फरवरी 2022 की कितने दिन की है? - pharavaree 2022 kee kitane din kee hai?

अब हम आपको एक बड़ी आश्चर्यजनक खबर बताने जा रहे हैं। एक बार अपना कैलेंडर देखिए। इस साल के फरवरी माह के कैलेंडर देखने के बाद कुछ मिला आपको। जरा ध्यान से देखिए एक बड़ी लाजवाब बात इस कैलेंडर में छुपी हुई है। नहीं पकड़ पाए तो हम आपको फरवरी माह 2022 के कैलेंडर के उस राज का बताते हैं जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। ऐसा महीना आज तक आपके जीवनकाल में नहीं आया होगा। 823 साल में ऐसा एक बार ही होता है। जब फरवरी माह में चार का कमाल होता है। जी, इस साल 2022 के फरवरी महीने में हर दिन चार है। चाहे वो सोमवार हो या फिर मंगलवार। है न यह हैरानगी वाली बात। जानिए 2022 की फरवरी का कैलेंडर है कमाल।

कैलेंडर एक ऐसी प्रणाली है जिसके जरिये हम महत्वपूर्ण तिथियों, दिन, समय और महत्वपूर्ण घटनाओं का रिकॉर्ड रखते हुए खुद को व्यवस्थित रखते हैं। दुनिया भर में विभिन्न कैलेंडर उपयोग किए जाते हैं और इनका इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। समय की सही जानकारी प्राप्त करने के लिये सबसे ज्यादा ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल होता है जिसमें सात दिन और बारह महीने होते हैं। इसमें दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार, वहीं महीनों की बात की जाए तो, जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर बारह महीने होते हैं। हालांकि दुनिया के विभिन्न क्षेत्र के लोग अपने महत्वपूर्ण त्योहारों को जानने के लिये पारंपरिक या प्राचीन कैलेंडर का प्रयोग करते हैं। फिर भी, विभिन्न क्षेत्र अभी भी अपने महत्वपूर्ण त्योहारों और इस तरह की गणना के लिए पारंपरिक और स्थानीय कैलेंडर पर निर्भर करते हैं। भारत में वैसे तो सभी प्रशासनिक कार्यों में ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल होता है, लेकिन भारत के प्रमुख त्योहारों और व्रत की तिथियों की गणना के लिए, पंचांग का ध्यान रखा जाता है।


हिंदू पंचांग

पूरे भारत में भले ही हिंदू पंचांग सबसे प्रसिद्ध कैलेंडर है फिर भी कई अन्य कैलेंडर भी हैं जिन्हें भारत के अलग-अलग राज्यों में प्रमुखता दी जाती है। उदाहरण के लिये:

  • शालिवाहन शक, इसे शक संवत् के नाम से जाना जाता है और इसका इस्तेमाल दक्षिण भारत में किया जाता है।
  • विक्रम संवत् (बिक्रमी) उत्तर और मध्य भारत में प्रचलित है।
  • तमिलनाडु में तमिल कैलेंडर प्रचलित है।
  • बंगाल क्षेत्र में बंगाली कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है।
  • केरल में मलयालम कैलेंडर इस्तेमाल किया जाता है। यह कैलेंडर सूर्य चक्र पर आधारित होता है जबकि ऊपर दिये गये बाकी कैलेंडर चंद्र चक्र पर आधारित होते हैं।

हिंदू कैलेंडर या हिंदू पंचांग, ग्रेगोरियन कैलेंडर से जटिल है। ग्रेगोरियन कैलेंडर में हर चार साल में एक महीने में एक दिन जोड़ा जाता है, ताकि 354 चंद्र और 365 सौर दिनों के बीच तालमेल बैठ सके लेकिन पूर्व में इसके लिये अधिक जटिल स्वरूप है। चंद्र माह की समग्रता को बनाए रखने के लिए, भारतीय कैलेंडर में विस्तृत गणना के माध्यम से हर कुछ वर्षों में एक पूरा महीना जोड़ दिया जाता है।


मासिक 2022 कैलेंडर

यहां मासिक 2022 कैलेंडर में ग्रेगोरियन स्वरुप को इस्तेमाल किया गया है; हालांकि हिंदू व्रत और त्योहारों की गणना हिंदू कैलेंडर पर ही आधारित होते हैं। नये साल को जनवरी की 1 तारीख का प्रचलन है हालांकि हिंदू नववर्ष मार्च-अप्रैल हिंदू महीने चैत्र में आता है। आइए अब एक नज़र डालते हैं कि, दोनों कैलेंडरों के महीने कैसे मेल खाते हैं और इन दोनों में क्या अंतर हैं:

  1. चैत्र (मार्च–अप्रैल)
  2. वैशाख (अप्रैल-मई)
  3. ज्येष्ठ (मई-जून)
  4. श्रावण (जुलाई-अगस्त)
  5. भाद्रपद (अगस्त-सितंबर)
  6. आश्विन (सितंबर-अक्टूबर)
  7. कार्तिक (अक्टूबर-नवंबर)
  8. मार्गशीर्ष (नवंबर-दिसंबर)
  9. पौष (दिसंबर-जनवरी)
  10. माघ (जनवरी-फरवरी)
  11. फाल्गुन (फरवरी-मार्च)

जैन मासिक कैलेंडर 2022

जैन कैलेंडर 2022, विक्रम और शक संवत् पंचांगों की तरह ही एक चंद्र-सौर कैलेंडर है। इसमें सौर दिनों के साथ चंद्र दिनों का मिलान करने के लिए हर तीन साल में एक अतिरिक्त महीना शामिल किया जाता है, और इसकी दिनांकों को तिथि के नाम से जाना जाता है। यहाँ जैन मासिक कैलेंडर के महीने और वह ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ कैसे मेल खाते हैं इसकी सूची भी दी गई है:

