कवि परिचय कविता का सारांश इस कविता में घर के मर्म का उद्घघाटन है। कवि को जेल-प्रवास के दौरान घर से विस्थापन की पीड़ा सालती है। कवि के स्मृति-संसार में उसके परिजन एक-एक कर शामिल होते चले जाते हैं। घर की अवधारणा की सार्थक और मार्मिक याद कविता की केंद्रीय संवेदना है। सावन के बादलों को देखकर कवि को घर की याद आती है। वह घर के सभी सदस्यों को याद करता है। उसे
अपने भाइयों व बहनों की याद आती है। उसकी बहन भी मायके आई होगी। कवि को अपनी अनपढ़, पुत्र के दुख से व्याकुल, परंतु स्नेहमयी माँ की याद आती है। वह पत्र भी नहीं लिख सकती। कवि को अपने पिता की याद आती है जो बुढ़ापे से दूर हैं। वे दौड़ सकते हैं, खिलखिलाते हैं। वो मौत या शेर से नहीं डरते। उनकी वाणी में जोश है। आज वे गीता का पाठ करके, दंड लगाकर जब नीचे परिवार के बीच आए होंगे, तो अपने पाँचवें बेटे को न पाकर रो पड़े होंगे। माँ ने उन्हें समझाया होगा। कवि सावन से निवेदन करता है कि तुम खूब बरसो, किंतु
मेरे माता-पिता को मेरे लिए दुखी न होने देना। उन्हें मेरा संदेश देना कि मैं जेल में खुश हूँ। मुझे खाने-पीने की दिक्कत नहीं है। मैं स्वस्थ हूँ। उन्हें मेरी सच्चाई मत बताना कि मैं निराश, दुखी व असमंजस में हूँ। हे सावन! तुम मेरा संदेश उन्हें देकर धैर्य बँधाना। इस प्रकार कवि ने घर की अवधारणा का चित्र प्रस्तुत किया है। व्याख्या एवं अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न 1. आज पानी गिर रहा है, घर कि घर में चार भाई, शब्दार्थ– विशेष- अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न उत्तर – 2. और माँ बिन-पढ़ी मोरी,
पिता जी जिनको बुढ़ापा, शब्दार्थ– विशेष–
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
उत्तर –
3. आज गीता पाठ करके, चार भाई चार बहिनें शब्दार्थ– विशेष–
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
उत्तर –
4. पाँचवाँ मैं हूँ अभागा, आज उनके स्वर्ण बेटे, शब्दार्थ– विशेष–
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
उत्तर –
5. और माँ ने कहा होगा, गया है सो ठीक ही है, शब्दार्थ– विशेष–
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
उत्तर –
6. पिता जी ने कहा होगा, तुम बरस लो वे न बरसें शब्दार्थ– विशेष–
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
उत्तर –
7. किंतु उनसे यह न कहना, और कहना मस्त हूँ मैं, शब्दार्थ– विशेष–
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
उत्तर –
8. हाय रे, ऐसा न कहना, देखना कुछ बक न देना, शब्दार्थ– विशेष–
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
उत्तर –
काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्न 1. पिता जी जिनको बुढ़ापा, मौत के आगे न हिचकें, प्रश्न
उत्तर –
पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न कविता के साथ प्रश्न 2: प्रश्न 3:
प्रश्न 4: मैं मजे में हूँ सही है उत्तर – प्रश्न 5: कविता के आसपास प्रश्न 2: अन्य हल प्रश्न लघूत्तरात्मक प्रश्न प्रश्न 2: प्रश्न 3: प्रश्न 4: NCERT SolutionsHindiEnglishHumanitiesCommerceScience घर की याद कविता में लेखन ने अपने पिता की कौन सी विशेषता बताया है?उत्तर: प्रस्तुत कविता में पिता को एक शक्तिशाली एवं भावुक व्यक्ति के रूप में उकेरा गया है। कवि के अनुसार उनके पिता को एक पल के लिए भी बुढ़ापा नहीं आया है। वो इतने साहसी हैं कि उन्हें ना मौत से डर लगता है ना ही शेर जैसे आदमखोर पशु से।
कवि के पिता की क्या विशेषता बताई है?कविता में पिता के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताओं को उकेरा गया है – कवि की स्मृति पटल पर अपने स्वस्थ, तंदुरस्त पिता जो कि बुढ़ापे से दूर हैं, अर्थात् बूढ़े होने के बावजूद वे अब भी दौड़ लेते हैं, खिलखिलाते हैं, मौत से भी नहीं डरते, वे बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे बादल गरजता है, जरा भी आलस नहीं, किसी भी काम में ...
घर की याद में कविता में कवि के पिता कौन सा पाठ करते हैं?कवि के पिता गीता का पाठ करते हैं तथा दो सौ साठ दंड लगाकर मुगदर हिलाते हैं। फलस्वरूप उनका शरीर मजबूत बन गया है तथा गीता पाठ के कारण मन साहसी हो गया है। कवि के पिता गीता पाठ व व्यायाम करके नीचे आए होंगे तो उन्हें अपने छोटे पुत्र भवानी की याद आई होगी। वह उस समय जेल में था।
घर की याद कविता में कवि ने घर को परिताप का घर क्यों कहा है?भाई जेल में यातना झेल रहा है, वह उन सबसे दूर है। इसलिए भुजाओं के समान सहयोग देनेवाले चारों भाई और प्यार का प्रतीक बहनें और माता-पिता सभी दुखी हैं। यह बात दूर जेल में बैठा कवि जानता है। इसीलिए वह घर को परिताप (दुख) का घर कह रहा है।
|