2 अक्टूबर के दिन क्या हुआ था? - 2 aktoobar ke din kya hua tha?

m.salahuddin |

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 2, 2019, 2:52 PM

Views: 56816

Embed

2 अक्टूबर का भारत के इतिहास में काफी महत्व है. देश की दो महान हस्तियों का जन्म इस दिन हुआ था. एक तो हमारे बापू महात्मा गांधी का और दूसरे लाल बहादुर शास्त्री का. इसके अलावा 2 अक्टूबर की अन्य अहम घटनाओं को भी जानें...

2 अक्टूबर के दिन क्या हुआ था? - 2 aktoobar ke din kya hua tha?

नई दिल्ली: भारत के इतिहास में दो अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व है। ये दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।

देश-दुनिया के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1869 : मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म।

1904 : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म।

1929 : महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।

1952 : सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत।

1955 : मद्रास के पेरम्बूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।

1968 : मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत।

1985 : दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू।

2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति बदिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।

2001 : उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान पर हमले की स्वीकृति दी।

2006 : परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2014 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की।

2 अक्टूबर के दिन क्या हुआ था? - 2 aktoobar ke din kya hua tha?

2 अक्टूबरः महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती.

नई दिल्ली:

October 2 In History: भारत के इतिहास में दो अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व है. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह दो अक्टूबर को भी राष्ट्रीय पर्व का दर्जा हासिल है. यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था और उनके कार्यों एवं विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था. उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे.1965 के भारत पाक युद्ध के दौरान दिया गया ‘जय जवान जय किसान' का उनका नारा आज के परिप्रेक्ष्य में भी सटीक और सार्थक है.

यह भी पढ़ें

देश दुनिया के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1836 : प्रकृतिविद् चार्ल्स डारविन अपने अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण सामग्री एकत्र करके पांच बरस की यात्रा के बाद इंग्लैंड वापस आए.

1869 : मोहनदास करमचंद गांधी का गुजरात के पोरबंदर में जन्म. देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इस संत ने अपनी नि:स्वार्थ भावना और हथियार उठाए बिना अंग्रेजों को देश से खदेड़ बाहर किया और ‘महात्मा' कहलाए.

1904 : लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन. एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही वह अपनी सादगी और जय जवान जय किसान के नारे के साथ जन जन में लोकप्रिय हुए. 1965 के भारत पाक युद्ध के समय उन्होंने साहसिक निर्णय लेकर दुश्मन को मात दी.

1906 : राजा रवि वर्मा का निधन.

1929 : गांधी जी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया.

1951 : श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की.

1952 : सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत.

1955 : मद्रास के पेरंबूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया.

1961 : बम्बई में शिपिंग कोरपोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना.

1968: मैक्सिको सिटी में होने वाले ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का खूनी आंदोलन.पुलिस के साथ संघर्ष में 25 की मौत.

1968: ब्रिटेन की एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया. देश के इतिहास में पहली बार बर्मिंघम की शीला थोर्न्स ने गर्भ की निर्धारित अवधि से दो महीने पहले आपरेशन के जरिए चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया.

1971 : बिरला सदन को भारत के राष्ट्रपति ने देश को समर्पित किया. महात्मा गांधी की हत्या इसी भवन में की गई थी और इसका नाम बदलकर गांधी सदन कर दिया गया.

1985 : दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू.

1988 : मंडपम और पंबन को जोड़ने वाले समुद्र के ऊपर बने उस समय के सबसे बड़े सड़क पुल को यातायात के लिए खोला गया.

2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे.

2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी.

2006 - परमाणु ईधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

2 अक्टूबर के बारे में क्या खास है?

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था। बता दें कि 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि इस दिन 2 अक्टूबर 1869 को भारत के राष्ट्र पिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी का भी जन्म हुआ था।

2 अक्टूबर को कौन सा डे मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस महात्मा गांधी के जन्मदिन पर २ अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे भारत में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। १५ जून २००७ को संयुक्त राष्ट्र महासभा में २ अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस स्थापित करने के लिए मतदान हुआ।

2 अक्टूबर को और किसका जन्म हुआ था?

भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन काफी खास है। इस दिन राष्ट्रपति महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दोनों का जन्मदिन है। एक ने भारत की स्वतंत्रता और आजाद भारत को आकार देने में भूमिका निभाई वहीं दूजे की सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे।

2 अक्टूबर को गांधी जी का क्या था?

Gandhi Jayanti 2022: हर साल 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है. उनका जन्म 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात के एक तटीय शहर पोरंबदर में हुआ था. इस साल देश महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मना रहा है.