Show अमेरिकी स्वतंत्रता संग्रामBihar Board Class 9 History Notes class – 9 subject – history lesson 2 – अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम SabDekho.in अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम महत्त्वपूर्ण तथ्य : 1492 ई. में कोलम्बस ने अमेरिका की खोज की । धीरे-धीरे यूरोपीय देशों ने इस क्षेत्र में अपने उपनिवेश स्थापित कर लिए । उत्तरी अमेरिका में मुख्य रूप से फ्रांस तथा इंगलैंड ने अपना वर्चस्व कायम किया । इंगलैंड से अमेरिकी उपनिवेशों की भौगोलिक दूरी और इस प्रकार संयुक्त राज्य अमेरिका का गठन एक नए राज्य के रूप में हुआ जिसमें पहली बार लिखित संविधान, शक्ति के पृथक्करण सिद्धान्त, धर्मनिरपेक्षता का सिद्धान्त और व्यक्तिगत सिद्धान्त राजनैतिक व्यवस्था के मूल आधार माने गए । रिक्त स्थानों की पूर्ति करें : क्या अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के परिणामों ने उपनिवेश विश्व को प्रभावित किया?उत्तर-हाँ, अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के परिणामों ने औपनिवेशिक विश्व अर्थात् विश्व के अन्य उपनिवेशों को प्रभावित किया । अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम की सफलता ने अन्य उपनिवेशिकों को अपनी स्वतंत्रता की प्राप्ति को उत्साहित किया जिससे बाद में अन्य क्रांतियों ने जन्म लिया।
अमेरिका की क्रांति के क्या परिणाम निकले विश्व पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?अमेरिकी क्रान्ति का यह सबसे बड़ा सुखद परिणाम था कि 13 उपनिवेशों ने मिलकर संयुक्त राज्य अमेरिका को एक नये राष्ट्र के रूप में गठित किया, जिसके लिए उन्होंने एक संविधान भी तैयार किया। इसी क्रान्ति के फलस्वरूप अमेरिका के 13 उपनिवेश आज एक समृद्ध और मजबूत संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्र के रूप में हैं।
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में फ्रांस पर भी प्रभाव डाला है कैसे?Solution : अमेरिकी स्वतंत्रा संग्राम ने फ्रांस पर भी प्रभाव डाला है। इस संग्राम में लफायते के नेतृत्व में फ्रांसीसी सैनिकों ने भी भाग लिया था। युद्ध के बाद जब वे अपने देश लौटे तब उन्होंने वहाँ की जनता को निरंकुश राजतंत्र के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया और दूसरी ओर फ्रांस की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई।
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का क्या महत्व था?मानव की प्रगति में अमरीका के स्वतंत्रता संग्राम को एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। इस क्रांति के फलस्वरूप नई दुनिया में न केवल एक नए मजबूत देश का जन्म हुआ बल्कि मानव जाति के इतिहास में एक नए युग का सूत्रपात हुआ। अमरीका के स्वतंत्रता संग्राम का महत्व विश्व इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है।
|