  1. कर्तक् (अक्टूबर-नवंबर)
  2. माग्सर् (नवंबर-दिसंबर)
  3. पोश् (दिसंबर-जनवरी)
  4. फ़ागन् (फरवरी-मार्च)
  5. चैत्र (मार्च-अप्रैल)
  6. वैशख् (अप्रैल-मई)
  7. जेथ् (मई-जून)
  8. अशध् (जून-जुलाई)
  9. श्रवन् (जुलाई-अगस्त)
  10. भदर्वो (अगस्त-सितंबर)
  11. आसो (सितंबर-अक्टूबर)

इस्लामिक मासिक कैलेंडर 2022

हिंदू पंचांग और सूर्य-चंद्र पर आधारित इसके विभिन्न वर्गीकरणों के विपरीत, इस्लामिक कैलेंडर या हिज्रि कैलेंडर पूर्ण रुप से चंद्र पर आधारित होता है। यह कैलेंडर चंद्रमा की कलाओं पर आधारित है, और इसीलिये इसमें 12 महीनों में केवल 354 या 355 दिन होते हैं। नतीजतन, इस्लामिक कैलेंडर ग्रेगोरियन की तुलना में छोटा है, और लगातार बदलता है। इस्लामी कैलेंडर के बारह महीनों में प्रत्येक का कुछ न कुछ अर्थ होता है।

क्र.संंहिंदी में महीने का नामअरबी में महीने का नाम1मुहर्रमمُحَرَّم2सफ़रصَفَر3रबी अल-अव्वलرَبِيع ٱلْأَوَّل4रबी अल-थानी ( रबी अल-आखिर)ربيع الثاني or رَبِيع ٱلْآخِر5जमाद अल-अव्वलجُمَادَىٰ ٱلْأُولَىٰ6जमादि उल आखिरجُمَادَىٰ ٱلْآخِرَة7रजबرَجَب8शआबानشَعْبَان9रमजा़न या रमदानرَمَضَان10शव्वालشَوَّال11ज़ु अल-क़ादाذُو ٱلْقَعْدَة12ज़ु अल-हज्जाذُو ٱلْحِجَّة

तमिल मासिक कैलेंडर 2022

तमिलनाडु और उसके निवासियों के द्वारा प्रयोग किये जाने वाले कैलेंडर को तमिल कैलेंडर कहा जाता है। इसके महीने हिंदू पंचांग के महीनों के साथ मेल खाते हैं, हालांकि इनके नामों में अंतर है।

क्र.संतमिल में महीने का नामहिंदी में तमिल महीने का नामहिंदी महीनाग्रेगोरियन कैलेंडर समकक्ष1சித்திரைचित्थिरईचैत्रअप्रैल से मई2வைகாசிवईकासीवैशाखमई से जून3ஆனிआनीज्येष्ठजून से जुलाई4ஆடிआडीआषाढ़जुलाई से अगस्त5ஆவணிअवनीश्रावणअगस्त से सितंबर6புரட்டாசிपुरट्टासीभाद्रपदसितंबर से अक्टूबर7ஐப்பசிआईपसीअश्विनअक्टूबर से नवंबर8கார்த்திகைकार्तिकईकार्तिकनवंबर से दिसंबर9மார்கழிमार्कलीमार्गशीर्षदिसंबर से जनवरी10தைताईपौषजनवरी से फरवरी11மாசிमासीमाघफरवरी से मार्च12பங்குனிपंकुनीफाल्गुनमार्च से अप्रैल

चाइनीज मासिक कैलेंडर 2022

हिंदू पंचांग की तरह ही चीनी कैलेंडर में भी 12-महीनों में 354 दिन होते हैं, और चंद्र और सौर दिनों में तालमेल बैठाने के लिये चाइनीज कैलेंडर में हर तीन साल में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है जिसे बड़ा साल कहा जाता है। चीनी कैलेंडर में महीनों को मूल रूप से प्राकृतिक घटनाओं के नाम पर रखा गया था - चाइनीज महीनों के नाम जीव और पौधों से जुड़े हुए हैं। महीनों को नाम देने का एक तरीका अर्थली ब्रांच कहलाता है पर आधुनिक तरीकों में संख्याओं से महीनों का नाम दिया जाता है। आइये एक बार चाइनीज कैलेंडर के महीनों पर नजर डालते हैं।

फरवरी 2022 में कितने दिन होते हैं?

फरवरी में 29 दिन को कहा जाता है लीप ईयर आज नए साल यानी 2022 के दूसरे महीने फरवरी (February) का दूसरा दिन है। फरवरी महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है और इसमें सिर्फ 28 या 29 दिन होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्यों साल के 12 महीनों में से सिर्फ फरवरी के ही सबसे कम दिन क्यों होते हैं

फरवरी के महीने में कितने दिन होते हैं?

यह पृथ्वी के सूर्य के चक्कर लगाने पर निर्भर करता है. साल के अन्य महीनों में 30 या 31 दिन होने के बाद फरवरी में एडजस्ट करने के लिए सिर्फ 28 दिन और कुछ घंटे ही बचते हैं तो इस महीने में ऐसे ही एडजस्ट कर दिया गया. इस वजह से फरवरी में 28 दिन होते हैं और चार साल बाद 29 दिन हो जाते हैं.

1 फरवरी 2022 को कौन सा दिन पड़ रहा है?

Panchang 01 February 2022 Tuesday: 1 फरवरी 2022, दिन मंगलवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि 11:15 तक फिर प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. श्रवण नक्षत्र 19:44 तक धनिष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा.

9 फरवरी 2022 को कौन सा दिन पड़ेगा?

पंचांग 9 फरवरी 2022 , बुधवार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी दिन है.