क्या आप जानते हैं, कि आपका लिवर ठीक से काम कर रहा है या नहीं ? कहीं आपका लिवर खराब तो नहीं हो रहा ? इन बातों के प्रति आपको सचेत रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप इनसे बचना चाहते हैं, तो जानिए कि आपका लीवर ठीक से कार्य कर रहा है या नहीं। Show
यह जानने के लिए, कि आपको लिवर संबंधी कोई समस्या तो नहीं है, आपको शरीर की प्रतिक्रियाओं पर विशेष रूप से नजर रखना होगा और उनमें होने वाले बदलाव एवं लक्षणों को गंभीरता से लेना होगा। 1 कुछ लोगों को लिवर में सूजन आ जाती है, जिससे पेट का आकार बढ़ जाता है। ऐसे में इसे मोटापा समझने की गलती करना आपको परेशानी में डाल सकता है। अगर आपको उस स्थान पर समय-समय पर दर्द हो रहा हो, तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं। 2 अत्यधिक थकान होना, त्वचा का रूखा होना और आंखों के आसपास काले घेरे हो जाना कभी-कभी लिवर की खराबी का नतीजा भी होता है। लिवर कमजोर होने की स्थिति में त्वचा क्षतिग्रस्त, बेजान हो जाती है, और बालों से जुड़ी समस्याएं भी होती है। 3 लिवर खराब होने की स्थिति में पेशाब का रंग बदल जाता है। ऐसा होने पर पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। इसके अलावा जॉन्डिस के लक्षण जैसे नाखूनों व आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना भी इसमें शामिल है। 4 अगर भूख न लगने की समस्या या फिर पेट में गैस बनना व बदहजमी जैसी समस्याएं लगातार हो रही हैं, तो इसे भी लिवर की खराबी का एक लक्षण माना जाता है। इसके साथ ही छाती में जलन और भारीपन भी होता है। 5 लिवर खराब होने के क्या लक्षण हैं? - Liver Kharab Hone Ke LakshanHexahealth Care Team Friday, 04 November 2022 अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार २०१५ में भारत के ३,६६,००० लोगों की मृत्यु लिवर बीमारी के कारण हुई है। आमतौर पर लिवर की बीमारी होने पर इसके लक्षण दिखाई नही देते हैं जिससे समय पर उपचार नही मिल पाता है और यह जानलेवा साबित होता है। यदि लिवर की बीमारी सही समय पर पता लग जाए तो इसका उपचार किया जा सकता है। इसलिए लिवर की बीमारी के लक्षण जानना जरूरी हो जाता है। आइए इस आर्टिकल में देखते हैं कि लिवर की बीमारी कैसे होती है, इसके लक्षण क्या होते हैं और इसके इलाज क्या हैं। Table of Contents
लिवर क्या है? - What is Liver in Hindi?लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है जो हर जरूरी काम करता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ बना रहे। यह पेट के दाएं तरफ फेफड़े से बिल्कुल नीचे लगा हुआ होता है। लिवर शरीर के लगभग सभी रसायनों को नियंत्रित करने का काम करता है। लिवर पित्त को बनाता है जो चर्बी को पचाने में मुख्य भूमिका निभाता है। किडनी और पेट से आने वाले रक्त के रसायनों को नियंत्रित करता है। यह ब्लड प्लाज्मा के लिए निर्धारित प्रोटीन का भी निर्माण करता है। हमारे खून को साफ करने से लेकर चोट लगने पर खून के थक्के बनाने को भी नियंत्रित करता है। इसके अलावा भी लिवर कई अन्य जरूरी काम करता है; तभी हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। लिवर खराब होने के कारण - Causes of Liver Damage in Hindiलिवर खराब होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार लिवर के बीमारी का कारण पता करना भी मुश्किल हो जाता है। लिवर खराब होने के मुख्य कारण इस प्रकार हैं:
लिवर रोगों के प्रकार - Types of Liver Diseases in Hindiलिवर रोगों के कई प्रकार हो सकते हैं लेकिन कुछ मुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं:
अक्सर मामलों में लिवर खराब होता रहता है लेकिन इसका पता नही लग पाता है। इसके लक्षण तब दिखते हैं जब लिवर काफी खराब हो चुका होता है। लिवर खराब होने पर ये लक्षण दिख सकते हैं:
लिवर खराब होने के जोखिम कारक - Risk Factors For Liver Damage in Hindiवैसे तो कई संक्रामक वजहों से लिवर में संक्रमण हो सकता है और लिवर खराब होना शुरू हो सकता है लेकिन कुछ लोगों में अन्य वजहों से भी लिवर खराब होने का जोखिम रहता है। निम्नलिखित लोगों में लिवर खराब होने की संभावना रहती है:
लिवर का निदान - Liver Diagnosis in Hindiअगर आपके शरीर में लिवर खराब होने के लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी जांच करवाएं। डॉक्टर आपके लक्षणों के आधार पर लिवर का निदान इस प्रकार कर सकते हैं:
लिवर खराब होने पर उपचार - Liver Damage Treatment in Hindiलिवर का उपचार इसके निदान पर निर्भर करता है। लिवर के निदान के बाद रोग का पता चल जाता है। लिवर में हुए रोग के अनुसार डॉक्टर आपका उपचार करते हैं। अलग - अलग रोगों के लिए अलग उपचार किए जाते हैं। लिवर में होने वाले कुछ मुख्य रोगों के उपचार निम्नलिखित हैं:
