भारत सरकार अधिनियम 1818 क्या है? - bhaarat sarakaar adhiniyam 1818 kya hai?

किसकी पदावधि में महिलाओं तथा बच्चों की कार्यावधि के घंटों को सीमित करने तथा स्थानीय शासन को आवश्यक नियम बनाने के लिए प्राधिकृत करने के लिए प्रथम फैक्टरी अधिनियम का अभिग्रहण किया गया?

‘सुरक्षा प्रकोष्ठ’ नीति किससे संबंधित है?

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (1861) की स्थापना किसके काल में हुई थी?

भारतीय लोक सेवा का प्रवर्तन किसने किया?

किसने सहायक संधि स्वीकार नहीं की थी?

भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान सतारा संभलपुर और झांसी का विलय कब किया गया?

उत्तर : सतारा (वर्ष 1848) संभलपुर (वर्ष 1849) झांसी (वर्ष 1854),
IAS (Pre)2004

अपने पुत्र के स्थान पर दूसरे उत्तराधिकारी को गोद लेने के अधिकार को किसके द्वारा पुनः स्थापित किया गया?

किस वायसराय की हत्या अंडमान निकोबार द्वीप समूह में (जब वे भ्रमण पर थे) एक दंडित अपराधी द्वारा की गई थी?

पिट्स इंडिया एक्ट किसके शासन काल में लागू किया गया?

वर्नाकुलर प्रेस एक्ट (1878) भारत में किसके शासन काल में लागू किया गया?

वर्ष 1883 में इल्बर्ट बिल किसके शासन काल में लाया गया?

विधवा पुनर्विवाह अधिनियम किसके शासन में क्रियान्वित किया गया?

सहायक संधि (Subsidiary alliance) के अंतर्गत हैदराबाद मैसूर, अवध और सिधिया किस वर्ष शामिल हुए?

उत्तर : हैदराबाद (वर्ष 1798) मैसूर (1799) अवध (1801) सिंधिया (1804),
UPPCS (Mains)2001

तीसरे आंग्ल-मराठा युद्ध (1817-1818) के दौरान अंग्रेज गवर्नर कौन था?

भारत में प्रथम रेल लाइन का निर्माण किन नगरों के बीच हुआ था?

1 नंबर 1883 को महारानी विक्टोरिया का घोषणा पत्र इलाहाबाद में पढ़कर किसने सुनाया था?

1829 का सत्रहवां रेगुलेशन किसके शासन काल में लागू हुआ?

ब्रिटिश भारतीय राज्य क्षेत्र का अंतिम प्रमुख विस्तार किसके शासन काल में हुआ?

भारत में अंग्रेजों के समय में प्रथम जनगणना किसके शासन काल में हुई?

अफगानिस्तान के प्रति एक जोशभरी ‘अग्र (फॉरवर्ड)’ नीति का अनुसरण करने वाला गवर्नर जनरल कौन था?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किसके द्वारा की गई?

बंगाल के प्रथम गवर्नर कौन थे?

वर्ष 1830 में ठगों के दमन से कौन संबद्ध था?

कौन ‘चतुराईपूर्ण निष्क्रियता’ की नीति के साथ जुड़ा है?

किस गवर्नर जनरल ने सबसे पहले ‘पृथक निर्वाचन मंडल’ की व्यवस्था मुसलमानों को जीतने व उन्हें कांग्रेस के विरुद्ध करने के लिए इस्तेमाल की?

किसने बंगाल में द्वैध-शासन प्रणाली को समाप्त किया?

लॉर्ड वेलेजली की सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला मराठा सरदार कौन था?

बंगाल में फोर्ट विलियम प्रेसीडेंसी (कलकत्ता का सर्वोच्च न्यायालय) की स्थापना वर्ष 1774 में किस अधिनियम के अधीन की गई?

द सेंट हेलेना एक्ट 1833 या भारत सरकार अधिनियम 1833 या चार्टर एक्ट 1833 के अंतर्गत प्रमुख प्रावधान क्या था?

उत्तर : बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत के गवर्नर जनरल में प्रतिस्थापित किया गया,
IAS (Pre)1996

भारत सरकार अधिनियम 1858 का प्रमुख प्रावधान क्या हैं?

उत्तर : कंपनी द्वारा अधीकृत राज्य ब्रिटेन की महारानी के अधीन हो गए,
IAS (Pre)1996

भारत सरकार अधिनियम 1935 का प्रमुख उद्देश्य क्या था?

उत्तर : भारत में संघीय व्यवस्था लागू करना जो गवर्नर जनरल के द्वारा ब्रिटेन के सम्राट के अधीन होगा,
IAS (Pre)1996

भारत में अंग्रेजी शिक्षा के प्रसार का श्रेय किसे दिया जाता है?

