छह ऋतु के नाम चित्र सहित - chhah rtu ke naam chitr sahit

आज हम आपको 6 ऋतुओं के नाम (Name of seasons in Hindi) के बारे में बताने वाले हैं और भारत में पाई जाने वाली इन ऋतुओं की पूरी लिस्ट (Indian seasons name in Hindi list) आपको देने वाले हैं। आप इस आर्टिकल में दिए गये लाइनों का उपयोग ऋतुओं पर निबंध लिखने के लिए भी सकते हैं।

छह ऋतु के नाम चित्र सहित - chhah rtu ke naam chitr sahit

  • ऋतुओं के नाम
  • भारत के 6 ऋतुओं के नाम – Name of Six Seasons in Hindi
  • 6 ऋतुओं के नाम और जानकारी
    • 1. शीत ऋतु या शिशिर ऋतु (Winter Season)
      • शीत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार  
    • 2. बसंत ऋतु (Spring Season)
      • बसंत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार
    • 3. ग्रीष्म ऋतु (Summer Season)
      • ग्रीष्म ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार
    • 4. वर्षा ऋतु (Rainy Season in Hindi)
      • वर्षा ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार
    • 5. शरद ऋतु (Autumn Season in Hindi)
      • शरद ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार
    • 6. हेमंत ऋतु (Pre-Winter Season in Hindi)
      • हेमंत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

ऋतुओं के नाम

जैसा की आप जानते हैं की अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार एक वर्ष में 12 महीने होते हैं और 3 प्रकार के मौसम होते हैं:

  1. गर्मी (Summer)
  2. सर्दी (Winter)
  3. बरसात (Rainy seasons)

लेकिन भारत में कितने प्रकार की ऋतु पाई जाती है? जब हम हिंदी में ऋतुओं की बात करते हैं तो यहाँ पर हिन्दू कैलेंडर यानि विक्रम संवत् में 6 प्रकार के ऋतुएं (six types of seasons in Hindi) पायी जाती हैं जो की कुछ इस प्रकार हैं:

  1. शीत ऋतु या शिशिर ऋतु
  2. बसंत ऋतु
  3. ग्रीष्म ऋतु
  4. वर्षा ऋतु
  5. शरद ऋतु
  6. हेमंत ऋतु

यहाँ एक ऋतु 2 महीने की होती है यानि हिन्दू पंचाग में अंग्रेजी कैलेंडर के 12 महीनो को 2-2 ऋतुओं में बांटा गया है।

भारत के 6 ऋतुओं के नाम – Name of Six Seasons in Hindi

 क्र.  ऋतुओं के नाम     अंग्रेजी नाम   हिन्दू महीने   अंग्रेजी महीने     
 1  शीत ऋतु  Winter  माघ से फाल्गुन  जनवरी-फरवरी
 2  बसंत ऋतु  Spring  चैत्र से वैशाख  मार्च-अप्रैल
 3  ग्रीष्म ऋतु  Summer  ज्येष्ठ से आषाढ  मई-जून
 4  वर्षा ऋतु  Rainy  श्रावन से भाद्रपद  जुलाई-अगस्त
 5  शरद ऋतु  Autumn  आश्विन से कार्तिक  सितम्बर-अक्टूबर
 6  हेमंत ऋतु  Pre Winter  मार्गशीर्ष से पौष  नवम्बर-दिसम्बर

ऋतुओं के नाम तो आपने जान लिए लेकिन भारत में कौन सी ऋतू कब आती है और इसमें मौसम कैसा रहता है इसको भी जान लेते हैं। चलिए अब आपको इन मौसमो यानि ऋतुओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।  

1. शीत ऋतु या शिशिर ऋतु (Winter Season)

छह ऋतु के नाम चित्र सहित - chhah rtu ke naam chitr sahit

जनवरी से फरवरी के माह को शीत ऋतु कहा जाता है इस दौरान मौसम बहुत ही ठंडा होता है और कई इलाकों में बर्फ़बारी भी होती है। इस ऋतु में दिन छोटे और रातें लम्बी होती हैं। कई लोग इस मौसम को बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यह बहुत ही सुहाना होता है और नही बरसात चिंता होती है और न ही गर्मी की।