निष्कर्ष - Conclusionइस लेख में हमने जाना कि लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह कई विशेष कार्य करता है। गलत जीवनशैली और कुछ बीमारियों के कारण लिवर में खराबी आ सकती है जिसके लक्षण कुछ हफ्तों या महीनों में दिखते हैं। डॉक्टर लक्षणों को ध्यान में रखते हुए लिवर का निदान करते हैं और बीमारी का पता लगने पर उचित उपचार शुरू करते हैं। लिवर या किसी भी बीमारी में सीधे विशेषज्ञों से परामर्श लेना अब बिल्कुल आसान है। हेक्साहेल्थ एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आप अपने रोग से जुड़े सलाह सीधे विशेषज्ञों से घर बैठे ले सकते हैं। इसके अलावा बेहतर हॉस्पिटल और अच्छे डॉक्टर को ढूढने में हेक्साहेल्थ की मदद ले सकते हैं। हेक्साहेल्थ प्लेटफॉर्म पर ५००+ बेहतर हॉस्पिटल और १५००+ एक्सपर्ट डॉक्टर मौजूद हैं। अधिकतर पूछे जाने वाले सवाललिवर खराब हो जाता है तो कैसे पता चलता है?कई वजहों से हमारा लिवर खराब हो जाता है जैसे कुछ वायरस, खानपान और जीवनशैली, शराब का अधिक सेवन, आदि। शुरू में लिवर खराब होने पर अक्सर कोई लक्षण देखने को नहीं मिलता है इसलिए अधिकतर मरीजों को लिवर खराब होने का पता नहीं चल पाता है। अगर लिवर में सामान्य से अधिक खराबी आई तो यह लक्षण देखने को मिल सकते हैं : त्वचा और आंखों का पीला पड़ना जिसे हम पीलिया या जॉन्डिस कहते हैं, पेट में सूजन और दर्द, पैरों और एड़ी में दर्द ,शरीर में खुजली, मल का पीला होना, हमेशा थकान रहना, जी मिचलाना और उल्टी होना, भूख न लगना , कहीं भी चोट लगने के बाद घाव का निशान बनना। इन लक्षणों के दिखने पर आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर द्वारा जांच करने के बाद आपको वास्तव में पता लग जाएगा कि आपके लिवर में कोई खराबी है या नही। इसके अनुसार डॉक्टर आपको उचित उपचार की सलाह देंगे। लिवर पर सूजन आने से क्या परेशानी होती है?प्रायः लिवर में सूजन हैपेटाइटिस या चर्बी जमा होने के कारण होता है लेकिन कभी - कभी लिवर में सूजन होना खतरनाक रोगों जैसे हार्ट फेल या कैंसर का संकेत भी हो सकता है। इसलिए लिवर में सूजन होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। आमतौर पर लिवर में सूजन आने पर ये परेशानियां होती हैं पेट में गैस या भारीपन महसूस होना, पेट के दाएं और ऊपरी हिस्से में दर्द होना, शरीर का थका - थका रहना, भूख कम लगना या जी मिचलाना, प्रूराइटिस यानी त्वचा में खुजली होना। लिवर कमजोर होने के लक्षण क्या होते हैं?लिवर में कमजोरी कई कारणों से आती है जैसे हैपेटाइटिस इन्फेक्शन, शराब का अधिक सेवन, अधिक वसायुक्त भोजन, अनुवांशिक कारण, आदि। लिवर में कमजोरी आने पर शरीर थका - थका सा रहता है, बदन में खुजली होती है, भूख कम लगती है, आंखें और त्वचा पीली पड़ जाती हैं, शरीर का वजन तेजी से घटता है, पैरों और पेट में सूजन आ जाता है और पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। इन सभी लक्षणों के दिखने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और जांच करानी चाहिए। लिवर की बीमारी कैसे होती है?लिवर, शरीर का एक ऐसा अंग है जिसके स्वस्थ न रहने पर पूरा शरीर बीमार पड़ जाता है। लिवर की बीमारी कई कारणों से होती है, इनमे से कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं: वायरस के कारण जैसे हैपेटाइटिस ए, बी, सी, अनुवांशिक कारण, ऑटोइम्यून की बीमारी होना, शराब का अधिक सेवन करना, मोटापा होना, खान - पान और जीवनशैली खराब होना, कुछ दवाइयों या उपचार के दुष्प्रभाव के कारण। लिवर कब खराब होता है?अक्सर लिवर में खराबी आने पर कोई लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं। जब खराबी के कारण लिवर को काम करने में दिक्कत आती है तब कुछ लक्षण दिखने शुरू होते हैं जैसे पीलिया, पेट के दाएं हिस्से में दर्द आदि। लिवर इन निम्नलिखित कारणों से खराब होना शुरू होता है:इन्फेक्शन के कारण, अनुवांशिक कारण, कैंसर के कारण लिवर में खराबी, जीवनशैली और खान - पान। लिवर को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए?लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आमतौर पर सभी हरी पत्तेदार सब्जियां और फल फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर लिवर को स्वस्थ रखने के लिए निम्न भोज्य पदार्थ लिए जा सकते हैं अंगूर, कांटेदार नाशपाती, चुकंदर, मेवा, अखरोट, हल्दी, कॉफी और चाय। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए साफ पानी खूब पीना चाहिए। लिवर खराब होने पर क्या करें ?
लिवर खराब होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे हेपेटाइटिस संक्रमण,वसायुक्त आहार, शराब का अधिक सेवन इत्यादि। लिवर खराब होने के शुरुआती स्तर पर आपको लक्षण नही दिखते हैं लेकिन जब लिवर के काम में बांधा आने लगती है तब इसके लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं। लिवर खराब होने पर आपकी त्वचा में खुजली होती है, शरीर थका - थका सा रहता है, अचानक वजन घटने लगता है,पेट और पैरों में सूजन हो सकता है, पीलिया ( जॉन्डिस ) हो सकता है और पेट के दाईं तरफ दर्द भी हो सकता है। अगर आपको ये सब लक्षण दिखते हैं तो आपको निम्न कदम उठाने चाहिए : सबसे पहले आपको नजदीकी लिवर या पेट विशेषज्ञ ( गैस्ट्रोलॉजिस्ट या हेपेटोलॉजिस्ट ) के पास जाना चाहिए। डॉक्टर वहां पर आपके पेट और लिवर की जांच के लिए लिवर बायॉप्सी करते हैं जिसमे ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआइ जांच शामिल होता है। लिवर के डायग्नोसिस में लिवर खराब है या नही और कौन सी बीमारी है; इसका पता चल जाता है। लिवर कौन से रोग से ग्रसित है, यह पता चलने के बाद डॉक्टर उपचार शुरू करते हैं। डॉक्टर उपचार के साथ - साथ कुछ सावधानियां रखने और खान - पान के बारे में सलाह देते हैं। सावधानियों की बात करें तो डॉक्टर आपको व्यायाम करने, शराब न लेने की हिदायत और वसायुक्त भोजन से परहेज करने की सलाह दे सकते हैं। अगर खान - पान की बात करें तो कॉफी, चुकंदर एवं गाजर का जूस और हरी पत्तेदार सब्जियां लेने को कह सकते हैं। About the AuthorHexaHealth Care TeamHexaHealth Care Team brings you medical content covering many important conditions, procedures falling under different medical specialities. The content published is thoroughly reviewed by our panel of qualified doctors for its accuracy and relevance. Updated on : Friday, 04 November 2022 लिवर खराब होने से पहले क्या संकेत देता है?10 Symptoms of Liver Damage: लिवर खराब होने के 10 लक्षण. खुजलीदार त्वचा. त्वचा या आंखों का पीला पड़ जाना. पेट में दर्द या सूजन. पैर व टखनों में सूजन. मल में पीलापन. पेशाब का रंग गहरा होना. भूख खत्म हो जाना. जी मिचलाना या उल्टी होना. लीवर कमजोर होने से क्या परेशानी होती है?लीवर कमजोर होने के लक्षण क्या होते हैं? यदि आपका लीवर कमजोर हो रहा है तो आपके शरीर में कुछ विशेष लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसमें कमजोरी होना, भूख कम होना, उल्टी होना, नींद ना आना, दिनभर थकान महसूस होना, शरीर में सुस्ती बनी रहना, तेजी से वजन घटना और लीवर में सूजन जैसे लक्षण शामिल है।
Liver खराब होने पर कहाँ दर्द होता है?क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, लिवर की खराबी वाले ज्यादातर मरीजों में लगातार पेट दर्द की शिकायत देखी जाती है। वैसे तो पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं, हालांकि पेट के दाहिने हिस्से में पसलियों के ठीक नीचे लगातार दर्द बने रहने की समस्या को लिवर की गंभीर बीमारियों, विशेषकर लिवर डैमेज का संकेत माना जाता है।
लीवर फेल होने के आखिरी दिनों में क्या होता है?कमजोरी और थकान
क्योंकि जब लिवर का काम काज प्रभावित होता है और खाना सही से नहीं पचता है तो शरीर को एनर्जी नहीं मिलती, जिसकी वजह से कमजोरी और थकान महसूस होती है। इसके अलावा कई बार लिवर का सही से काम ना करना मेटाबोलिज्म को स्लो कर देता और तब आप जो भी खाते हैं उससे आपके शरीर को एनर्जी नहीं मिलती है।
|