हिंदी को इंग्लिश में कैसे लिखते हैं - hindee ko inglish mein kaise likhate hain

गूगल ट्रांसलेट और ट्रांसलिट्रेशन के बारे में आपने पहले भी सुना होगा। हमने आपको अंग्रेजी से हिंदी में लिखने या अनुवाद करने के लिए कई सुझाव भी दिए थे। अब हम आपको गूगल ट्रांसलेट ऐप के एक अनोखे फ़ीचर के बारे में बताएंगे।

(पढ़ें: हिंदी टाइपिंग और हिंदी ट्रांसलेशन में आपकी मदद करेंगे ये टूल)

क्या आपने कभी सोचा है कि किसी हार्ड टेक्स्ट को अपने आप कैसे अनुवाद किया जाए। मान लो किसी तस्वीर पर अंग्रेजी में कुछ लिखा है और आप उसका अनुवाद करना चाहते हैं। इस काम को आसानी से करने के लिए गूगल ट्रांसलेट ऐप में एक फ़ीचर मौजूद है।

(पढ़ें: गूगल हिंदी कीबोर्ड का नया नाम इंडिक कीबोर्ड, 10 और भाषाओं को सपोर्ट करेगा)

सबसे पहले आप अपने फोन पर गूगल ट्रांसलेट ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद आप इनपुट भाषा और आउटपुट भाषा का चुनाव कर लें। भाषा चुनाव के बाद आपके पास इनपुट देने के लिए चार विकल्प हैं। आप चाहें तो अंग्रेजी शब्द टाइप कर उसे ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसके अलावा हैंडराइटिंग रिकॉग्निशन ट्रांसलेशन, वॉयस ट्रांसलेशन और इमेज ट्रांसलेशन (तस्वीर पर लिखे गए टेक्स्ट को ट्रांसलेट करें) का विकल्प मिलेगा।

हिंदी को इंग्लिश में कैसे लिखते हैं - hindee ko inglish mein kaise likhate hain

गूगल ट्रांसलेट

इमेज ट्रांसलेशन फ़ीचर बेहद ही मज़ेदार फ़ीचर है। इसे ऑन करते ही आपके फोन का कैमरा जादुई ट्रांसलेटर की तरह काम करने लगेगा। कैमरा पर टैप करने के बाद सबसे पहले आपको इंस्टेंट कैमरा लैंग्वेंज को डाउनलोड करना पड़ेगा। इसके डाउनलोड होते ही बड़ी आसानी से आपके कैमरे की मदद से गूगल ट्रांसलेट ऐप हार्ड टेक्स्ट को आपकी पसंद की भाषा में अनुवाद कर देगा।

(पढ़ें: अब फेसबुक पर हिंदी में लिखने के लिए अलग हिंदी कीबोर्ड की ज़रूरत नहीं)

आप इस फ़ीचर के  जरिए कैमरे से लाइव तस्वीरों पर लिखे टेक्स्ट को ट्रांसलेट तो कर ही सकते हैं। साथ में हैंडसेट पर मौजूद तस्वीरों को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं।

आप इस फ़ीचर का इस्तेमाल ऑफलाइन मोड में भी कर सकते हैं। ऑफलाइन मोड में इस्तेमाल करने के लिए आपको सेटिंग्स में जाकर ऑफलाइन लैंगवेज को डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड होने के बाद ही आप इस फ़ीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।

गूगल ट्रांसलेट के इस फ़ीचर का इस्तेमाल पर ऐसी जगहों पर कर सकते हैं जहां पर इस्तेमाल की जा रही भाषा के बारे में आप कुछ नहीं जानते। और उसे ऐप में टाइप भी नहीं कर सकते। यह फ़ीचर अपने आप ही टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर देगा।

हिंदी को इंग्लिश में कैसे लिखते हैं - hindee ko inglish mein kaise likhate hain

ट्रांसलेट वर्ड्स

हैंडराइटिंग रिकॉग्निशन ट्रांसलेशन करना भी बेहद ही आसान है। फोन के स्क्रीन पर निर्धारित बॉक्स में आप अपनी ऊंगलियों से किसी शब्द को अंग्रेजी में लिखे। ऐप इसे पहचानने के बाद सही शब्द का विकल्प देगा। आप इसमें से अपने वाले शब्द को चुन लें। जिसका अनुवाद यह ऐप हिंदी बॉक्स में दिखाएगा।

वॉयस ट्रांसलेशन को इस्तेमाल करने के लिए माइक आइकन पर टैप करें, फिर आप शब्द को बोलें। गूगल आपके द्वारा बोले गए शब्द को पहचान कर उसका अनुवाद कर देगा।