एलोवेरा जेल को रात में चेहरे पर कैसे लगाएं? - elovera jel ko raat mein chehare par kaise lagaen?

एलोवेरा जेल को रात में चेहरे पर कैसे लगाएं? - elovera jel ko raat mein chehare par kaise lagaen?

एलोवेरा जेल को रात में चेहरे पर कैसे लगाएं? - elovera jel ko raat mein chehare par kaise lagaen?

How to Apply Aloe Vera on Face in Hindi: एलोवेरा का उपयोग सेहत, स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए अकसर लोग करते हैं। आयुर्वेद में एलोवेरा का इस्तेमाल दवाइयों के रूप में भी किया जाता है। अकसर लोग एलोवेरा का जूस पीते हैं, वहीं बालों पर भी इसे अप्लाई करते हैं। इसके अलावा कई लोग एलोवेरा को चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों पर भी लगाते हैं। आप भी एलोवेरा जेल को अकसर ही अपने चेहरे पर लगाते होंगे। वैसे तो एलोवेरा को सीधे तौर पर स्किन पर लगाया जा सकता है। लेकिन कई लोग एलोवेरा जेल को मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, गुलाब पाउडर आदि में मिलाकर लगाते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो एलोवेरा को कई अन्य तरीकों से भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं (Chehre Par Aloe Vera Gel Kaise Lagate Hain)? या फिर चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने का तरीका क्या है? या चेहरे पर एलोवेरा जेल कैसे लगाना चाहिए? (How to Apply Aloe Vera on Face in Hindi

चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं?- How to Apply Aloe Vera on Face in Hindi

1. क्लींजर

अधिकतर लोग चेहरे को धोने के लिए फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो एलोवेरा के जेल से भी अपने चेहरे की क्लींजिंग कर सकते हैं। यानी आप चेहरे पर एलोवेरा को क्लींजर के रूप में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से रगड़ें, इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इससे चेहरे की स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही चेहरे में जमा बैक्टीरिया और वायरस भी नष्ट होंगे। एलोवेरा चेहरे की डीप क्लींजिंग करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

एलोवेरा जेल को रात में चेहरे पर कैसे लगाएं? - elovera jel ko raat mein chehare par kaise lagaen?

2. टोनर

वैसे तो मार्केट में कई तरह के टोनर एविलेबल है, लेकिन अगर आप नैचुरल टोनर सर्च कर रहे हैं, तो एलोवेरा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा का पल्प लें। इसमें पानी मिलाएं और ग्राइंड कर लें। अब इसे एक स्प्रे बोतल में डाल दें। इसके बाद आप एलोवेरा टोनर को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। यानी आप अपने चेहरे पर एलोवेरा को टोनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

3. फेस मास्क

एलोवेरा फेस मास्क का इस्तेमाल अधिकतर लोग करते ही हैं। आप भी अपने चेहरे पर एलोवेरा को फेस पैक के रूप में लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें एलोवेरा जेल डालें, फिर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। चेहरे में निखार लाने, एक्ने की समस्या दूर करने के लिए आप एलोवेरा फेस पैक को सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं। 

4. मसाज

आप चेहरे की मसाज करने के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसे अपने हाथ पर रखें और फिर चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। एलोवेरा में विटामिन ई, विटामिन सी और विटामिन ए होता है। ये सभी विटामिन्स स्किन को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही दाग-धब्बों, एक्ने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। आप रात के समय एलोवेरा से चेहरे की मसाजकर सकते हैं। फिर सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर नींबू कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके और सावधानियां

एलोवेरा जेल को रात में चेहरे पर कैसे लगाएं? - elovera jel ko raat mein chehare par kaise lagaen?

5. मेकअप रिमूवर

अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है, तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चेहरे के मेकअप को रिमूव करने के लिए भी एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको मेकअप रिमूव करना है, तो इसके लिए एलोवेरा जेल लें। एक कॉटल बॉउल की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और मेकअप को रिमूव करें। एलोवेरा नैचुरल मेकअप रिमूवर के रूप में काम करता है। इससे स्किन पर जमा सारा मेकअप आसानी से रिमूव हो सकता है। साथ ही स्किन क्लियर भी होती है।  

How to Apply Aloe Vera on Face in Hindi: आप भी अपने चेहरे की रंगत को निखारने, दाग-धब्बों से छुटकारा पाने, एक्ने को दूर करने और चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल को क्लींजर, टोनर, फेस मास्क और मेकअप रिमूवर के रूप में यूज कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल को रात में चेहरे पर कैसे लगाएं? - elovera jel ko raat mein chehare par kaise lagaen?

एलोवेरा जेल को रात में चेहरे पर कैसे लगाएं? - elovera jel ko raat mein chehare par kaise lagaen?

