क्या पेड़ हमारे लिए उपयोगी है यदि हां तो कोई दो उपयोग लिखे - kya ped hamaare lie upayogee hai yadi haan to koee do upayog likhe

पेड़ हमारे जीवन के लिए हैं उपयोगी

Publish Date: Wed, 05 Aug 2015 07:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2015 07:26 PM (IST)

क्या पेड़ हमारे लिए उपयोगी है यदि हां तो कोई दो उपयोग लिखे - kya ped hamaare lie upayogee hai yadi haan to koee do upayog likhe

सोनभद्र (सोनभद्र): मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने बुधवार को संदीप खेतान के बगीचे में पौधरोपण किया

सोनभद्र (सोनभद्र): मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने बुधवार को संदीप खेतान के बगीचे में पौधरोपण किया। अध्यक्ष अर्पण बंका ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही महत्व पूर्ण हैं जितनी हमारी सांसें। इन पेड़ों का मानव के ही नहीं बल्कि जीव-जंतुओं के जीवन में भी प्रभाव पड़ता है। पेड़ से सब जीवित प्राणी और पशु-पक्षियों को आक्सीजन प्रदान होता है।

मंच के सदस्य उमंग जालान ने कहा कि पेड़ हमें उपजाऊ धरती ही नहीं हमारी संस्कृति को भी बचाए रखते हैं। ऐसे में हमें इन पेड़ों को कम से कम बचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि वातावरण हरा भरा रख सकें। पंकज कानोडिया ने कहा कि पेड़ों से हमारा वातावरण हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रहता है। इन पेड़ों के बहुत उपयोग हैं। यह पेड़ बारिश होने और सूखा, बाढ़ रोकने में भी मदद करते हैं। पेड़ों के अभाव में आज बरसात कम होती जा रही है और वातावरण भी प्रदूषित होता जा रहा है। हमें धरती की हरीतिमा बनाए रखने तथा शुद्ध वातावरण के लिए पौधरोपण आवश्यक रूप से करना चाहिए। इसके लिए दूसरे को भी प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुमंत कानोडिया, नवीन थरड, गोपाल चौधरी, आशुतोष झुनझुन वाला, सुमित चौधरी, अमित गोयल, संजय अग्रवाल, अनुज केडिया, आलोक जालान, रमेश गोयल, सिद्धार्थ सावरिया, श्रवण कुमार चौधरी, राकेश जालान, विजय कानोडिया, विमल अग्रवाल, विनोद कानोडिया, मनोज केजरीवाल, रवि केजरीवाल मौजूद थे।

  • #

क्या पेड़ हमारे लिए उपयोगी है?

वातावरण को शुद्ध रखने और संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधे अहम भूमिका निभाते हैं। ये मिट्टी का कटाव रोकते हैं और नमी बनाए रखते हैं। जहां पेड़-पौधों की संख्या ज्यादा होती है वहां बरसात में अच्छी बारिश होती है।

पेड़ हमारे लिए क्या क्या करता है?

पेड़ प्रदूषण को सोखकर प्राणी जगत को प्राणवान वायु प्रदान करते हैं। एक अनुमान के अनुसार एक हेक्टेयर क्षेत्र में सघन पेड़ एक वर्ष में लगभग साढ़े तीन टन दूषित कार्बन डाई ऑक्साइड को सोखकर लगभग दो टन जीवन रक्षक आक्सीजन छोड़ते है। पेड़ रेगिस्तान को बढ़ने से रोकते हैं। पेड़ शोर प्रदूषण को भी कम करते हैं।

पेड़ से हमें क्या क्या मिलता है 10 लाइन?

पेड़ से हमें फल, फूल, लकड़ी और प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है। पेड़ भूमि के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक है। पेड़ हानिकारक कार्बनडाई ऑक्ससाइड को अवशोषित करते है और ऑक्सीजन देते है। ऑक्सीजन के बिना पृथ्वी पे कोई भी प्राणी जीवित नहीं रह सकता है।

पेड़ हमारे लिए क्यों जरूरी है?

ऑक्सीजन देने के अलावा, पेड़ पर्यावरण से विभिन्न हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव कम होता है। पेड़ हमें भोजन और आश्रय भी प्रदान करते हैं। कई पेड़ फलों को सहन करते हैं जो पक्षियों और जानवरों के भोजन के रूप में काम करते हैं।