कंप्यूटर क्या है कंप्यूटर का वर्गीकरण? - kampyootar kya hai kampyootar ka vargeekaran?

कंप्यूटर क्या है कंप्यूटर का वर्गीकरण? - kampyootar kya hai kampyootar ka vargeekaran?


TadkaBright || दोस्तों क्या आपने कभी डिजिटल कंप्यूटर, मिनी कंप्यूटर, माइक्रो कंप्यूटर, एनालॉग कंप्यूटर और भी कही वर्गों के कंप्यूटरों का नाम सुना है तो अच्छी बात है अगर नहीं सुना तो कोई बात नही क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से सभी वर्गो के कंप्यूटरों की जानकारी देने वाले हैं, यानि की "कंप्यूटरों का वर्गीकरण" करने वाले है। तो पोस्ट को आप अंत तक जरुर पढ़े ताकि आपको कंप्यूटर के वर्गीकरण के बारे में पूर्ण जानकारी मिल सके। 

तो आइये विस्तार से जानते है कंप्यूटरों के वर्गीकरण के बारे मैं - 

कंप्यूटरों का वर्गीकरण (Classification Of Computers)

कंप्यूटर का वर्गीकरण डाटा प्रोसेसिंग क्षमता के आधार पर कर सकते है। कंप्यूटर उनके डाटा को सँभालने की क्षमता, उद्देश्य, कार्य करने की क्षमता, आकार, स्टोरेज क्षमता और परफॉरमेंस के हिसाब से वर्गीकरण किये गए है। 

ऑपरेटिंग सिद्धांतों के आधार पर कंप्यूटरों का वर्गीकरण (Classification Of Computers Based On Operating Principles)

ऑपरेटिंग सिद्धांतों के आधार पर और डाटा को सँभालने की क्षमता के आधार पर कम्प्यूटरों का वर्गीकरण तीन भागों में किया गया है - एनालॉग कंप्यूटर, डिजिटल कंप्यूटर और हाइब्रिड कंप्यूटर। तो आइये इन तीनो को विस्तार से जानते है -

1) एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)

एनालॉग कंप्यूटर मापन के सिद्धांतों पर काम करता है, और जो भी मापन प्राप्त होता है उसे डेटा में परिवर्तित कर देता है। एनालॉग कंप्यूटर सीधे नंबरों पर ऑपरेट नहीं करते है। एनालॉग कंप्यूटर का उपयोग वॉल्टेज, करंट और तापमान को मापने के लिए किया जाता है।

2) डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)

डिजिटल कम्प्यूटर्स इंफॉर्मेशंस के डिजिटल फॉर्म में कार्य करते है। डिजिटल कंप्यूटर ज्यादा तेज गति से और शुद्धता से ऑपरेट करते है। ये कंप्यूटर गिनती से काम (ऑपरेट) करते है। डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग सामान्य प्रयोजन अनुप्रयोगों और डाटा की विशाल मात्रा को प्रोसेस करने के लिए करते है। 

3) हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)

हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग और डिजिटल कंप्यूटर, दोनों ही कम्प्यूटरों के फीचर को दिखाता (प्रद्रशित)है। हाइब्रिड कंप्यूटर सिस्टम सेटअप एक लागत प्रभावी जटिल सिमुलेशन को प्रद्रशित करने का तरीका प्रदान करता है। हाइब्रिड कंप्यूटर एक कंट्रोलर के समान काम करते है और लॉजिकल ऑपरेशन प्रदान करते है। 

स्टोरेज क्षमता, आकार और प्रदर्शन के आधार पर कम्प्यूटरों का वर्गीकरण (Classification Of Computers Based On Storage Capacity, Size And Performance)

कंप्यूटर एक बड़े कमरे, मोबाइल के माइक्रो कंट्रोलर, लैपटॉप और एम्बेडेड सिस्टम के आकार के हो सकते है। इस तरह के चार कम्प्यूटर्स है - सुपर कंप्यूटर, मैनफ्रेम कंप्यूटर, मिनी कंप्यूटर और माइक्रो कंप्यूटर। 

1) सुपर कंप्यूटर (Super Computer)

सुपर कम्प्यूटर्स डेटा के स्टोरेज क्षमता, प्रदर्शन और डेटा के प्रोसेस के मामले में सबसे शक्तिशाली होते है। पहला सुपर कंप्यूटर 1964 में बनाया गया था जिसका नाम CDC 6600 था। सुपर कंप्यूटर बहुत ही ख़ास कंप्यूटर होते है, इनका उपयोग बड़ी और इम्पोर्टेन्ट खोजों और वैज्ञानिक काम के उद्देश्यों को करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के तौर पर इनका उपयोग अंतरिक्ष यान को लॉन्च करने और उनको नियंत्रित करने के लिए और अंतरिक्ष में खोज करने के लिए किया जाता है। सुपर कंप्यूटर को कार्य करने के लिए ज्यादा जगह की जरुरत पड़ती है और ये कंप्यूटर बहुत महँगे होते है। 

सुपर कंप्यूटर के कार्य : - 

मौसम की भविष्यवाणी : - सुपर कम्प्यूटरों का इस्तेमाल अनुमान लगाने, मौसम की भविष्यवाणी का, बरसात का, प्रकृति का और इन सब की तीव्रता का अध्ययन करने के लिए किया जाता है।

भूकम्प की जानकारी लेना : - सुपर कम्प्यूटर का इस्तेमाल भूकंप घटना की खोज करने के लिए भी किया जाता है। इनका इस्तेमाल प्राकृतिक गैस, कोयला और पेट्रोलियम जैसे संसाधनों की खोज करने के लिए भी करते है।