लोग ठंड से बचने के लिए ऊनी कपडे पहनते हैं और रात में कम्बलों में दुबक कर बड़े आराम से सोते हैं। शायद यही वजह है की यह मौसम कई सारे लोगों को पसंद आता है। लेकिन अगर हम पहाड़ी इलाकों की बात करें तो वहां हमेशा तापमान कम होता है पर शीत ऋतु में वहां के लोगों को काफी परेशानी होती है क्योंकि ठंडक और भी ज्यादा बढ़ जाती है और कही-कहीं तो बर्फ़बारी भी होती है, नदिया-नाले जमने लगते हैं।

शीत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार  

  • लोहड़ी
  • मकर संक्रांति
  • पोंगल
  • ओणम
  • बसंत पंचमी
  • महाशिवरात्रि

यह भी पढ़ें: शीत ऋतु पर निबंध हिंदी में

2. बसंत ऋतु (Spring Season)

छह ऋतु के नाम चित्र सहित - chhah rtu ke naam chitr sahit

सर्दी का मौसम बसंत ऋतु में खत्म होता जाता है। इस महीने में प्रकृति में हरियाली दिखाई देने लगती है, पौधों और पेड़ों में नये-नये फूल और पत्ते आते हैं, तितलियाँ खेतों में उडती हैं, कोयल भी मधुर आवाजें निकालतीं हैं। इस मौसम में प्रकृति की सुन्दरता देखते ही बनती है पेड़ पौधों के अलावा जंगली जानवर भी इस मौसम में खुश रहते हैं।

इस मौसम में न तो अधिक ठण्ड होती है और न ही अधिक गर्मी, मौसम हमेशा खुशनुमा होता है। अगर हम अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार देखें तो यह ऋतु मार्च से अप्रैल तक रहती है, वहीँ हिन्दू कैलेंडर में इन दो महीनो को चैत्र और वैशाख कहा जाता है।  

  • वसंत ऋतु पर 10 वाक्य

बसंत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

  • होली
  • बैशाखी
  • गुडी पडवा
  • राम नवमी

3. ग्रीष्म ऋतु (Summer Season)

छह ऋतु के नाम चित्र सहित - chhah rtu ke naam chitr sahit

बसंत ऋतु जाने के बाद मौसम बदलने लगता है और तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। अप्रैल से ही कुछ गर्मियों का अहसास शुरू हो जाता है और मई-जून के महीने में यह चरम पर पहुँच जाता है। इस ऋतु में दिन की लम्बाई बढ़ जाती है और रातें छोटी हो जाती हैं।

दिन समय तेज धूप दिखाई देता है और गर्म हवाएं भी चलने लगती हैं जिन्हें लू कहा जाता है। नदी, नाले, तालाब आदि सूख जाते हैं। पेड़-पौधे पानी की कमी से सूख जाते हैं और जीव-जंतु पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते हुए नजर आते हैं।

बच्चों को यह बहुत पसंद होता है क्योंकि इन महीनो में स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं और गर्मियों की छुट्टियाँ शुरू हो जाती हैं, आइस्क्रीम खाने का मौका मिलता है और घूमने-फिरने के लिए समय मिल जाता है।

  • ग्रीष्म ऋतु पर निबंध हिंदी में

ग्रीष्म ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

  • ईद
  • रामनवमी
  • रथ यात्रा

4. वर्षा ऋतु (Rainy Season in Hindi)

छह ऋतु के नाम चित्र सहित - chhah rtu ke naam chitr sahit

श्रावन यानी सावन का महीना आते-आते बरसात शुरू हो जाती है और ग्रीष्म काल में सूखे हुए नदी-तालाब, जलाशय फिर से भरने लगते हैं। जुलाई से शुरुआत होने वाली इस ऋतू का इंतज़ार हर किसान को होता है ताकि वह अपने खेतों में फिर से हल चला कर फसल की बोआई शुरू कर सके।  