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। ऐसे में बता दें कि रात को सोने से पहले यदि चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाया जाए तो त्वचा कई फायदे हो सकते हैं। बता दें कि एलोवेरा जेल ना केवल मुहांसों को दूर करने में उपयोगी है बल्कि झाइयों के इलाज में भी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने के क्या फायदे हैं। साथ ही कैसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा पर इसके बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

एलोवेरा जेल को रात में चेहरे पर कैसे लगाएं? - elovera jel ko raat mein chehare par kaise lagaen?

त्वचा पर कैसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

1 - सबसे पहले आपको एलोवेरा जेल की नाइट क्रीम बनानी होगी। इसके लिए आपके पास एलोवेरा जेल के साथ साथ लैवंडर ऑयल और प्राइमरोज ऑयल का होना जरूरी है।

2 - अब आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल के साथ-साथ लैवंडर ऑयल और प्राइमरोज ऑयल को अच्छे से मिलाएं और उसके बाद मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।

3 - अब बने मिश्रण को रात को सोने से पहले त्वचा पर लगाएं। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल क्रीम की तरह भी कर सकते हैं और अगले दिन सुबह उठकर अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो सकते हैं।

4 - इससे अलग दूसरा तरीका ये है कि आप बने मिश्रण को 20 से 30 मिनट तक क्रीम की तरह अपनी त्वचा पर लगाएं और उसके बाद आप चाहें तो इसे पानी से धो भी सकते हैं। इसके बाद किसी मॉइश्चरराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5 - इससे अलग आप चाहें तो एलोवेरा जेल को बिना किसी तेल में मिलाएं भी सीधे तौर पर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से भी त्वचा को कई तरीके के फायदे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- स्ट्रेच मार्क्स के लिए एलोवेरा: पेट, जांघ और हिप्स के स्ट्रेच मार्क्स को इन 5 तरीकों से दूर करेगा एलोवेरा

एलोवेरा जेल को रात में चेहरे पर कैसे लगाएं? - elovera jel ko raat mein chehare par kaise lagaen?

एलोवेरा जेल लगाते वक्त बरतने वाली सावधानी

1 - ध्यान रहे इस जेल को त्वचा पर लगाने से पहले आपकी त्वचा अच्छे से धुली हुई और साफ होनी चाहिए। 

2 - त्वचा पर कोई बाहरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें। 

3 - यह क्रीम आपकी आंखों में नहीं जानी चाहिए।

4 - त्वचा पर सीधे तौर पर इस क्रीम को लगाने से पहले उसका इस्तेमाल पहले कलाई पर करें। 

त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

1 - त्वचा पर रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोका जा सकता है।

2 - यदि आप त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल नाइट क्रीम के रूप में करते हैं तो ऐसा करने से पिंपल्स और चेहरे के दाग धब्बों की समस्या से राहत मिल सकती है।

3 - रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल से त्वचा हाइड्रेट रह सकती है।

4 - त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा की खोई हुई चमक लौट आ सकती है।

5  -एलोवेरा जेल के अंदर अमीनो एसिड पाया जाता है जो न केवल त्वचा की कोशिकाओं को टाइट रख सकता है बल्कि उन्हें जवा भी बनाए रख सकता है। ऐसे में रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा खिली-खिली नजर आ सकती है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं एलोवेरा और नीम से बना फेस पैक, मिलेंगे ये 5 फायदे

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि रात को सोने से पहले त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन यदि आपको एलोवेरा जेल से किसी भी प्रकार की एलर्जी नजर आए तो इसका इस्तेमाल अपनी त्वचा पर ना करें। इससे अलग यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई भी समस्या है तब भी अपनी त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाने से पहले या इसका सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

क्या हम रोजाना रात भर चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं?

ऐलोवेरा जेल ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. इसलिए जब आप लेप के रूप में इसे रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा लेती हैं और रातभर के लिए लगा हुआ छोड़ देती हैं तो आपकी त्वचा से ऐक्ने सहित ऐक्ने के दाग और धब्बे भी गायब हो जाते हैं. त्वचा पर ऐलोवेरा लगाकर सोने से पहले आप अपने चेहरे को धोकर साफ कर लें.

रात को चेहरे पर एलोवेरा लगाकर सोने से क्या होता है?

क्योंकि एलोवेरा जेल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रात में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोते हैं, तो इससे पिंपल्स और दाग धब्बों की शिकायत दूर होती है। डार्क सर्कल (Dark Circle) की शिकायत होने पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है।

एलोवेरा कितनी देर तक लगाना चाहिए?

इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार या जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑइली हो जाती है, तो इसे लगाना बंद कर दें।

एलोवेरा से चेहरा साफ कैसे करें?

विधि एलोवेरा जेल, गुलाब जल और नींबू का रस, इन तीनों को मिक्स करें और कॉटन बॉल्स की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करें। इसके बाद आप चेहरे पर 10 मिनट तक इस मिश्रण को लगा रहने दें और फिर चेहरे को वॉश कर लें। ऐसा करने से चेहरे के पोर्स में छिपी गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाती है, और त्वचा में कसाव भी आ जाता है।