बिन पग चले कौन सा अलंकार है? - bin pag chale kaun sa alankaar hai?

बिनु पग चले सुने बिनु काना में कौन सा अलंकार है?

(A) विभावना अलंकार
(B) विशेषोक्ति अलंकार
(C) विभावना अलंकार
(D) अनुप्रास अलंकार

Explanation : बिनु पग चले सुने बिनु काना। कर बिनु कर्म करै विधि नाना। आनन रहित सकल रस भोगी। बिनु वाणी वक्ता बड़ जोगी। पंक्ति में विभावना अलंकार होता है। यहां पैर के बिना चलना, कान के बिना सुनना और बिना हाथ के कार्य होना, इत्यादि कार्य बिना कारण ही सम्पादित हो रहे हैं।
विभावना अलंकार की परिभाषा – विभावना शब्द का अर्थ है– (विशेष प्रकार की कल्पना) जहां बिना कारण के ही कार्य हो जाये वहां विभावना अलंकार होता है। सामान्य हिंदी प्रश्न पत्र में विभावना अलंकार संबंधी प्रश्न पूछे जाते है। इसलिए यह प्रश्न आपके लिए कर्मचारी चयन आयोग, बीएड, आईएएस, सब इंस्पेक्टर, पीसीएस, बैंक भर्ती परीक्षा, समूह 'ग' आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी साबित होगें।....अगला सवाल पढ़े

Tags : अलंकार अलंकारिक शब्द विभावना अलंकार

Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams

Latest Questions

बिनु पग चले में कौन सा अलंकार है?

बिनु पग चलै सुनै बिनु काना।

जहां बिना कारण के कार्य का होना पाया जाता है वहां कौन सा अलंकार होता है?

विभावना यहाँ सही विकल्प है, क्योंकि जहाँ कारण बिना कार्य की उत्पत्ति होती हो, वहां विभावना अलंकार होता है। अत: सही विकल्प 1)विभावना अलंकार ही होगा। जहां पर कारण के होने पर भी कार्य न हो वहाँ विशेषोक्ति अलंकार होता है।