती है तो उन्हें कई फायदे हो सकते हैं। आज का हमारा लेख उन्हीं फायदों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लहसुन का सेवन यदि महिलाएं करें तो उन्हें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

महिलाओं को लहसुन खाने से क्या होता है? - mahilaon ko lahasun khaane se kya hota hai?

1 - प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए उपयोगी

सर्दियों में ज्यादातर महिलाएं सर्दी की समस्या के साथ-साथ खांसी और बुखार से भी परेशान रहती हैं ऐसे में लहसुन इस समस्या को दूर करने में उपयोगी है। बता दें कि लहसुन से ना केवल महिलाओं की प्रतिरक्षा शक्ति मजबूत हो सकती है बल्कि वायरल संक्रमण को दूर करने में उपयोगी हैं। जब महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है तो वे जल्दी किसी वायरल संक्रमण के संपर्क में आ जाती हैं ऐसे में नियमित रूप से लहसुन का सेवन महिलाओं के बेहद काम आ सकता है। 

इसे भी पढ़ें - लहसुन के पत्ते के फायदे: घर में लगाएं लहसुन का पौधा और इस्तेमाल करें इसके पत्ते, शरीर को मिलेंगे ये 8 फायदे

2 - यौन स्वास्थ्य हो बेहतर

महिलाओं को यौन स्वास्थाय को बेहतर बनाने के लिए लहसुन का सेवन कर सकती हैं। बता दें कि लहसुन में Aphrodisiac गुण मौजूद होते हैं जो पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी यौन इच्‍छा को बढ़ाने में सहायक हैं। इसके अलावा महिलाएं शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में लहसुन का सेवन कर सकती हैं।

3 - वजन कम करने में उपयोगी

आज के समय में हर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसे में बता दें कि नियमित रूप से कच्‍चे लहसुन का सेवन आपकी इस समस्या को दूर रख सकता है। बता दें कि कच्‍चे लहसुन में थर्मोजेनिक पदार्थ पाए जाते हैं जो ने केवल शरीर में गर्मी पैदा कर सकते हैं बल्कि कच्‍चे लहसुन के सेवन से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है। इससे भी वजन को कम करने में सहायता मिलती है।

महिलाओं को लहसुन खाने से क्या होता है? - mahilaon ko lahasun khaane se kya hota hai?

4 - त्वचा के लिए उपयोगी 

महिलाएं त्‍वचा के संक्रमण से बचाव के लिए लहसुन का सेवन कर सकती हैं। बता दें कि लहसुन में एलिसिन सल्फर मौजूद होता है जो हानिकारक जीवाणुओं को दूर करने में उपयोगी है। लहसुन के सेवन के अलावा महिलाएं लहसुन के पेस्‍ट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यदि त्वचा पर किसी भी प्रकार की चोट या घाव हो गया है तो उसे दूर करने में और बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में लहसुन का पेस्ट आपके काम आ सकता है। 

इसे भी पढ़ें - जब शरीर में होंं ये 5 समस्याएं तो नहीं खाना चाहिए लहसुन, बढ़ सकती है आपकी परेशानी

5 - रक्चचाप में उपयोगी

लहसुन के सेवन से महिलाएं उच्‍च रक्‍तचाप की समस्या को दूर कर सकती हैं। बता दें कि इसके लिए महिलाओं को नियमित रूप से एक लहसुन की एक कली का सेवन करना होगा। ऐसा करने से उच्‍च रक्‍तचाप की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए लहसुन से निम्न रक्तचाप की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। 

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि महिलाओं के लिए लहसुन बेहद असरकारी और गुणकारी है। ऐसे में महिलाएं अपनी डाइट में लहसुन को जोड़ सकती हैं। लेकिन यदि महिलाएं कोई गंभीर समस्या से ग्रस्त हैं या कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रही हैं तो अपनी डाइट में लहसुन को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

औरत को लहसुन खिलाने से क्या होता है?

महिलाओं को यौन स्वास्थाय को बेहतर बनाने के लिए लहसुन का सेवन कर सकती हैं। बता दें कि लहसुन में Aphrodisiac गुण मौजूद होते हैं जो पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी यौन इच्‍छा को बढ़ाने में सहायक हैं। इसके अलावा महिलाएं शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में लहसुन का सेवन कर सकती हैं।

रात को सोते समय लहसुन खाने से क्या होता है?

रात में लहसुन खाने के मिलेंगे ये फायदे – कोलेस्ट्रॉल(cholesterol) को कंट्रोल रखने के लिए भी रात के समय लहसुन खाया जाता है. – वजन कम करने में भी यह काफी उपयोगी होता है. – जिन लोगों सर्दी जुकाम और बुखार है तो वह इसका उपयोग कर सकते हैं. – हड्डियों के विकास के लिए भी यह काफी फायदेमंद है.

लहसुन कितने दिनों तक खाना चाहिए?

एक दिन में हमें कच्चे लहसुन की 4 ग्राम यानी एक से दो कलियां ही खानी चाहिए. वहीं, सब्जी में भी 5-7 कलियां ही डालनी चाहिए. कई लोग बहुत ज्यादा लहसुन डाल देते हैं, जिससे मुंह में काफी बदबू आती है. लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं.

लहसुन कब नहीं खाना चाहिए?

यदि पुरुष लहसुन को सेंक या भूनकर (Roasted Garlic) खाएं, तो इससे उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई नहीं होता है. कई तरह की हार्ट संबंधित समस्याओं के होने के खतरे से बचे रह सकते हैं. धमनियां साफ होती हैं, ब्लड क्लॉट नहीं होता है. जिन पुरुषों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें भी लहसुन को भूनकर खाना चाहिए.