इस लेख में आप पढ़ेंगे जलवायु परिवर्तन पर निबंध Essay on Climate Change in Hindi हिन्दी में। इसमें आप जलवायु परिवर्तन क्या है, इसके कारण, प्रभाव, नियंत्रण करने के उपाय, के विषय में पुरी जानकारी दी गई है। Show
चलिए जलवायु परिवर्तन पर निबंध शुरू करते हैं… दोस्तों आज हम बात करेंगे, ऐसे टॉपिक के बारे में जो आज विश्व की एक भीषण समस्या बनती जा रहा है – वो है जलवायु परिवर्तन।हम बात करेंगे कि कैसे ये परिवर्तन होता है और इसके कारण और इससे बचने के बारे में भी। साथ ही हम आपको बताएँगे की कैसे सही समय पर इसके बारे में समझकर इसकी रोकधाम की जा सकती है। जलवायु परिवर्तन क्या है? What is Climate Change in Hindi?अधिकतर हम ‘जलवायु’ एवं ‘मौसम’ शब्द में भेद नहीं कर पाते हैं। इसको समझना जरूरी है। असल में मौसम वह है, जो विभिन्न स्थानों पर अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान, बादलों एवं वायु की स्थिति, वर्षा का पूर्वानुमान, आर्द्रता आदि दर्शाता है। निर्धारित समय पर किसी स्थान पर बाहरी परिस्थितियों में होने वाला परिवर्तन ही, जलवायु कहलाता है। असल में जलवायु शब्द किसी स्थान पर पिछले कई वर्षों के अन्तराल में वहाँ की मौसम की स्थिति को बताता है। किसी स्थान विशेष की जलवायु का पता लगाने के लिये जलवायु वैज्ञानिक कम-से-कम 30 वर्षों के मौसम की जानकारी को आवश्यक मानते हैं। जलवायु से हमें कोई स्थान कैसा है यह पता चलता है। उदाहरण के लिये, अहमदाबाद एवं दिल्ली की जलवायु सामान्यतः शुष्क है; इसके विपरीत मुम्बई एवं विशाखापत्तनम में जलवायु आर्द्र है। पृथ्वी का तापमान औसत रहता है, हालाँकि भूगर्भीय प्रमाण बताते हैं कि पहले यह बहुत अधिक या कम रहा होगा। लेकिन देखा जाये तो पिछले कुछ सालों से जलवायु में अचानक तेज़ी से बदलाव हो रहा है, क्योंकि मौसम परिवर्तन का अपना एक तरीका होता है। लेकिन यह तरीका लगातार बदल रहा है, जैसे गर्मिया लंबी होती जा रही हैं, और सर्दियां छोटी, जलवायु परिवर्तन विश्व की सबसे प्रचंड समस्या में से एक है जैसे नवंबर दिसंबर मध्य तक ठंड का अहसास ना होना। फरवरी-मार्च तक सर्दी पडना, सितंबर से वर्षा होना, अक्टूबर तक गर्मी पड़ना। पूरे विश्व में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है, इसी को जलवायु परिवर्तन कहा जाता है। वैज्ञानिको की माने तो ‘ग्रीन हाउस इफेक्ट’ इसका मुख्य कारण है। जलवायु परिवर्तन परिस्थितिक तंत्र को पहले से ही नुकसान पहुंचा रही है, इसकी सच्चाई ग्लेशियरों के पिघलने, मानसून परिवर्तन एवं समुद्र की तरंगों में देखी जा सकती है। पृथ्वी द्वारा सूर्य से ऊर्जा ग्रहण की जाती है। जिसके चलते धरती की सतह गर्म हो जाती है, और इस ऊर्जा का कुछ भाग धरती की सतह तथा समुद्र के जरिए परावर्तित होकर वातावरण में चला जाता है। वातावरण की कुछ गैसों द्वारा पूरी पृथ्वी पर एक परत सी बना दी जाती है, यह गैसें मुख्यतः कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, नाइट्रस ऑक्साइड आदि होते है। इन गैसों को ही ग्रीन हाउस गैसके नाम से जाना जाता है। जिस प्रकार से हरे रंग का कांच प्रकाश को अंदर आने से रोकता है, उसी तरह से यह पृथ्वी के ऊपर एक परत बनाकर अधिक ऊष्मा से इसकी रक्षा करती है। इसी कारण इसे ग्रीन हाउस प्रभाव कहा जाता है। जैसे कि हम सब जानते हैं कि पृथ्वी ग्रह पर ही है जीवन संभव है। पृथ्वी की सतह पर अनुकूल तापमान का होना ही जीवन की उपस्थिति का एक महत्त्वपूर्ण कारण हैं। पृथ्वी का औसत सतही तापमान 14.4 डिग्री C है। जब की शुक्र ग्रह का औसत सतही तापमान 449 डिग्री C तथा मंगल ग्रह का -55 डिग्री C है। ये हमारे पड़ोसी ग्रह हैं। वायुमंडल में ग्रीनहाउस वायु की उपस्थिति के कारण ही पृथ्वी का तापमान जीवन के लिये अनुकूल है। ये वायु सूर्य के प्रकाश से निकली कुछ ऊष्मा को अवशोषित करती हैं एवं इन्हें पृथ्वी की सतह के करीब रोक कर