चुंबकीय फ्लक्स का Cgs मात्रक क्या है? - chumbakeey phlaks ka chgs maatrak kya hai?

Q.55: चुम्बकीय फ्लक्स किसे कहते हैं? इसका मात्रक बताइये तथा फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के नियम लिखिए ।

Answer:  चुम्बकीय फ्लक्स:- किसी बंद पृष्ठ से अभिलंबवत् दिशा में गुजरने वाली चुंबकीय बल रेखाओं की संख्या को चुंबकीय फ्लक्स कहते हैं। इसे ∅ द्वारा दर्शाया जाता हैं।


चुंबकीय फ्लक्स का Cgs मात्रक क्या है? - chumbakeey phlaks ka chgs maatrak kya hai?

चित्र में एक बंद पृष्ठ प्रदर्शित किया गया हैं, जिसमें चुंबकीय बल रेखाओं को दर्शाया गया हैं इस पृष्ठ का क्षेत्रफल A हैं

इस बंद पृष्ठ से गुजरने वाला चुंबकीय फ्लक्स

चुंबकीय फ्लक्स का Cgs मात्रक क्या है? - chumbakeey phlaks ka chgs maatrak kya hai?

चुंबकीय फ्लक्स का SI मात्रक बेवर हैं।

चुंबकीय फ्लक्स का CGS मात्रक मैक्सवेल हैं।

फैराडे के विद्युत चुंबकीय प्रेरण के नियम -

(1) प्रथम नियम:- फैराडे के विद्युत चुंबकीय प्रेरण के प्रथम नियमानुसार यदि किसी बंद पृष्ठ के चुंबकीय फ्लक्स के मान में परिवर्तन किया जाता है, तो उसमें एक प्रेरित विद्युत वाहक बल उत्पन्न हो जाता हैं व उसमें एक प्रेरित धारा बहने लगती हैं। यह धारा तब तक बहती है जब तक कि चुंबकीय फ्लक्स के मान में परिवर्तन जारी रहता है।

(2) द्वितीय नियम:- फैराडे के विद्युत चुंबकीय प्रेरण के द्वितीय नियमानुसार प्रेरित विद्युत वाहक बल का मान चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन की दर के समानुपाती होता हैं।

प्रेरित विद्युत वाहक बल × चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन की

यदि किसी कुंडली का विद्युत वाहक बल e व प्रारम्भिक चुंबकीय फ्लक्स ∅1 व बाद में चुंबकीय फ्लक्स ∅2 हो, तो चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन की दर ∅2- ∅1 / dt हो जाती है।

चुम्बकीय अभिवाह या चुम्बकीय फ्लक्स (Magnetic flux) वह भौतिक राशि है जो किसी तल (जैसे किसी चालक तार की कुण्डली) से होकर गुजरने वाले चुम्बकीय क्षेत्र का सम्पूर्ण परिमाण की माप है। इसे संक्षेप में Φm से निरूपित किया जाता

चुम्बकीय फ्लक्स अत्यन्त महत्वपूर्ण भौतिक राशि है क्योंकि -

  • किसी बन्द लूप में उत्पन्न विद्युतवाहक बल का मान उस लूप में स्थित चुम्बकीय फ्लक्स के परिवर्तन की दर के बराबर होता है (फैराडे का प्रेरण का नियम)
  • विभिन्न स्थितियों में लगने वाले चुम्बकीय बल का परिमाण चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व (B) का फलन होता है। उदाहरण के लिये, किसी चुंबकीय क्षेत्र में में गतिशील किसी आवेशित कण पर लगने वाला बल = q v B .चुम्बकीय अभिवाह अदिश राशि है

चुंबकीय फ्लक्स का Cgs मात्रक क्या है? - chumbakeey phlaks ka chgs maatrak kya hai?

dΦ=B→⋅dS→=‖B→‖⋅‖dS→‖⋅cos⁡θ{\displaystyle {\textrm {d}}\Phi ={\vec {B}}\cdot {\vec {{\textrm {d}}S}}=\|{\vec {B}}\|\cdot \|{\vec {{\textrm {d}}S}}\|\cdot \cos \theta }

या,

Φ=∫∫SdΦ=∫∫SB→⋅dS→{\displaystyle \Phi =\int \!\!\!\int _{S}d\Phi \,=\int \!\!\!\int _{S}{\vec {B}}\cdot {\vec {dS}}\,}

100 फेरे और 5 सेमी²  क्षेत्रफल वाली एक कुण्डली को B = 0.2 टेसला के चुम्बकीय क्षेत्र में रखा गया है । कुण्डली के तल का अभिलम्ब चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा के साथ 60 ° का कोण बनाता है । कुण्डली से सम्बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स का मान क्या होगा ? 

विषय-सूची

  • चुंबकीय फ्लक्स क्या है :-
    • धनात्मक तथा ऋणात्मक चुंबकीय फ्लक्स :-
    • चुंबकीय फ्लक्स का एस आई मात्रक :-
    • चुंबकीय फ्लक्स का विमीय सूत्र :-
    • चुंबकीय फ्लक्स घनत्व का मात्रक या इकाई :-

चुंबकीय फ्लक्स क्या है :-

यदि किसी एक समान चुंबकीय क्षेत्र में, क्षेत्र के लम्बवत् कोई तल ले तो चुंबकीय क्षेत्र B तथा तल के क्षेत्रफल A के आदिश गुणनफल को चुंबकीय फ्लक्स कहते हैं। चुंबकीय फ्लक्स एक अदिश राशि है। इसे Φ (फाइ) से प्रदर्शित करते हैं। अर्थात्
\footnotesize \boxed { Φ_B = \overrightarrow{B} • \overrightarrow{A} = BA }