प्रेस पर से किसने प्रतिबंध हटाया?

19 जुलाई 1905 को किस वायसराय द्वारा बंग विभाजन (बंगाल विभाजन) की घोषण की गई?

वर्ष 1765 से 1772 के मध्य बंगाल में दोहरे शासन की व्यवस्था किसके द्वारा लागू की गई?

किस पर ब्रिटिश संसद में महाभियोग का मुकदमा चलाया गया था?

ईस्ट इंडिया कंपनी का राजपूत राज्यों में सहायक संधि करने का मुख्य उद्देश्य क्या था?

किस वर्ष महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी नियुक्त किया गया?

भारत में न्यायिक संगठन की स्थापना किसने की?

विलियम बेंटिक के द्वारा सती प्रथा किस वर्ष समाप्त की गई?

Showing 41-80 of 81 items.

Government of India act 1858 in Hindi – दोस्तों, आज हम भारत सरकार अधिनियम 1858 के बारे में जानेंगे, यह एक्ट ब्रिटिश सरकार द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत में शासन को ख़त्म करने के लिए लागू किया गया था। 

इस एक्ट को क़्वीन प्रोक्लेमेशन एक्ट 1858 ( Queen’s Proclamation Act 1858 ) के नाम से भी जाना जाता है। 

दोस्तों, जैसा की 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ भारत में बहुत बड़ी क्रांति हुई थी, जिसे 1857 की क्रांति के नाम से जाना जाता है। 

इस क्रांति को अंग्रेजों द्वारा सफलतापूर्वक दबा दिया गया था, परंतु ब्रिटिश सरकार यह सोच रही थी की ये इतनी बड़ी क्रांति उनके खिलाफ कैसे हुई। 

जैसे की 1857 की क्रांति का मुख्य तात्कालिक कारण यह था कि भारतीय सिपाहियों को यह शक था की उनको जो एनफील्ड राइफल दी जा रही हैं, वे गाय व सुअंर के मांस के साथ बनायीं गई है। 

इसके साथ ही साथ ब्रिटिश सरकार इस निर्कर्ष पर भी पहुंची की भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी अपना प्रशासन ढंग से नहीं चला पा रही है और भारतीय ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन से काफी नाखुश थे। 

भारतीयों की ऐसी प्रतिक्रिया के बहुत सारे कारण थे जैसे की ईसाई मिसनरियों के बढ़ते ईसाई धर्म के प्रचार जिससे भारतीयों को लगता था की उनका धर्म परिवर्तन कर दिया जायगा और इसके साथ ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत की संस्कृति के ऊपर अपने कानून बनाना जैसे विधवा पुनर्विवाह अधिनियम ( Widow Re-marraige act ) और भारतीयों को अंग्रेजी सिखाना आदि। 

ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा भारतीय सिपाहियों पर भी बहुत सी पाबंदिया लगा दी गयी थी जैसे की उनको तिलक लगाने और दाढ़ी रखने की अनुमति नहीं थी और उस समय भारतीय परंपरा के अनुसार समुद्र पार करने से धर्म भ्रष्ट हो जाता था, परंतु ईस्ट इंडिया कंपनी भारतीय सिपाहियों को अपने कामों के लिए समुद्र पार करा कर दूसरे देश ले जाया करती थी। 

भारतीय रियासतों के राजा भी ईस्ट इंडिया कंपनी से दुखी थे क्यूंकि अगर वे उनकी बात नहीं मानते थे तो वे उनपर हमला कर देते थे और अगर दोस्ती करते थे तब भी वे अपनी बहुत सारी चालें चल कर उनकी दिक्कतें बढ़ा देते थे। 

इतनी सारी समस्याओं की वजह के बाद जब 1857 की क्रांति हुई तब ब्रिटिश सरकार को यह समझ आ गया की अब भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी अपना शासन ढंग से नहीं चला पा रही है। 

तब अगस्त 1858 में ब्रिटिश सरकार को यह भारत सरकार अधिनियम 1858 पास करना पड़ा था और ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत में शासन को ख़त्म करके भारत की पूर्ण सत्ता अपने अधिकार में ले ली थी, और बाद में 1 नवंबर 1858 में यह एक्ट लागू कर दिया गया था। 

भारत सरकार अधिनियम के प्रावधान ( Provisions of Government of India act 1858 )

1. भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन पूर्णतः ख़त्म कर दिया जायगा और भारत की सत्ता का पूर्ण अधिकार ब्रिटिश सरकार द्वारा ले लिया जायगा। 