रखती हैं। परन्तु ग्रीनहाउस वायु की बहुत अधिक मात्रा भी समस्या पैदा कर सकती है। वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों के एकत्र होने से पृथ्वी के औसत तापमान का बढ़ना ‘ग्लोबल वार्मिंग’ कहलाता है। जलवायु परिवर्तन के कारण Causes of climate changeइस परिवर्तन के लिए कई घटक जिम्मेदार है। इसको अच्छे से समझने के लिए इन कारणों को दो भागों में बाँटा जा सकता है। पहला प्राकृतिक कारण दूसरा मानवीय कारण। प्राकृतिक कारण में प्रमुख महाद्वीपों का खिसकना, ज्वालामुखी तंरगे और पृथ्वी का मानवीय क्रियाओं द्वारा ग्रीन हाउस प्रभाव प्रभावित होना शामिल है। जैसे पहले समय में सभी जलवायु परिवर्तन प्राकृतिक हुआ करते थे। लगभग 220 वर्षों पहले औद्योगिक क्रांति आई। जिसके फलस्वरूप मशीनों द्वारा भारी मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन किया जाने लगा। मशीनों को चलाने के लिये ऊर्जा की आवश्यकता होती थी और ऊर्जा उत्पादन के लिए कोयले एवं तेल जैसे ईंधनों का इस्तेमाल किया जाता था। जिन्हें ‘जीवाश्म ईंधन’ कहते थे। जीवाश्म ईंधनों को जलाने के कारण कार्बन डाइऑक्साइड वायु उत्सर्जित होती है। औद्योगिकीकरण के साथ-साथ कार्बन डाइऑक्साइड, मिथेन, ओजोन, क्लोरोफ्लोरो कार्बन, नाइट्रस ऑक्साइड जैसी वायुओं का उत्सर्जन भी बढ़ा है। इन वायुओं को ‘ग्रीनहाउस वायु’ (गैस) कहते हैं। पिछले 200 वर्षों के दौरान हमारी गतिविधियों के कारण वायुमण्डल में ग्रीनहाउस वायुओं की विशाल मात्रा उत्सर्जित हुई है। अब यह सुस्पष्ट है कि आज के समय में मानव ही जलवायु परिवर्तन के लिये उत्तरदायी है। विद्युत संयंत्रों का अधिक मात्रा में उपयोग होने के कारण भी जलवायु परिवर्तन हो रहा है। उदाहरण के लिए –
क्योंकि यह सारे यंत्र ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन करते है। जो तापमान को बढ़ाने का काम करती है और इसी के कारण वातावरण में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव Effect of Climate Change & Increased Temperature in Hindiतापमान में एक छोटे से परिवर्तन से भी बड़ा प्रभाव देखने को मिलता है। पृथ्वी पर जीवन के प्रत्येक पहलू पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसका प्रभाव पड़ेगा। निम्नलिखित हैं जलवायु परिवर्तन के प्रभाव: प्रतिकूल मौसम Adverse and Unstable climateप्रतिकूल मौसम देखने को मिलेगा कुछ स्थान बहुत गर्म; कुछ स्थान सूखा ग्रस्त; जबकि अन्य अत्यधिक वर्षा से प्रभावित हो जाएँगे। लू, सूखा, बाढ़ (अधिक वर्षा एवं हिमनदों के पिघलने के कारण) एवं तीव्र तूफ़ानी हवाएँ इत्यादि देखने को मिलेंगे। पिघलते हिम खंड Melting glaciersजलवायु परिवर्तन के कारण वर्फीली चोटिया पिघलने लगी है, बर्फ के पहाड़ पहले की अपेक्षा सुकुड रहे है। आर्कटिक की समुद्री बर्फ, विशेष रूप से पिछली कुछ गर्मियों से, काफी पतली होती जा रही है। अगस्त 2000 में उत्तरी ध्रुव पर बिलकुल बर्फ नहीं थी बल्कि वहां सिर्फ पानी-ही-पानी ही देखने को मिला। जल स्तर में वृद्धि Increased water levels of seaहिमनदों एवं ध्रुवीय बर्फीली चोटियों के पिघलने से समुद्र में जल की मात्रा बढ़ेगी। इन सबके परिणामस्वरूप छोटे द्वीप एवं समुद्र तटीय क्षेत्र जलमग्न हो जाएँगे। बाढ़ की आशंका से इन उपजाऊ कृषि क्षेत्रों पर निर्भर रहने वाले हजारों लोग भी प्रभावित होंगे। समुद्र स्तर में एक मीटर की वृद्धि भी विभिन्न तटीय शहरों एवं अत्यधिक जनसंख्या वाले डेल्टा क्षेत्रों, जैसे- मिश्र, बांग्लादेश, भारत एवं चीन, में बाढ़ ला सकती है जहाँ विश्व की सबसे अधिक चावल की खेती होती है। जैवविविधता का ह्रास Loss of biodiversityपेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं को जलवायु परिवर्तन के साथ तालमेल नहीं बना पाएंगे एवं प्रवासन करने के लिये बाध्य होना होगा। जो प्रवासन नहीं कर सकते हैं वे निकट भविष्य में गायब हो जाएँगे। जो ठंडी जलवायु के अनुकूल हैं, वे लुप्त हो जाएंगे । मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव Negative effect of healthअधिक गर्मी होने के कारण मनुष्य के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। उष्णकटिबन्धीय रोग जैसे मलेरिया, मस्तिष्क ज्वर, पीत ज्वर व डेंगू जैसी बीमारियाँ वर्तमान के शीतोष्ण क्षेत्रों में भी फैलेगी। जलवायु परिवर्तन के नियंत्रण उपाय How to prevent and control climate change?