भीषण गर्मी के बाद यह मौसम ठंडक और शुकून प्रदान करता है और यह बरसात सिर्फ हम इंसानों के लिए ही नही बल्कि सम्पूर्ण जीव-जंतुओं के लिए आवश्यक है। पेड़ पौधों और फसलों को पानी मिलने लगता है और फिर से वे लहलहाने लगते हैं। जगह जगह घास दिखाई देने लगते हैं।

  • वर्षा ऋतु पर निबंध – सरल शब्दों में | Essay on Rainy Season in Hindi

वर्षा ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

  • गुरु पूर्णिमा
  • रक्षाबंधन
  • जन्माष्टमी
  • स्वतंत्रता दिवस
  • मुहर्रम

5. शरद ऋतु (Autumn Season in Hindi)

छह ऋतु के नाम चित्र सहित - chhah rtu ke naam chitr sahit

सितम्बर से अक्टूबर तक रहने वाले सीजन को शरद ऋतू कहते हैं। अगर हिन्दू कैलेंडर की बात करें तो यह मौसम आश्विन से कार्तिक तक होता है। वर्षा ऋतू के जाने के बाद यह मौसम आता है और पेड़ों के पत्ते झड़ने शुरू हो जाते हैं इसीलिए इसे पतझड़ का मौसम भी कहा जाता है। अगर तापमान की बात करें तो इस सीजन में न तो ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी, तापमान सामान्य होता है।

शरद ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

  • गणेश चतुर्थी
  • ओणम
  • नवरात्री
  • दशहरा

6. हेमंत ऋतु (Pre-Winter Season in Hindi)

हल्के गुलाबी जाड़े का यह मौसम नवम्बर में आता है तब तापमान घटने लगते हैं और यह ऋतू सर्दी के मौसम की शुरुआत करता है। यह दो महीने की अवधि होती है जिसे हिंदी में मार्गशीर्ष और पौष नाम दिया गया है।

इस मौसम में पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं। पूरा वातावरण आनंदमय हो जाता है। सुबह-सुबह कोहरे दिखाई देते हैं। लोग घरों के बाहर धुप सकते हैं और मौसम का मज़ा लेते हैं।

हेमंत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

  • दिवाली
  • गुरुनानक जयंती
  • देव दीपावली

आगे पढ़ें:

  • प्रकृति और जानवरों के बारे में 50 हैरान करने वाले तथ्य | Facts about Animal & Nature in Hindi
  • दुनिया के 10 सबसे सुन्दर फूलों के नाम चित्र सहित
  • 70 पेड़ों के नाम हिंदी इंग्लिश में

आपको यह आर्टिकल (ऋतुओं के नाम हिंदी में – Name of Seasons in Hindi) कैसा लगा जरुर बताएं। आप इसे ऋतुओं पर निबंध लिखने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

छह ऋतु के नाम क्या क्या है?

वर्षा, ग्रीष्म, शरद, हेमंत, शिशिर, वसंत. हर ऋतु एक अलग ही आनंद और उत्साह लोगों में देखने को मिलता है. आइए आज जानते हैं ऋतुओं के बारे में... वसंत ऋतु को अंग्रेजी में स्प्रिंग(spring) कहा जाता है.

ऋतुओं के नाम क्या है लिखिए?

ऋतुओं के नाम क्रमानुसार वसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु और शीत ऋतु है।

ऋतु कौन कौन से महीने में आती है?

वसंत ऋतु चैत्र और वैशाख माह अर्थात मार्च-अप्रैल में, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ और आषाढ़ माह अर्थात मई जून में, वर्षा ऋतु श्रावण और भाद्रपद अर्थात जुलाई से सितम्बर, शरद ऋतु अश्‍विन और कार्तिक माह अर्थात अक्टूबर से नवम्बर, हेमन्त ऋतु मार्गशीर्ष और पौष माह अर्थात दिसंबर से 15 जनवरी तक और शिशिर ऋतु माघ और फाल्गुन माह अर्थात 16 ...

मौसम कितने होते हैं?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारत की जलवायु को निम्नलिखित चार ऋतुओं में बाँटा है– शीत, ग्रीष्म, वर्षा और शरद ऋतु ।