2. पिट्स इंडिया एक्ट 1784 के माध्यम से जो भारत में दोहरी सरकार ( Dual Government ) की शुरुवात की गई थी, उसे अब ख़त्म कर दिया जायगा। 

दोस्तों, इसके बारे में हमने पिट्स इंडिया एक्ट 1784वाले आर्टिकल में पढ़ा था की पिट्स इंडिया एक्ट में कोर्ट ऑफ़ डायरेक्टर्स की नियुक्ति की गयी थी जो ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यावसायिक मुद्दों पर काम करते थे और बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल की नियुक्ति की गयी थी जो ईस्ट इंडिया कंपनी के राजनीतिक मुद्दों पर काम करते थे। 

भारत सरकार अधिनियम 1858 में इसको ख़त्म करके एक सेकरेट्री ऑफ़ स्टेट ( Secretary of State ) की शुरुवात की गयी। 

अब भारत में प्रशासन की पूर्ण जिम्मेदारी सेकरेट्री ऑफ़ स्टेट को दे दी गयी थी और इसके साथ ही साथ ये सेकरेट्री ऑफ़ स्टेट ब्रिटिश सरकार में एक कैबिनेट मंत्री भी हुआ करता था और लार्ड स्टेनली ( Lord Stanley ) सबसे पहले सेकरेट्री ऑफ़ स्टेट बने थे। 

लार्ड स्टेनली इससे पहले ईस्ट इंडिया कंपनी के बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल के अध्यक्ष भी रहे थे। 

3. लार्ड स्टेनली यानी की सेकरेट्री ऑफ़ स्टेट की सहायता के लिए एक सलाहकार समिति भी बनाई गयी थी जिसमें 15 सदस्य हुआ करते थे जो सेकरेट्री ऑफ़ स्टेट को प्रशासन संबंधी कार्यों में सलाह और मदद करते थे। 

परंतु एक समस्या इसमें यह आ रही थी की सेकरेट्री ऑफ़ स्टेट जो की ब्रिटिश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी था, उसे ब्रिटेन में रहकर भारत के प्रशासन व्यवस्था पर ध्यान रखना था जो कार्य थोड़ा मुश्किल हो रहा था। 

इस कारण से एक नए पद को बनाया गया और उस पद का नाम वाइसराय ( Viceroy ) रखा गया था, और इस वाइसराय का कार्य सेकरेट्री ऑफ़ स्टेट का प्रतिनीधित्व करते हुए भारत में प्रशासन व्यवस्था को संभालना था। 

4. दोस्तों, जैसे की भारत सरकार अधिनियम 1858 के पहले तक लॉर्ड कैनिंग ( Lord Canning ) जो की गवर्नर जनरल ऑफ़ इंडिया थे वही भारत में प्रशासन व्यवस्था संभाल रहे थे, तो उसी पद को ख़त्म करके उसको वाइसराय ( Viceroy ) नाम दे दिया गया था और इसलिए लॉर्ड कैनिंग ( Lord Canning ) ही सबसे पहले वाइसराय भी बने थे। 

अलाहबाद दरबार 

Government of India act 1858 in Hindi – दोस्तों, जब ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत सरकार अधिनियम 1858 को लागू करके भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन को ख़त्म कर दिया गया और पूर्ण सत्ता को अपने हाथों में ले लिया गया तब भारत में लोगों के अंदर बहुत सारे प्रश्न उठने शुरू हो गए थे। 

भारत में लोगों के अंदर यह प्रश्न उठने शुरू हो गए थे की अब ईस्ट इंडिया कंपनी के जाने के बाद और ब्रिटिश सरकार के शासन के आने के बाद भारत में क्या-क्या बदलाव होंगे और वे बदलाव उनपर क्या-क्या प्रभाव ड़ालेंगे। 

इसलिए ब्रिटिश सरकार ने यह एक्ट लागू करने से पूर्व 1 नवंबर, 1858 को अलाहबाद में बहुत बड़ा दरबार का आयोजन किया जिसमें भारतीय लोगों के प्रश्नों का हल उन्हें दिया गया था। 

इस दरबार में भारतीय रियासतों के राजाओं, प्रजा, जमींदारों आदि और बाकी सारे भारतीयों को उनके जितने भी प्रश्न या संदेह था उनको दूर करने के लिए बुलाया गया था। 

तब सबसे पहले वाइसराय जो की लार्ड कैनिंग थे, उन्होंने ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीयों को इस एक्ट के बारे में बताया था की भारत में अब इस एक्ट के द्वारा क्या-क्या प्रभाव देखने को मिलेंगे। 

इसलिए भारत सरकार अधिनियम 1858 को क़्वीन प्रोक्लेमेशन एक्ट 1858 ( Queen’s Proclamation Act 1858 ) के नाम से भी जाना जाता है। 