चुंबकीय फ्लक्स का Cgs मात्रक क्या है? - chumbakeey phlaks ka chgs maatrak kya hai?
चुंबकीय फ्लक्स

यदि चुंबकीय क्षेत्र पृष्ठ के लम्बवत् न होकर उस पर खींचे गए लंब से θ कोण बना रहा है। जैसे चित्र b में दर्शाया गया है तो चुंबकीय फ्लक्स
\footnotesize \boxed { Φ_B = \overrightarrow{B} • \overrightarrow{A} = BAcosθ}

धनात्मक तथा ऋणात्मक चुंबकीय फ्लक्स :-

यदि समतल पृष्ठ पर, पृष्ठ से बाहर की ओर खींचे गए लंब की दिशा (जैसा चित्र में दर्शाया गया है) तथा चुंबकीय क्षेत्र की दिशा एक जैसी है। अर्थात दोनों की दिशाएं समान है। तो चुंबकीय फ्लक्स को धनात्मक चुंबकीय फ्लक्स कहते हैं।
और यदि पृष्ठ पर खींचे गए लंब की दिशा तथा चुंबकीय क्षेत्र की दिशा एक दूसरे के विपरीत है अर्थात दोनों के दिशाएं अलग-अलग हैं। तो चुंबकीय फ्लक्स को ऋणात्मक चुंबकीय फ्लक्स कहते हैं।

चुंबकीय फ्लक्स का एस आई मात्रक :-

चुंबकीय फ्लक्स का एस आई मात्रक वेबर होता है।
चुंबकीय फ्लक्स का CGS मात्रक मैक्सवेल होता है।

तथा चुंबकीय फ्लक्स का MKS मात्रक
सूत्र ΦB = BA से
ΦB = B का मात्रक × A का मात्रक
ΦB = न्यूटन/एंपीयर-मीटर × मीटर2
ΦB = न्यूटन-मीटर/एंपीयर
अतः चुंबकीय फ्लक्स का MKS मात्रक न्यूटन-मीटर/एंपीयर होता है।

चुंबकीय फ्लक्स का विमीय सूत्र :-

सूत्र ΦB = BA से
ΦB का विमीय सूत्र = B का विमीय सूत्र × A का विमीय सूत्र
ΦB का विमीय सूत्र = [MT-2A-1] × [L2]
ΦB का विमीय सूत्र = [ML2T-2A-1]
अतः चुंबकीय फ्लक्स का विमीय सूत्र [ML2T-2A-1] होता है

इस विमीय सूत्र को इस प्रकार भी ज्ञात कर सकते हैं
ΦB = B × A
ΦB = न्यूटन/एंपीयर-मीटर × मीटर2
ΦB = न्यूटन-मीटर/एंपीयर
ΦB = किग्रा-मीटर/सेकंड2 × मीटर/एंपीयर
ΦB = किग्रा-मीटर2/सेकंड2-एंपीयर
ΦB = किग्रा-मीटर2-सेकंड-2-एंपीयर-1
अतः ΦB का विमीय सूत्र = [ML2T-2A-1] है।

पढ़ें… 12वीं भौतिकी नोट्स | class 12 physics notes in hindi pdf

चुंबकीय फ्लक्स घनत्व का मात्रक या इकाई :-

सूत्र ΦB = BA से
B = \large \frac{ΦB}{A}
इस चुंबकीय क्षेत्र को चुंबकीय फ्लक्स घनत्व कहते हैं। इसका मात्रक वे वेबर/मीटर2 होता है। जिसे wb/m2 से दर्शाया जाता है।

चूंकि चुंबकीय क्षेत्र का मात्रक न्यूटन/एंपीयर-मीटर भी होता है। इसलिए चुंबकीय फ्लक्स घनत्व को टेस्ला भी कहते हैं। चुंबकीय फ्लक्स घनत्व एक सदिश राशि है। अतः
1 टेस्ला = 1 न्यूटन/एंपीयर-मीटर
1 टेस्ला = 1 वेबर/मीटर2

चुंबकीय फ्लक्स को चुंबकीय बल रेखाओं के रूप में निरूपित कर सकते हैं। इस पर जो चुंबकीय बल रेखाएं खींची जाएंगी। तब इन बल रेखाओं को फ्लक्स बल रेखाएं कहते हैं।
यदि पृष्ठ चुंबकीय क्षेत्र के समांतर है तब इस पृष्ठ से कोई फ्लक्स रेखा नहीं गुजरती है। एवं इस दशा में पृष्ठ से चुंबकीय फ्लक्स शून्य होता है।

शेयर करें…

विद्युत फ्लक्स का Cgs मात्रक क्या है?

Answer: इसका SI मात्रक वेबर (weber) है ; व्युत्पन्न मात्रक वोल्ट-सेकेण्ड है तथा CGS मात्रक 'मैक्सवेल' है।

चुंबकीय फ्लक्स का एस आई मात्रक क्या होता है?

चुंबकीय फ्लक्स का CGS मात्रक मैक्सवेल होता है। अतः चुंबकीय फ्लक्स का MKS मात्रक न्यूटन-मीटर/एंपीयर होता है

चुंबकीय फ्लक्स घनत्व का मात्रक क्या होता है?

Detailed Solution चुंबकीय क्षेत्र (B) की SI इकाई वेबर / मीटर2 (Wbm-2) या टेस्ला है।

चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का Cgs मात्रक क्या है?

Chumbakiye chetra ka maatrak न्यूटन/एम्पियर- मी (टेस्ला) होगा।