कन्या राशि की कमजोरी क्या होती है? - kanya raashi kee kamajoree kya hotee hai?

कन्या राशि को सभी राशियों में सुंदर राशि और सुंदरता की कद्र करनेवाली राशि माना जाता है। इसका कारण यह है कि इस राशि का प्रतिनिधित्व एक कन्या करती है। इस राशि के जातकों की खूबी है कि ये हर काम को खूबसूरती से पूरा करते हैं। इस राशि का जातक महिला हो या पुरुष, किसी बात को ये मन में दबकर रखना बहुत अच्छी तरह जानते हैं।

ये काफी हद तक परंपरावादी सोच के होते हैं। ये अपनी लगन के पक्के होते हैं। किसी काम को करने की ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कई बार इन्हें छोटी-छोटी बातें भी बुरी लग जाती हैं और कई बार ये किसी बहुत बड़ी बात को हल्के में टाल देते हैं। अपने सौंदर्य और स्वास्थ्य को लेकर ये काफी सजग रहते हैं। अनुशासन इन्हें काफी पसंद होता है। यही आदत इनकी सफलता की बड़ी बजह बनती है।

इस राशि के जातकों की सोचने की क्षमता गजब की होती है। आमतौर पर इस राशि के जातक हाजिर जवाब होते हैं। लेकिन समय और वक्त के हिसाब से खुद को ढाल लेने की कला के कारण मन की बात छिपा जाते हैं। स्वादिष्ट खाना इस राशि के जातकों की कमजोरी हो सकती है। इन्हें अक्सर कब्ज की शिकायत भी रहती है। हालांकि बेहतरी के लिए इन्हें बाहर के खाने से बचना चाहिए और तीखे भोजन से दूर रहना चाहिए।

दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच इनकी अक्सर नोक-झोंक हो जाती है या ये उनसे उखड़ जाते हैं। फिर भले ही उन्हें अपनी नाराजगी का अहसास न होने दें। इसका कारण होता है इनकी मीन मेख निकालने की आदत और समीक्षात्मक रवैया। हालांकि ये जल्दी से किसी भी बात का बुरा नहीं मानते हैं और इन पर इस बात का कोई असर नहीं होता कि लोग इनके बारे में क्या सोच रहे हैं। ये बहुत ही कोमल हृदय और सहयोगी विचारधारा वाले होते हैं। अपने मित्रों और परिजनों के लिए हर समय सहयोग देने के लिए तैयार रहते हैं।

बात अगर कार्यक्षेत्र में दक्षता की हो तो कन्या राशि के जातक मेहनती और व्यवस्थित होते हैं। इन्हें हर कार्य अपनी देखरेख में कराना पसंद होता है। ये बहुत अच्छे कर्मचारी और विश्वसनीय लोग होते हैं। इनकी लीडरशिप बहुत अच्छी होती है और अपनी टीम में ये लोग काफी मेहनती और प्रगतिशील रवैये के लिए जाने जाते हैं।

इस राशि के जातक कितनी भी परेशानी आने पर संयमित होकर व्यवहार करते हैं। इन्हें अपनी समस्या से निपटना बखूबी आता है। हालांकि अन्य लोग इनकी विनम्रता को इनकी कमजोरी मान लेते हैं। दूसरों की मदद के कारण कई बार ये किसी समस्या में भी फंस जाते हैं। इसका कारण होता है, जल्दबाजी। ये अपनी समस्याओं से निकलने में जितनी शांति से काम लेते हैं, दूसरों की मदद करने में उतनी ही आतुरता दिखाते हैं। कई बार गलत लोग इनके इस सहयोगात्मक रवैये का गलत लाभ लेते हैं।

आमतौर पर इस राशि के जातक दिखने बहुत आकर्षक होते हैं। इनके चेहरे में एक अलग-सा भोलापन होता है। अपनी मेहनत के बल पर ये अपना मुकाम बनाते हैं। इनका भोलापन और व्यवहार इन्हें मेहनत की राह में सहायता करता है। इस राशि के लोग काफी संतुलित और निष्पक्ष व्यवहार करते हैं। ये जल्दी भावनाओं में नहीं बहते हैं।

इस राशि के लोगों में पूर्णता के प्रति जुनून होता है। यदि दूसरे के व्यवहार या काम में कोई कमी रह जाती है तो ये उसे आसानी से नजरअंदाज नहीं कर पाते हैं। आमतौर पर ये सफाई पसंद होते हैं और अपने घर तथा दफ्तर में हर चीज बहुत व्यवस्थित तरीके से रखते हैं। जब तक किसी काम के परिणाम से ये खुश न हों, आसानी से मेहनत करना छोड़ते। अपूर्णता इस राशि के जातकों को निराश करती है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

विषयसूची

  • 1 कन्या राशि की कमजोरी क्या है?
  • 2 कन्या राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?
  • 3 कन्या राशि के लड़के कैसे होते हैं?
  • 4 कन्या राशि वाले पूर्व जन्म में क्या थे?
  • 5 कन्या राशि को क्या पसंद है?
  • 6 कन्या राशि को गुस्सा क्यों आता है?

