क्या अंडा खाने से वेट बढ़ता है? - kya anda khaane se vet badhata hai?

क्या अंडा खाने से वेट बढ़ता है? - kya anda khaane se vet badhata hai?

Weight loss remedy  |  तस्वीर साभार: Instagram

मुख्य बातें

  • अंडे में प्रोटीन, विटामिन B12, बायोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।

  • अंडा शरीर से फैट को भी कम करता है और शरीर में कैलोरी को बर्न करता है।

  • यदि आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते है तो आप अंडे को उबालकर खाना शुरू कर दें

How to Lose Weight By Eating Eggs: अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जिम जाने वाले लोग बॉडी बनाने के लिए भरपूर अंडे का सेवन करते हैं, वहीं कुछ लोग हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए भी अंडे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। कई लोगों का मानना है कि अंडा खाने से वजन बढ़ता है, इसलिए वे अंडा खाने से बचते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है अंडा खाने से वजन घटता भी है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन B12, बायोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो वजन कम करने के लिए फायदेमंद होते हैं। अंडा आपके शरीर से एक्ट्रा फैट को भी कम करता है और शरीर में कैलोरी को बर्न करता है। अगर आप भी अपने एक्स्ट्रा चर्बी को कम करना चाहते हैं तो अंडे को कई तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं और एक परफेक्ट फिगर पा सकते हैं।

Also Read: अंडा खाने से कम होगा वजन, जानें इसके 5 बड़े फायदों के बारे में

रोज सुबह खाएं उबले अंडे

यदि आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते है तो आप अंडे को उबालकर खाना शुरू कर दें। इसके लिए आप दो उबले अंडे सुबह खा सकते हैं व एक अंडा शाम को खा सकते हैं। अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने की वजह से यह भूख को नियंत्रित करता है। अंडे खाने के बाद भूख कम लगती है। उबले अंडे खाने से न सिर्फ वेट लॉस होता है बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी लाभकारी है।

ब्लैक बींस के साथ खाएं अंडा

इसके अलावा ब्लैक बींस के साथ भी अंडे का सेवन कर सकते हैं। ब्लैक बींस में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और यह पेट में अधिक समय तक रहता है। ब्लैक बींस के साथ अंडे का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल कम होता है और एक्स्ट्रा चर्बी हमारे शरीर से खत्म होती है।

Also Read: वजन घटाने में मदद कर सकता है अंडा, जानें सेवन करने का सही समय

अंडे के साथ करें काली मिर्च का सेवन

वेट लॉस करने के लिए अंडे के साथ आप काली मिर्च का सेवन जरूर करें। आमलेट हो या उबले अंडे इसमें काली मिर्च डालकर रोज सुबह इसका सेवन कर सकते हैं। काली मिर्च सिर्फ टेस्ट ही नहीं बढ़ाता बल्कि वजन भी तेजी से कम करने में सहायता करता है।

अंडे से वजन कैसे बढ़ता है?

100 ग्राम अंडे की जर्दी में लगभग 322 कैलोरी होती है। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। वेट गेन करने वाले लोगों को अंडे की जर्दी फेंकनी नहीं चाहिए। क्योंकि सिर्फ इसके सफेद हिस्से को खाकर वजन नहीं बढ़ाया जा सकता है।

क्या उबला हुआ अंडा खाने से वजन बढ़ता है?

इसमें अंडा शामिल करें। प्रतिदिन उबला हुआ अंडा (Eggs) खाएंगे, तो वजन कंट्रोल में रहेगा। जानें, किस तरह से उबले अंडे का सेवन करने से वजन बढ़ता नहीं, बल्कि कम होता है।

वजन घटाने के लिए अंडा कैसे खाएं?

नारियल तेल के साथ अंडा इसमें सैचुरेटेड फैट न के बराबर होता है. इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो नारियल तेल में ऑमलेट बनाकर खाएं. इससे वजन आसानी से घट सकता है.

अंडे से वजन कम होता है क्या?

अंडा एक सुपरफूड है जो प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा-3 जैसे हेल्दी फैट से भरपूर है. वजन घटाने के लिए आपको नाश्ते में रोज अंडे जरूर खाने चाहिए. इससे शरीर को जरूरी प्रोटीन मिलता है.