➤ दूरभाष : - सुपर कंप्यूटर विभिन्न मशीनों, उपकरणों और व्यक्तियों के बीच संचार व्यवस्था को बढ़ाने में सहायक होतें है। सुपर कंप्यूटर के और भी कही उपयोग है।

पॉपुलर सुपर कम्प्यूटर्स -

➢ PARAM सुपर कंप्यूटर भारत में। 

➢ FUJITSU's K सुपर कंप्यूटर जापान में।

➢ IBM's SEQUOIA सुपर कंप्यूटर अमेरिका में। 

2) मैनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)

मैनफ्रेम कंप्यूटर भी बहुत महंगे होते है और इनका उपयोग सरकारी संगठनों में और बड़ी व्यावसायिक कंपनियों द्वारा व्यापार के सञ्चालन के लिए किया जाता है। मैनफ्रेम कंप्यूटर भी बड़े कमरे रखे जाते है जहा इसे ठंडा रखने और दूसरी सुविधाएँ उपलब्ध होती हो। ये बहुत ही बड़ी मात्रा में डेटा को बहुत तेज गति से प्रोसेस कर सकते है। मैनफ्रेम कंप्यूटर विशाल व्यावसायिक बैंक, शिक्षा संस्थान और Insurance कंपनियों में अनेक ग्राहकों के डेटा को रखने के लिए किया जाता है। 

पॉपुलर मैनफ्रेम कम्प्यूटर्स -

➢ FUJITSU's ICL VME मैनफ्रेम कंप्यूटर

➢ HITACHI's Z800 मैनफ्रेम कंप्यूटर

3) मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)

मीनी कंप्यूटर छोटे व्यापार में इस्तेमाल होते है। मिनी कंप्यूटर सुपर कंप्यूटर की तरह शक्तिशाली नहीं होते है लेकिन फिर भी ये एक शक्तिशाली मशीनों की गिनती में आते है। इनका इस्तेमाल बड़ी या मध्यम वर्ग की कंपनियों और उत्पादन सदनों में किया जाता है। मिनी कंप्यूटर एक एकल उपयोगकर्ता और बहु उपयोगकर्ता की अवधारणा के अनुसार भी कार्य करते है। 

मिनी कम्प्यूटर्स -

➢K-202 मिनी कंप्यूटर

➢ TEXAS INSTRUMENT TI-990

➢ SDS-92 

4) माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer)

माइक्रो कंप्यूटर यानी जिस भी डिवाइस में आप ये आर्टिकल पढ़ रहे है वो माइक्रो कंप्यूटर का एक प्रकार है जेसे की : डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप, PDA's, टेबलेट्स और स्मार्टफ़ोन आदि ये सब माइक्रो कंप्यूटर के प्रकार है। इन कंप्यूटरों का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है और ये बहुत तेज गति से इस्तेमाल किये जाने वाले कंप्यूटर है। ये कंप्यूटर सभी कंप्यूटरों से सस्ते होते है। ये एक सामान्य प्रकार के कार्य को करने के लिए इस्तेमाल किये जाते है जेसे - शिक्षा, संचार, मनोरंजन और दुसरे उदेश्य पूरा करने के लिए। 

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो निचे कमेंट जरूर करे और अगर आप कंप्यूटर से रिलेटेड और भी जानकारी प्राप्त करना कहते है तो यहाँ क्लिक करे। धन्यवाद। 

कंप्यूटर क्या है कंप्यूटर का वर्गीकरण समझाइए?

कंप्यूटर एक बड़े कमरे, मोबाइल के माइक्रो कंट्रोलर, लैपटॉप और एम्बेडेड सिस्टम के आकार के हो सकते है। इस तरह के चार कम्प्यूटर्स है - सुपर कंप्यूटर, मैनफ्रेम कंप्यूटर, मिनी कंप्यूटर और माइक्रो कंप्यूटर। सुपर कम्प्यूटर्स डेटा के स्टोरेज क्षमता, प्रदर्शन और डेटा के प्रोसेस के मामले में सबसे शक्तिशाली होते है।

कंप्यूटर के वर्गीकरण कितने प्रकार के होते हैं?

तकनीक के आधार पर कम्प्यूटर को तीन प्रकार से बांटा जाता है:.
एनालाॅग (Analog Computer) इसमें विद्युत के एनालाॅग रूप (भौतिक राशि जो लगातार बदलती रहती है) का प्रयोग किया जाता है। ... .
डिजिटल कम्प्यूटर (Digital Computer) ... .
हाइब्रिड कम्प्यूटर (Hybrid Computer).

कंप्यूटर वर्गीकरण के विभिन्न तरीके कौन कौन से हैं?

कम्प्यूटर का वर्गीकरण उनके काम काज, प्रयोग , और उद्देश्यों के आधार पर किया सकता है। इसलिए कंप्यूटर का वर्गीकरण हम तीन आधार पर करते है। इस श्रेणी में वे कंप्यूटर आते है जिनका प्रयोग भौतिक इकाइयों (दाब , तापमान , लंबाई ,आदि ) को मापकर उनको अंको में परिवर्तित करते है।

कंप्यूटर से आप क्या समझते हैं?

कम्प्यूटर क्या है? “Computer एक मशीन है जो कुछ तय निर्देशों के अनुसार कार्य को संपादित करते है. और ज्यादा कहे तो Computer एक इलेक्ट्रोनिक उपकरण है जो इनपुट उपकरणों की मदद से आँकडों को स्वीकार करता है उन्हें प्रोसेस करता है और उन आँकडों को आउटपुट उपकरणों की मदद से सूचना के रूप में प्रदान करता है.”