जल सेना के प्रमुख कौन है - jal sena ke pramukh kaun hai

केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को अगले नौ सेना प्रमुख के रूप नियुक्त किया है। वह वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन चीफ हैं। 30 नवंबर को वह अपना नया कार्यालय संभालेंगे। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को अगले नौ सेना प्रमुख के रूप नियुक्त किया है। वह वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन चीफ हैं। 30 नवंबर को वह अपना नया कार्यालय संभालेंगे। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है। 12 अप्रैल, 1962 को जन्मे वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को 1 जनवरी, 1983 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में कमीशन किया गया था। ज्ञात हो कि फिलहाल नौसेना की कमान एडमिरल कर्मबीर सिंह के हाथों में हैं।

वाइस एडमिरल आर हरि कुमार का अब तक का कामकाज

लगभग 39 वर्षों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों में काम किया है। वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार के सी कमांड में आईएनएस निशंक, मिसाइल कार्वेट, आईएनएस कोरा और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस रणवीर शामिल हैं।

उन्होंने भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विराट की कमान भी संभाली। उन्होंने पश्चिमी बेड़े के बेड़े संचालन अधिकारी के रूप में कार्य किया। पश्चिमी नौसेना कमान के एफओसी इन सी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले वह मुख्यालय आईडीएस की एकीकृत स्टाफ समिति के प्रमुख थे। वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार ने नेवल वार कालेज यूएस, आर्मी वॉर कालेज महू और रायल कालेज आफ डिफेंस स्टडीज यूके से कोर्स किया है। वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) से सम्मानित किया गया है।

Vice Admiral R Hari Kumar has been appointed as the next chief of naval staff by the government. He is presently Flag Officer Commanding-in-Chief Western Naval Command and will take over his new office on November 30: Ministry of Defence pic.twitter.com/usn0JgxKA5

— ANI (@ANI) November 9, 2021

अन्य नियुक्तियां

इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों शील वर्धन सिंह और अतुल कारवाल को मंगलवार को क्रमश: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया। सिंह 1986 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के पद पर तैनात हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सिंह को सीआईएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है और वह अपनी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त 2023, तक इस पद पर बने रहेंगे।

Edited By: Arun Kumar Singh

जल सेना के प्रमुख कौन है 2022?

नौसेना प्रमुख : एडमिरल आर हरि कुमार इनका जन्म 12 अप्रैल 1962 (आयु 60) त्रिवेंद्रम , केरल , भारत में हुआ था। भारत सरकार ने कुमार को 9 नवंबर 2021 को नौसेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया था। इन्हे 2010 में विशिष्ट सेवा पदक , 2016 में अति विशिष्ट सेवा पदक एवं 2021 में परम् विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

वर्तमान में जल सेना का प्रमुख कौन है?

वर्तमान में जनरल मनोज मुकुंद नरवणे इस पद पर आसीन हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 को यह पद संभाला। वर्तमान में एडमिरल कर्मबीरसिंह भारत के नौसेनाध्यक्ष हैं। वर्तमान में UPSC के अध्यक्ष कौन है?

जल थल और वायु सेना का अध्यक्ष कौन है?

भारत के थलसेनाध्यक्ष (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) भारत की थलसेना के सेनापति होते हैं। इस पद पर सामान्यतः जनरल पद के अधिकारी होते हैं। वर्तमान में जनरल [ मनोज पाण्डेय] इस पद पर आसीन हैं, जिन्होंने 30 अप्रैल 2022को यह पद संभाला।

तीनों सेनाओं के प्रमुख कौन होता है?

दरअसल, देश के लिए यह लगातार दूसरा मौका है जब एक ही एनडीए बैच के 'तीन दोस्तों' के हाथों में देश की सुरक्षा और सेनाओं की कमान है। जी हां, नए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 61वें बैच के साथी हैं।