गिर गाय के दूध के क्या फायदे हैं? - gir gaay ke doodh ke kya phaayade hain?

Gir Cow Milk Benefits In Hindi: दूध पीना सेहत के लिए सबसे लाभदायक बताया गया है। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। पैदा होने के बाद से 6 महीने तक बच्चा दूध पर ही निर्भर रहता है और दूध से ही सभी पोषण उसे मिलते हैं। दूध से ना केवल हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि इसके अनेकों और भी फायदे हैं। लेकिन सवाल ये कि सबसे अच्छा दूध कौन सा है… गाय, भैंस या बकरी का। तो इसका जवाब है गाय का दूध। जी हां… गाय का दूध सबसे अच्छा माना जाता है। पाचन क्रिया के लिए या फिर बच्चे के बौद्धिक विकास के लिए गाय का दूध ही सर्वोत्तम आहार माना जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय के दूध में भी गिर की गाय का दूध सबसे अच्छा माना जाता है। गुजरात के दक्षिण काठियावाड़ में पाई जाने वाली ये गाय गिर गाय कहलाती हैं जो एक दिन में 12 लीटर से ज्यादा दूध देती है। ये सबसे पुरानी देसी गाय हैं और इसका दूध अमृत समान माना जाता है। जांच में पाया गया है कि ये दूध तुरंत शक्ति तो देता ही है साथ ही ये कई बीमारियों से बचाता भी है। क्या खासियत गिर गाय के दूध की, आइए आपको बताते हैं। 

गिर गाय दूध के फायदे(Gir Cow Milk Benefits In Hindi) 

गिर गाय के दूध के क्या फायदे हैं? - gir gaay ke doodh ke kya phaayade hain?
Source: Natural Farmers Kerala

कहा जाता है कि गिर गाय का दूध पीने से कभी भी कैंसर नहीं होता। दरअसल, देसी गाय की पीठ पर मोटा सा कुंम्भी होता है जिसमे सूर्यकेतु नाड़ी होती हैं, जो सूर्य की किरणों के संपर्क में आते ही अपने दूध में स्वर्ण का प्रभाव छोड़ती हैं। ये तत्व गाय के दूध में मिल जाते हैं और इसीलिए ये दूध पीने से कैंसर कभी नहीं होता।

अनेकों खनिज और पौषक तत्वों से भरपूर है गिर गाय का दूध(Gir Gaay Ke Doodh Ke Fayde)

जांच में पाया गया है कि इस गाय के दूध में 8 प्रकार के प्रोटीन, 6 तरह के विटामिन, 21 तरह के एमिनो एसिड, 11 तरह के चर्बीयुक्त एसिड, 25 तरह के खनिज तत्त्व, 16 तरह के नाइट्रोजन यौगिक, 4 तरह के फास्फोरस यौगिक, 2 प्रकार की शर्करा पाई जाती है। सिर्फ यही नहीं इसके अलावा मुख्य खनिज सोना, ताँबा, लोहा, कैल्शियम, आयोडीन, फ्लोरिन, सिलिकॉन भी गिर गाय के दूध में पाए जाते हैं।

गिर गाय के दूध से नहीं बढ़ता कोलोस्ट्रॉल

कहा जाता है कि गिर गाय के दूध से बिल्कुल भी कोलोस्ट्रॉल नहीं बढ़ता। बल्कि इस दूध में सभी तत्वों की उपलब्धता इसे टॉनिक समान बनाती है। 

गिर गाय का दूध इन बीमारियों से करता है बचाव

गिर गाय का दूध कई बीमारियों से भी बचाता है। मानसिक रोगों, बेहोशी, भ्रम, हृदयरोग, रक्तपित्त, कैंसर जैसे ख़तरनाक रोगों से बचाता है। इसके अलावा भी गिर गाय के दूध के कई फायदे हैं।

  • तेजी से वजन कम करना है तो पियें तुलसी का पानी, जानिए इसके फायदे और नुकसान
  • बाज़ार से लाने की बजाए घर पर ही बनाएँ आंवले का पाउडर, जानिए तरीके

गिर गाय के दूध की खासियत(Gir Cow Milk Ki Khasiyat)

  • गाय को शतावरी खिलाकर उस गाय का दूध रोज़ाना मरीज को पिलाने से टीबी की बीमारी ठीक हो जाती है। 
  • गिर गाय का दूध इंसान को जवान बनाए रखता है।
  • इम्यूनिटी सिस्टम को भी मज़बूत बनाता है गिर गाय का दूध

गिर गाय का दूध पीने से क्या फायदा होता है?

महेंद्र कुमार गर्ग के अनुसार गिर नस्ल की गाय का दूध बलवर्धक, बुद्धिवर्धक मस्तिष्क का उत्तम टॉनिक है। शरीर को संपूर्ण आहार देने वाला है, जो मार्केट में प्रति लीटर 55 से 60 रुपए में मिल रहा है। दूध की कमी मार्केट की डिमांड को देखते हुए गिर नस्ल की गायों को पालने डेयरी व्यवसाय की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है।

कौन सी गाय का दूध सबसे अच्छा होता है?

गिर गाय को भारत की सबसे ज्यादा दुधारू गाय माना जाता है। यह गाय एक दिन में 50 से 80 लीटर तक दूध देती है। इस गाय के थन इतने बड़े होते हैं। इस गाय का मूल स्थान काठियावाड़ (गुजरात) के दक्षिण में गिर जंगल है, जिसकी वजह से इनका नाम गिर गाय पड़ गया।

सबसे अच्छा दूध किसका होता है?

अगर पोषक तत्वों के आधार पर गाय के दूध की बात करें तो गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में फैट की मात्रा कम होती है. गाय के दूध में 3-4 प्रतिशत फैट मौजूद होती है, वहीं, भैंस के दूध में 7-8 प्रतिशत होती है. वहीं, गाय के दूध की तुलना में भैंस के दूध में 10-11 प्रतिशत प्रोटीन मौजूद होता है.

गिर गाय के दूध में फैट कितना होता है?

दूध में फैट की मात्रा 4 प्रतिशत तक होने तथा अधिक बच्चे पैदा करने की क्षमता के कारण यह अमेरिका व हालैंड आदि देशों में भी काफी लोकप्रिय है। गिर के गिरोलेंडो होने की कहानी बड़ी रोचक है।