पैरागान कान्वेंट स्कूल कक्षा – 5 पाठ – 2 (दो बैलों की कथा ) 1) कठिन शब्द पृष्ठ क्रमांक 19 से स्वयं करें। 2) शब्दार्थ पृष्ठ क्रमांक 19 से स्वयं करें। 3) पुस्तिका के पृष्ठ क्रमांक 21 से प्रश्न संख्या 6 वाक्य बनाओ स्वयं करें। लिखित कार्य 1.दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए ( क )बैलों के क्या नाम थे? (अ) हीरा-मोती (ख) बैलों के मालिक का क्या नाम था ? (अ) झूरी (ग) दोनों बैलों को कहाँ बंद करके रखा गया था? (ब ) काँजी हाउस में (घ) कहानी के लेखक हैं (अ) प्रेमचंद 2.रिक्त स्थान भरिए (क) झूरी किसान के दो बैलों के नाम थे- हीरा और मोती। (ख) दोनों बैलों ने झूरी के साले को रास्ते भर खूब छकाया था। (ग) दोनों बैलों के गरदन में आधा-आधा गराँव लटक रहा था। (घ) एक रात दोनों बैलों ने झूरी के साले के घर से भागने की योजना बनाई। 3.लघु उत्तरीय प्रश्न (क) दोनों बेलों के क्या नाम थे और उनका मालिक उनसे कैसा बर्ताव रखता था? उ० दोनों बैलों के नाम हीरा और मोती थे। उनका मालिक उनसे बहुत प्यार करता था। उनकी देखभल अच्छी तरह करता था। (ख) दोनों बैलों में किस प्रकार का रिश्ता था? उ० दोनों बैलों में भाई जैसा रिश्ता था । (ग) झूरी ने अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने बैलों को कहाँ भेज दिया? उ० झूरी ने अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने बैलों को ससुराल भेज दिया। (घ) झूरी के साले ने दोनों बैलों के साथ क्या किया? उ० झूरी के साले ने दोनों बैलों के साथ बर्बरता का व्यवहार किया। (ङ) दोनों बैल झूरी के साले के यहाँ से क्यों भाग निकले ? उ० दोनों बैल झूरी के साले के यहाँ से भाग निकले क्योंकि वह उन्हें बिना खिलाए-पिलाए खेतों में हल चलवा रहा था। 4.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (क) हीरा-मोती को भागते समय रास्ते में कौन मिला और उन्होंने उसके साथ क्या किया? उ०हीरा-मोती को भागते समय रास्ते में एक साँड़ मिला। दोनों ने उसको सींगे मार-मारकर भगा दिया। (ख) हीरा-मोती ने काँजी हाउस से भागने के लिए क्या योजना बनाई? उ० हीरा-मोती ने काँजी हाउस से भागने के लिए उसकी दीवार तोड़कर वहाँ से निकलने की योजना बनाई। (ग) नीलामी में दोनों बैलों को खरीदने वाले व्यापारी के साथ क्या हुआ? उ० नीलामी में दोनों बैलों को खरीदने वाले व्यापारी को हीरा-मोती ने खूब परेशान किया और अंत में मोती ने उसे गाँव में खदेड़ दिया। 5.निम्नलिखित कथन किसने किससे कहा ? (क)”नमक हराम क्यों हैं? चारा-दाना न दिया होगा, तभी तो भाग आए ?” ( झूरी ने, पत्नी से ) (ख ) “बस तुम्हीं तो बैलों को खिलाना जानते हो और तो सभी पानी पिला-पिलाकर रखते हैं।” ( पत्नी ने झूरी से ) (ग) “चारा मिलता तो क्यों भागते?” ( झूरी ने, पत्नी से ) 6.निम्नलिखित शब्दों का वाक्य प्रयोग कीजिए 1.बैल :- 2.कद-काठी :- 3.नाँद :- 4.कॉजी हाउस :- 5..नीलामी :- भाषा बोध (व्याकरणिक ज्ञान) 1) किन्हीं छह यौगिक शब्दों को अन्य शब्दों के मेल के साथ बनाकर लिखिए (क) भोजन + आलय = भोजनालय (ख) स्नान+ घर = स्नानघर (ग) विद्या + आलय = विद्यालय (घ) पुस्तक + आलय = पुस्तकालय (ड़ ) पाठ + शाला = पाठशाला (च) हरि + दर्शन = हरिदर्शन
(क) दशानन ख लंबोदर (ग) चतुर्भुज घ) पीतांबर (ड) नीलकंठ (च) पाठशाला 3)नीचे लिखे द्वंद्व समास के समस्त पद का विग्रह करके लिखिए ( क )फूल -काँटा = फूल और काँटा (ख) ऊपर- नीचे =ऊपर और नीचे (ग) पेड़- पौधे = पेड़ और पौधे (घ)सत्य – असत्य = सत्य और असत्य (ड़ )गुण -अवगुण =गुण और अवगुण ( च )अच्छा -बुरा = अच्छा और बुरा |