कन्या राशि की कमजोरी क्या है?

इसे सुनेंरोकेंइस राशि के लोग संकोची और शर्मीले प्रभाव के साथ झिझकने वाले देखे जाते है। मकान, जमीन. और सेवाओं वाले कार्य ही इनकी समझ में अधिक आते हैं, कर्जा, दुश्मनी और बीमारी के प्रति इनका लगाव और सेवायें देखने को मिलती है।

कन्या राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?

इसे सुनेंरोकेंकन्या राशि के जातक अपने वृश्चिक राशि के साथी से इसलिए संतुष्ट रहते हैं क्योंकि वो उन्हें अपना प्यार और भावनाएं दर्शाते रहते हैं। कन्या राशि के जातक तार्किक होते हैं वहीं वृश्चिक राशि के लोगों को कल्पनाशील माना जाता है।

कन्या राशि वाले प्यार के मामले में कैसे होते हैं?

इसे सुनेंरोकेंकन्या राशि वालों को दूसरों को प्रसन्न रखने में अत्यन्त प्रसन्नता होती है। मानसिक रूप से वृश्चिक राशि वालों के प्रति तथा शारीरिक रूप से मकर राशि वालों के प्रति आकर्षित होते हैं।

कन्या राशि के लड़के कैसे होते हैं?

कन्या राशि वाले लड़को में होते हैं ये गुण, तुरंत पकड़ लेते हैं…

  • शांत और कोमल स्‍वभाव
  • हर स्थिति में रहते है शांत
  • पसंद नहीं होता गॉसिप करना
  • हर काम को ईमानदारी से करते हैं
  • आसानी से नहीं पड़ते हैं प्यार में
  • दूसरों को समझने का क्षमता
  • दोस्‍ती निभाने में होते है एक्सपर्ट

कन्या राशि वाले पूर्व जन्म में क्या थे?

इसे सुनेंरोकेंकन्‍या राशि: अगर आपकी राशि कन्‍या राशि है तो आप पिछले जन्‍म में शेर के रूप में थे।

कन्या राशि वालों को इतना गुस्सा क्यों आता है?

इसे सुनेंरोकेंकन्या राशि ये लोग बहुत कूल मिजाज के होते हैं और हर पल को एंजॉय करते हैं. इन्हें ज्यादा चीखना चिल्लाना पसंद नहीं होता. इसलिए गुस्सा आने के बाद भी ये जाहिर नहीं करते. इतना ही नहीं, अगर इनके गुस्से को समझकर इन्हें मनाया जाए, तो ये फौरन नाराजगी दूर कर देते हैं.

कन्या राशि को क्या पसंद है?

इसे सुनेंरोकेंकन्या राशि वाले मेहनती और व्यवस्थि​त जीवन पसंद करते हैं. इनको कार्यों का प्रबंधन करने में मजा आता है. अनुशासन प्रिय होते हैं. इन्हीं कारणों से ये सफल रहते हैं.

कन्या राशि को गुस्सा क्यों आता है?

कन्या राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं?

इसे सुनेंरोकेंकन्या राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं?, Kanya Rashi Vale Dukhi Kyon Rehte Hain? कन्या राशि के जातकों का स्वभाव ही उनके दुखो का सबसे बड़ा कारण है. कन्या राशि के जातकों का स्वभाव काफी घमंडी होता है. अपने घमंड में चूर यह लोग अपने सामने किसी भी इंसान को कुछ नहीं समझते.

कन्या राशि की सच्चाई क्या है?

कन्या राशि वाले जातक बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। कन्या राशि के जातकों की वाणी आकर्षक होती है। इस राशि के जातकों को धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है। बुध के कारण कन्या राशि वाले जातक अपने जीवन में अक्सर परिवर्तन करते रहते हैं।

कन्या राशि वालों की कमजोरी क्या है?

स्वादिष्ट खाना इस राशि के जातकों की कमजोरी हो सकती है। इन्हें अक्सर कब्ज की शिकायत भी रहती है। हालांकि बेहतरी के लिए इन्हें बाहर के खाने से बचना चाहिए और तीखे भोजन से दूर रहना चाहिए। दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच इनकी अक्सर नोक-झोंक हो जाती है या ये उनसे उखड़ जाते हैं।

कन्या राशि वालों की आयु कितनी होती है?

23 और 24वें वर्ष बहुत उत्तम रहते हैं जबकि 4, 16, 22, 36 और 55 वर्ष कष्टप्रद होते हैं।

कन्या राशि का जीवनसाथी कौन है?

कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के साथ इनकी जोड़ी सही बन जाती है. इन राशियों के साथ कन्या राशि के जातकों की लंबी दोस्ती चलती है. शादी के मामले में कन्या के लिए मिथुन राशि के लोग अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं. इन दोनों राशि के जातक बौद्धिक विचार रखते हैं और एक- दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं.