कौन से महीने में फूल खिलते हैं? - kaun se maheene mein phool khilate hain?

Flowering Plants: कुछ पौधों पर साल के 12 महीने फूल रहते हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में।   

Flowering Plants: घर और गार्डन में पौधे लगाना हम सभी को बहुत अच्छा लगता है। पौधों पर लगने वाले फूल ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि वातावरण को भी मनमोहक बनाते हैं। हालांकि पौधों पर फूल मौसम के हिसाब से आते हैं इसलिए बहुत बार गार्डन से फूल गायब भी हो जाते हैं। 

यही कारण है कि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे पौधों से जुड़ी जानकारी जिनपर सालभर फूल रहते हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में विस्तार से। 

गुड़हल (Hibiscus)

कौन से महीने में फूल खिलते हैं? - kaun se maheene mein phool khilate hain?

गुड़हल के पौधों पर लगने वाले फूल बहुत खूबसूरत होते हैं। यही कारण है कि बहुत से लोग इन पौधों को अपने गार्डन में जरूर लगाते हैं। बता दें कि इस पौधे पर साल के 12 महीने फूल रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने गार्डन को कई रंग के फूलों से सजाना चाहते हैं इस पौधे को जरूर लगाएं। 

इसे भी पढ़ेंः Flower Gardening Tips: गार्डन की परेशानियों को चुटकी में दूर करता है यह 1 उपाय

बोगनविलिया (Bougainvillaea)

कौन से महीने में फूल खिलते हैं? - kaun se maheene mein phool khilate hain?

बोगनविलिया का पौधा आपको हर पार्क और सड़क के किनारों पर लगा नजर आ जाएगा। भारत में हर मौसम के दौरान आप इस पौधे को आसानी से उगाया जा सकता है। खास बात यह है कि एक समय के बाद यह पौधा बहुत ज्यादा फैल जाता है। पौधा जितना ज्यादा फैलता है, फूल भी उतने ज्यादा उगते हैं। इस पौधे की ढेर सारी प्रजातियां होती हैं। 

गुलाब (Rose)

फूलों की बात हो और गुलाब को नजरअंदाज कर दिया जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। यह फूल ना सिर्फ खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि एक औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। पीले, गुलाबी, लाल आदि रंग के फूलों से अपने गार्डन को महकाने के लिए आप इन पौधों को भी लगा सकते हैं। 

इक्सोरा (Ixora)

इक्सोरा पौधे को कुछ लोग इंडियन जैस्मीन के नाम से भी जानते हैं। इस पौधे पर सालभर लाल और सफेद रंग के फूल खिलते हैं। खूबसूरती के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी के लिए इस पौधे को बहुत अच्छा माना जाता है। घर के अंदर या बाहर साल के 12 महीने फूल खिलाने के लिए आप इस पौधे को लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः इंडोर प्लांट्स के लिए इन खादों का करें इस्तेमाल, फूलों से भरा रहेगा पौधा

पेरीविंकल (Periwinkle)

कौन से महीने में फूल खिलते हैं? - kaun se maheene mein phool khilate hain?

खूबसूरत फूल और सेहत के लिए लाभदायक माने जाने वाले पेरीविंकल के पौधे पर भी सालभर पौधे खिलते हैं। इस पौधे के बीज आपको किसी भी नर्सरी से आसानी से मिल जाएंगे।

तो ये थी सालभर फूलों से भरे रहने वाले पौधों से जुड़ी जानकारी। गार्डनिंग से जुड़े किसी भी तरह की जानकारी लेने के लिए आप इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल कर सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi, Amazon, Freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

कौन से महीने में फूल खिलते हैं? - kaun se maheene mein phool khilate hain?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

फूल कौन से महीने में आते हैं?

विभिन्न प्रकार के फूलों को अच्छी तरह से खिलने के लिए अनुकूल मौसम इस प्रकार है:.
गर्मी या प्री-मानसून का मौसम (Summer or Pre-monsoon season) – अप्रैल से जून तक।.
मानसून या बरसात का मौसम (Monsoon or Rainy season) – जुलाई से सितंबर तक।.
सर्दी का मौसम (Winter season) – दिसंबर से मार्च तक।.

कौन से सीजन में फूल खिलते हैं?

गर्मी, बरसात और ठंड के मौसम में अलग-अलग तरह के फूल खिलते हैं और एक समय के बाद मुरझा जाते हैं। लेकिन कुछ फूल ऐसे भी हैं, जो हर मौसम में साल भर खिलते हैं, तथा इनके पौधे दो साल से अधिक साल तक चलते हैं, यह बारहमासी फूल (Perennials Flowers) वाले पौधे होते हैं

फरवरी मार्च में कौन से फूल खिलते हैं?

जीनिया (Zinnia) यह पौधा बहुत जल्दी फल देने लगता है, इसलिए इसको मार्च महीने के बाद उगा सकते हैं. यह काफी रंग-बिरंगे फूलों वाला पौधा होता है, जिसकी खेती बहुत आसानी से की जा सकती है. बता दें कि इसका पौधा थोड़ा छोटा होता है, इसलिए आप इसको अधिक संख्या में भी उगा सकते हैं.

मार्च महीने में कौन सा फूल खिलता है?

मार्च में लगाए जाने वाले फूल , Flowers for March , Common Flowers to Plant in March. लिली, पिओनी , कमल, पीटुनिआ, रजनीगंधा , कलेन्चु , गेंदा , ग्लेडियोलस , बिगोनिया , केला फूल मार्च का महीना कंद का महीना होता है | कंद वाले फूल इस महीने में और...