ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता क़ानून के तहत आपके अधिकारों की जानकारी Show
मुझे रिफंड कब मिल सकता है?यदि आपके द्वारा खरीदी गई वस्तु में कोई समस्या हो तो स्टोर को वह वस्तु बदलनी होगी, उसका रिफंड देना होगा, माल की मरम्मत करनी होगी या अन्य कोई उपाय करना होगा। जैसी समस्या होगी वैसा उपाय करना होगा। स्टोर किन समस्याओं का समाधान करेगा?यह दोषपूर्ण हैचूंकि वस्तुएं और सेवाएं स्वीकार्य गुणवत्ता की होनी आवश्यक हैं अत: किसी दोषपूर्ण वस्तु को आप वापस करने के हकदार हैं। कोई वस्तु दोषपूर्ण है यदि यह:
किसी वस्तु को आप वापस करने के हकदार नहीं हैं, जब:
उपयोग करने के बाद ही पता चला कि यह दोषपूर्ण हैकिसी दोषपूर्ण वस्तु को आप वापस कर सकते हैं, यद्यपि आप:
यह दिखाए गए नमूने या प्रदर्शित मॉडल के अनुरूप नहीं हैजब आप किसी वस्तु को नमूने या प्रदर्शित मॉडल के आधार पर खरीदते हैं, तो यह उस नमूने के अनुरूप होनी चाहिए। यदि वस्तु बिलकुल ही भिन्न है तो उसे आप नहीं खरीदते। आप रिफंड के हकदार हैं।
यह विवरण के अनुरूप नहीं हैवस्तु इसके विवरण (जैसे, लेबल या टीव़ी विज्ञापन) के अनुरूप होनी चाहिए। जब यह अपने विवरण से इतनी भिन्न है कि आप इसे खरीदते ही नहीं, तो आप उसके रिफंड के हक़दार हैं।
यह वैसा काम नहीं करती जैसा विक्रेता ने कहा थायदि कोई वस्तु वैसा काम नहीं करती हो जैसा कि विक्रेता ने आपको बताया था तो आप उसे वापस कर सकते हैं।
यह मेरी अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं करतीउस वस्तु को आप वापस कर सकते हैं जो विनिर्दिष्ट काम या उद्देश्य को पूरा नहीं करती, यदि:
मैंने अपना विचार बदल दियाकिसी वस्तु को खरीदने के बाद यदि आपने उसे न खरीदने का मन बना लिया तो स्टोर उसे वापस नहीं भी ले सकता। फिर भी, कुछ स्टोर ‘खरीदने का मन बदलने’ के आधार पर उसका रिफंड देने, वस्तु को बदलने या ‘क्रेडिट नोट’ देने की नीति अपनाते हैं। मेरे पास रसीद नहीं हैआपको यह प्रमाणित करना होगा कि उसी स्टोर से वस्तु खरीदी गई है। यदि आपके पास कैश रजिस्टर रसीद न हो, तो आप उदाहरण के तौर पर ये दिखा सकते हैं:
मुझे यह उपहार के रूप में मिली हैउपहार प्राप्तकर्ताओं को रिफंड के वही अधिकार हैं जो सीधे स्टोर से खरीदने वाले ग्राहकों को मिलते हैं – परन्तु किसी वस्तु को वापस तभी किया जा सकता है जब आपके पास उसकी खरीदी का प्रमाण हो। ऊपर देखें। मैंने इसे सेल में खरीदा हैपूरी कीमत देकर खरीदी गई वस्तुओं के समान सेल में खरीदी गई वस्तुओं के रिफंड के सम्बन्ध में भी आपको वे ही अधिकार प्राप्त हैं। इसीलिए ‘बेची गई वस्तुओं का रिफंड नहीं मिलेगा’ सूचक साइन बोर्ड लगाना गैर-कानूनी है। फिर भी, यदि स्टोर ने पहले ही आपको बताया हो कि वस्तु दोषपूर्ण है, अथवा वस्तु की जाँच करते समय आपने उसके दोषों को नज़रंदाज़ किया हो तो आप रिफंड का दावा नहीं कर सकते – जैसे, किसी शर्ट पर टैग लगा हो ‘दोषपूर्ण सिलाई हेतु कीमत कम’। ‘ऑन सेल’ वस्तुओं के अन्य उदाहरण वे वस्तुएं हैं:
मैंने इसे सेकंड हैण्ड खरीदा हैस्टोर से: नयी वस्तुओं की तरह सेकंड हैण्ड खरीदी गई वस्तुओं पर भी आपको रिफंड पाने के वही अधिकार प्राप्त हैं, लेकिन आपको सेल होने के समय वस्तु के टिकाऊ होने, उसकी कीमत और स्थिति को ध्यान में लेना होगा। निजी विक्रेता से: विक्रेता के लिए यह अनिवार्य नहीं है कि वह आप द्वारा खरीदी गई वस्तु के लिए रिफंड दे। उसे बदल दे या उसकी मरम्मत कर दे (जैसे, गराज़ सेल या किसी वर्गीकृत विज्ञापन के जारिए क्या गया सेल)। मैंने इसे ‘ऑन लाइन’ खरीदा हैयदि आपने किसी ऑस्ट्रेलियाई बिज़नस ऑन लाइन के जारिये खरीदी की है तो आपको किसी दुकान से खरीदी गई वस्तु के समान ही रिफंड पाने के अधिकार प्राप्त होंगे, बशर्ते वस्तु किसी निजी विक्रेता से न खरीदी गई हो। ऊपर देखें। समाधान का हकदार हूँ। मुझे रिफंड मिलेगा, वस्तु की मरम्मत होगी या उसे बदल लिया जाएगायह समस्या पर आधारित है। यदि बड़ी – इसका समाधान नहीं हो सकता या समाधान में काफ़ी समय लगेगा या इसका निवारण बहुत मुश्किल हैआपके विकल्प:
छोटी – व्याजवी समय में इसका समाधान किया जा सकता हैआपको समस्या के समाधान के लिए स्टोर को मौक़ा देना होगा। यह वे तय करेंगे कि आपको रिफंड देना है, वस्तु की मरम्मत करनी है या इसे बदल देना है। यदि स्टोर वस्तु की मरम्मत करना चाहता है तो उत्पादक को उक्त वस्तु वापस करना (और उनसे निपटना) उनकी ज़िम्मेदारी होगी। यदि स्टोर ज्यादा समय लेता है या समस्या के समाधान से इनकार करता है तो:
और अधिक जानकारीऔर अधिक जानकारी के लिए Shopping section। को देखें। किसी वस्तु का एक ही विक्रेता होने पर कौन सा बाजार?एकाधिकार – एकाधिकार बाजार में प्रतियोगिता का अभाव होता है। बाजार में वस्तु का क्रेता या विक्रेता केवल एक ही होता है। एकाधिकारी का वस्तु की कीमत तथा पूर्ति पर पूर्ण नियन्त्रण होता है। एकाधिकारी बाजार में वस्तु की भिन्न-भिन्न कीमतें निश्चित कर सकता है।
निम्नलिखित में से कौन सा पूर्ण प्रतियोगिता का लक्षण नहीं है?पूर्ण प्रतियोगिता बाजार के उस रूप का नाम है जिसमें विक्रेताओं की संख्या की कोई सीमा नहीं होती। फ़लतः कोई भी एक उत्पादक (विक्रेता) बाजार में वस्तु की कीमत पर प्रभाव नहीं डाल सकता। अर्थशास्त्र में बाजार को मुख्त्यः दो रूपों में बांटा जाता है : पूर्ण प्रतियोगिता और अपूर्ण प्रतियोगिता।
|