जलवायु परिवर्तन से मनुष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्नीसवीं सदी के बाद से पृथ्वी की सतह का तापमान 3 डिग्री से 6 डिग्री तक बढ़ गया है। यह तापमान में वृद्धि के आंकड़े हमें मामूली लग रहे हैं। लेकिन यह आगे चलकर महाविनाश को निमंत्रण देंगे। वैज्ञानिकों की मानें तो, यदि हम इसी तरह से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करते रहे तो इस वायु का स्तर औद्योगिक क्रांति से पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाएगा। इसके फलस्वरूप वर्ष 2050 तक पृथ्वी का औसत तापमान 5.8 डिग्री C तक बढ़ जाएगा। हालांकि यह वृद्धि सुनने में कम लग सकती है, परन्तु इसके परिणाम विश्वव्यापी होंगे। इसलिए हमे इसको नियंत्रित करने के लिए आज से उपाय करने की आवश्यकता है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के परिणाम हमें भारी समस्या में ला सकते है। जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए हमें ग्रीन हाउस गैसों को कम करने की जरूरत है। ऐसा करने के लिए ऐसी गतिविधियाँ अपनानी पड़ें गी जो कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में सहायक होती हैं। जैसे –
निष्कर्ष Conclusionदोस्तों यह थे, कुछ ऐसे उपाय जिसको करके हम अपनी पृथ्वी और अपने भविष्य को जलवायु परिवर्तन जैसे भयानक संकट से बचा सकते है। हो सके तो इसे कम जिससे हमारी पृथ्वी बच सके और आने वाली पीढ़ी, प्रकृति द्वारा दी गई सुंदरता को देख सके इसका आनंद ले सके। आशा करते हैं जलवायु परिवर्तन पर निबंध (Essay on Climate Change in Hindi) से आपको इस वियही में पुरी जानकारी मिल पाई होगी। जलवायु परिवर्तन पर निबंध कैसे लिखें?सूर्य से उत्सर्जित जो ऊर्जा पृथ्वी तक पहुंचती है और फिर हवाओं और महासागरों द्वारा विश्व के विभिन्न भागों में आगे बढ़ती है, वह जलवायु परिवर्तन का एक प्रमुख कारण है। नए युग की तकनीकों का प्रयोग पृथ्वि पर कार्बन उत्सर्जन के दर को बढ़ा रहा है और इस प्रकार वतावरण को विपरीत रूप से प्रभावित कर रहा है।
जलवायु परिवर्तन क्या है विस्तार से समझाइए?जलवायु परिवर्तन क्या है? जलवायु परिवर्तन का तात्पर्य दशकों, सदियों या उससे अधिक समय में होने वाली जलवायु में दीर्घकालिक परिवर्तनों से है। यह मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन (जैसे, कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस) को जलाने के कारण पृथ्वी के वातावरण में तेजी से बढ़ती ग्रीनहाउस गैसों के कारण होता है।
जलवायु परिवर्तन क्या है जलवायु परिवर्तन के कारणों का वर्णन कीजिए?जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण मनुष्य ही है। सामान्यतः जलवायु में परिवर्तन कई वर्षों में धीरे धीरे होता है। लेकिन मनुष्य के द्वारा पेड़ पौधों की लगातार कटाई और जंगल को खेती या मकान बनाने के लिए उपयोग करने के कारण इसका प्रभाव जलवायु में भी पड़ने लगा है।
जलवायु परिवर्तन का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?जलवायु परिवर्तन का प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार जलवायु में उष्णता के कारण श्वास तथा हृदय सम्बन्धी बीमारियों में वृद्धि होगी। दुनिया के विकासशील देशों में दस्त, पेचिश, हैजा, क्षयरोग, पीत ज्वर तथा मियादी बुखार जैसी संक्रामक बीमारियों की बारम्बारता में वृद्धि होगी।
|