इस वर्ष पर्यावरण दिवस का क्या थीम हैं ? - is varsh paryaavaran divas ka kya theem hain ?

World Environment Day 2022: धरती हमारी मां है, धरती हमारी जननी है और प्रकृति हमारा जीवन है. जी हां प्रकृति के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है, लेकिन फिर भी हम विकास और आधुनिकता की दौड़ में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं. हम प्रकृति से दूर जा रहे हैं. अब झरना, नदी, झील और जंगल देखने के लिए हमें बहुत दूर जाना पड़ता है. पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का खामियाजा हम समय-समय पर भुगत भी रहे हैं. कभी बाढ़ आ जाती है तो कभी बादल फटते हैं. कहीं धरती में पानी सूख रहा है तो कहीं की जमीन आग उगल रही है. ये सब क्लाइमेट चेंज (Climate Change) की वजह से ही हो रहा है. पेडों के कटने से हवा इतनी दूषित हो गई है कि शहरों में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. शहरों की लाइफ तो पर्यावर (Invironment) और प्रकृति (Nature) से बहुत दूर हो गई है, यहां रहने वाले लोगों को ऐसी बीमारियां हो रही हैं जो पहले न कभी सुनी और न कभी लोगों ने देखी. इन सबकी वजह कहीं न कहीं हमारी खराब होती लाइफस्टाइल (Lifestyle) भी है. विश्व पर्यावर दिवस के मौके पर पूरी दुनिया में पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाता है. इसीलिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है.

 विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य
विकास के साथ दुनियाभर में पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है. वन और जंगल नष्ट किए जा रहे हैं. नदी और झरनों का रुख बदला जा रहा है. जिसकी वजह से पूरी दुनिया में प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है. बढ़ते प्रदूषण और प्रकृति को होने वाले नुकसान को कम करने को लेकर जागरुकता अभियान चलाने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है. लोगों को प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की जाती है.

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम
हर साल पर्यावरण दिवस की कोई न कोई खास थीम होती है. इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम 'Only One Earth' यानी केवल एक पृथ्वी रखी गई है. जिसका मतलब है कि 'प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना' जरूरी है. 

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास
पर्यावर को होने वाले नुकसान को देखते हुए पहली बार साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की थी. तब से पूरी दुनिया में 5 जून पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. भले ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की हो, लेकिन पहली बार स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 5 जून 1972 को पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन में लोगों को पर्यावरण को बचाने के बारे में जागरुक किया गया था. सम्मेलन में 119 देशों ने हिस्सा लिया था.

ये भी पढ़ें: Father's Day 2022 Date in India: जून 2022 में फादर्स डे कब है, जानिए कब से और क्यों मनाया जाता है?

2022 का पर्यावरण थीम क्या है?

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का विषय क्या है? वर्ष 2022 50वां WED है। स्वीडन इस वर्ष मेजबान है और इसकी थीम 'केवल एक पृथ्वी' है, जो प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने की आवश्यकता पर केंद्रित है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का मेजबान देश कौन है?

इस वर्ष के लिए स्वीडन मेजबान देश है। इस देश में सभी आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान "केवल एक पृथ्वी" थीम के आसपास मनाया जाएगा। वर्ष 2022 संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और वैश्विक पर्यावरण समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 की थीम क्या थी?

5 जून 1974 से यह पूरी तरह से लागू हुआ। हर साल एक नई थीम के साथ इस दिवस को मनाया जाता है। जानिए 2021 की थीम क्या है? विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम है पारिस्थितिकी तंत्र बहाली।

इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम क्या है?

हर साल पर्यावरण दिवस की कोई न कोई खास थीम होती है. इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम 'Only One Earth' यानी केवल एक पृथ्वी रखी गई है. जिसका मतलब है कि 'प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना' जरूरी है.