तब लार्ड कैनिंग के द्वारा भारतीयों को इस एक्ट के बारे में जो बाते बताई गई, वे कुछ इस प्रकार हैं:

1. ब्रिटिश ताज द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन को हटाकर, भारत की पूर्ण प्रशासन व्यवस्था अपने हाथों में ली गई हैं। 

2. इस एक्ट के बाद अब डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स ( Doctrine of Lapse ) को ख़त्म कर दिया गया है, और किसी भी राज्य को संलग्न नहीं किया जायगा। 

3. अब किसी भेदभाव के बिना भारतीयों को ब्रिटिश सरकार के विभागों में उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जायगी। 

4. इस एक्ट से पहले जितने भी लोग ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में नौकरी कर रहे थे, अब उनको ब्रिटेन के सेना में नौकरी दी जायगी और उन्हें ब्रिटेन की सेना का ही भाग माना भी माना जायगा। 

5. कोई भी धार्मिक मामलों में पाबंदी नहीं लगायी जायगी, जिसको जो धर्म मानना है वो वह धर्म मान सकता है और सबके साथ न्याय होगा। 

Government of India act 1858 in Hindi – भारत सरकार अधिनियम 1858

हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई Government of India act 1858 in Hindi ( भारत सरकार अधिनियम 1858 ) के बारे में  जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी और आप इससे बहुत लाभ उठाएंगे। हम आपके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं और आपका हर सपना सच हो।

धन्यवाद।


यह भी पढ़े: Charter act 1853 in Hindi

यह भी पढ़े:Charter act 1833 in Hindi

यह भी पढ़े: Charter act 1813 in Hindi

यह भी पढ़े: पिट्स इंडिया एक्ट

बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न – Government of India act 1858 in Hindi ( भारत सरकार अधिनियम 1858 )

1858 के भारत सरकार अधिनियम की मुख्य विशेषताएं क्या थी?

भारत सरकार अधिनियम 1858 के बारे में जानेंगे, यह एक्ट ब्रिटिश सरकार द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत में शासन को ख़त्म करने के लिए लागू किया गया था। 

सबसे पहला सेकरेट्री ऑफ़ स्टेट ( Secretary of State ) कौन था?

लार्ड स्टेनली ( Lord Stanley ) सबसे पहले सेकरेट्री ऑफ़ स्टेट बने थे। 

सबसे पहला वाइसराय( Viceroy ) कौन था?

लॉर्ड कैनिंग ( Lord Canning ) सबसे पहले वाइसराय बने थे। 

18 सो 58 का भारत सरकार अधिनियम क्या है?

भारत सरकार अधिनियम 1858 ब्रिटिश संसद का एक अधिनियम था जिसने ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार और क्षेत्रों को ब्रिटिश क्राउन में स्थानांतरित कर दिया था। भारत में ब्रिटिश क्षेत्रों पर कंपनी का शासन समाप्त हो गया और इसे सीधे ब्रिटिश सरकार को पारित कर दिया गया।

भारत शासन अधिनियम क्या है?

भारत शासन अधिनियम, 1935 ● भारत के वर्तमान संविधान का प्रमुख स्रोत 1935 का अधिनियम है। भारत में सर्वप्रथम संघीय शासन प्रणाली की नींव रखी गई। संघ की दो इकाइयाँ थीं - ब्रिटिश भारतीय प्रांत तथा देशी रियासतें । संघीय व्यवस्था कभी अस्तित्व में नहीं आई क्योंकि देसी रियासतों ने इसमें शामिल होने से मना कर दिया।

एक्ट क्या होता है?

अधिनियम केन्द्र में संसद या राज्य में विधानसभा द्वारा पारित किसी विधान को कहते हैं। जब संसद या विधानसभा में किसी विषय को प्रस्तावित करते हैं तो उसे विधेयक या बिल कहते हैं। संसद या विधानसभा की सर्वसम्मति या सर्वाधिक मतों से पारित होने के बाद उस बिल या विधेयक को अधिनियम का दर्जा मिल जाता है।

भारत शासन अधिनियम 1935 कब लागू हुआ?

अगस्त सन 1935 में ब्रिटिश संसद द्वारा भारत सरकार अधिनियम, 1935 पारित किया गया था. यह उस समय ब्रिटिश संसद द्वारा पारित अधिनियमों में से सबसे विस्तृत अधिनियम था. भारत सरकार अधिनियम 1935 को दो अलग-अलग अधिनियमों में विभाजित किया गया था – FREE GK EBook- Download Now. बर्मा सरकार अधिनियम 1935.