कार्तिक के महीने में कौन सा त्यौहार मनाया जाता है? - kaartik ke maheene mein kaun sa tyauhaar manaaya jaata hai?

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक का महीना 21 अक्टूबर से शुरू हो गया है और यह 19 नवंबर 2021 को समाप्त होगा। इस माह कई खास तीज-त्योहार, व्रत, शुभ संयोग लेकर आ रहा है। यह हिन्दू पंचांग का आठवां मास है। इस माह की शुक्ल एकादशी से चातुर्मास का समापन हो जाता है। आओ जानते हैं कि इस माह में कौनसे प्रमुख त्योहार रहेंगे।


1. करवा चौथ : शरद पूर्णिमा के बाद सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ रहेगा जो 24 अक्टूबर 2021 रविवार को है। इसी दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रहेगा।

2. रमा एकादशी : कार्तिक माह में रमा एकादशी का व्रत 1 नंबर 2021 सोमवार को रखा जाएगा।

3. धनतेरस : इस में में पांच दिनी दिवाली उत्सव की शुरुआत 2 नंबर 2021 मंगलवार को धनतेरस से होगी। इसी दिन प्रदोष व्रत भी रहेगा।

4. नरक चतुर्दशी : 3 नंबर 2021 को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा और इसी दिन से नरक चतुर्दशी तिथि की शुरुआत होगी जो अगले दिन अर्थात 4 नंबर 2021 सुबह तक रहेगी। अत: यह पर्व दोनों ‍दिन मनाया जाएगा।

5. दीपावली : कार्तिक माह का प्रमुख त्योहार दीवाली कार्तिक अमावस्या अर्थात 4 नबंवर 2021 गुरुवार को है।


6. गोवर्धन पूजा : दीपावली के दूसरे दिन यानि 5 नंबर 2021 शुक्रवार को गोवर्धन पूजा होगी।

7. भाई दूज : गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन 6 नंबर 2021 शनिवार को भाई दूज या भैयादूज का पर्व मनाया जाएगा।

8. छठ पूजा : भाई दूज के बाद उत्तर भारत का सबसे बड़ा त्योहार छठ पूजा 10 नंबर 2021 बुधवार को मनाया जाएगा।

9. देव उत्थान एकादशी : छठ पूजा के बाद 14 नंबर 2021 रविवार को देवउठनी एकादशी का व्रत रहेगा। इस दिन से विष्णु भगवान अपनी निद्रा से जाग जाएंगे और चातुर्मास समाप्त हो जाएंगे। इस दिन से सभी तरह के मांगलिक कार्यों का प्रारंभ हो जाएगा।

10. प्रदोष व्रत : कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 16 नंबर 2021 मंगलवार को रखा जाएगा। इसी दिन वृश्चिक संक्रांति होगी।

11. कार्तिक पूर्णिमा : कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिक माह का समापन होगा। इस दिन स्नान और दान का खास महत्व रहता है। कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 19 नंबर 2021 शुक्रवार को रखा जाएगा।

इसके बाद नंबर माह की समाप्ति में 23 नंबर को मंगलवार को संकष्टी चतुर्थी और 30 नंबर मंगलवार को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रहेगा।

कार्तिक के महीने में कौन कौन से त्योहार आते हैं?

इस महीने में सबसे पहले पूर्णिमा व्रत व स्नान, पति की रक्षा के लिए करवा चौथ व्रत, अहोई व्रत, रमा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस पर्व, नरक चतुर्दशी व हनुमान जयंती, धन संपत्ति की देवी मां लक्ष्मी का दीपावली पर्व, अन्नकूट महोत्सव व गोवर्धन पूजा, भाई की रक्षा के लिए भैया दूज, सूर्य की आराधना का पर्व छठ पूजा और ...

कार्तिक मास की पूर्णिमा को कौन सा त्यौहार मनाया जाता है?

कार्तिक पूर्णिमा का उत्सव 19 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन ही भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर नामक असुर का नाश किया था।

कार्तिक कौन कौन से त्योहार आते हैं किसी एक पर अनुच्छेद लिखिए?

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष 12 पूर्णिमाएं होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 13 हो जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है।

कार्तिक महीने का महत्व क्या है?

सूर्य की किरणों का स्नान भी इस महीने से उत्तम माना जाता है. इस महीने में दोपहर में सोने की भी मनाही की गई है. कार्तिक मास श्री हरि का अत्यंत प्रिय है, इसलिए मां लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है. इसी महीने भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि में आनंद और कृपा की वर्षा होती है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग